गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद फ्लाइट की इंदौर में ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6E813 कीEmergency landing of flight coming from Goa to...
गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो की फ्लाइट के पहियों का हाइड्रोलिक सिस्टम उड़ान के दौरान खराब हो गया। विमान की इंदौर में ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि पायलट ने अंडर कैरिज वॉर्निंग का मैसेज भेजा था। इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडइंडिगो की फ्लाइट ने सोमवार दोपहर 3.
14 बजे गोवा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। रोजाना यह फ्लाइट 2.40 बजे गोवा एयरपोर्ट से इंदौर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरती है। इंदौर पहुंचने पर पायलट ने देखा कि हाइड्रोलिक सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसके बाद एटीसी से संपर्क कर अंडर कैरिज वॉर्निंग की जानकारी दी। आसमान में विमान ने 7 से 8 चक्कर लगाए। एटीसी ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के लिए रनवे पर फायर ब्रिगेड और अन्य अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद शाम 5.08 बजे लैंडिंग कराई गई।फ्लाइट में अंडर कैरिज वॉर्निंग का मतलब है कि विमान के पहिए ठीक से काम नहीं कर रहे हैं या उनकी स्थिति सही नहीं है।अंडर कैरिज वॉर्निंग का मतलब है पहिए ठीक से खुले या बंद नहीं हैं।अंडर कैरिज को खोलने और बंद करने के लिए हाइड्रोलिक सिस्टम का उपयोग किया जाता है। अगर इसमें कोई समस्या है, तो पहिए ठीक से काम नहीं करेंगे। कुछ सेंसर अंडर कैरिज की स्थिति की जानकारी पायलट को देते हैं।अंडर कैरिज में कोई भी यांत्रिक समस्या, जैसे कि बोल्ट ढीला होना या किसी अन्य भाग का टूटना, अंडर कैरिज वॉर्निंग का कारण बन सकता है।इंडिगो की एक फ्लाइट में रविवार को तकनीकी खराबी आ गई थी, जिस कारण विमान करीब 40 मिनट तक हवा में ही चक्कर लगाता रहा। इसके बाद वापस तिरुपति आ गया। एयर ट्रैफिक ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 के अनुसार, एयरबस A321neo विमान तिरुपति एयरपोर्ट से शाम 7:42 बजे रवाना हुआ और लगभग 8:34 बजे वापस लौट आया। तिरुपति से हैदराबाद के लिए यह दिन की आखिरी शेड्यूल्ड फ्लाइट थी, जिसे रद्द कर दिया गया। इंडिगो की ओर से मामले पर अब तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।19 जुलाई: एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण लौटी एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 19 जुलाई को उड़ान भरने के 16 मिनट बाद ही हैदराबाद वापस आ गई थी। विमान बोइंग 737 मैक्स 8 IX110 सुबह 6:40 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। फ्लाइट को सुबह 11:45 बजे थाईलैंड के फुकेट में लैंड होना था। हालांकि टेकऑफ के थोड़ी देर बाद पायलट फ्लाइट को वापस हैदराबाद ले आया। विमान में तकनीकी खराबी थी, हालांकि किस तरह की गड़बड़ी थी। इसकी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई।दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट नंबर 6E 6271 की बुधवार रात 9:53 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि फ्लाइट का इंजन हवा में ही फेल हो गया था। विमान में 191 लोग सवार थे। हालांकि, इंडिगो की तरफ से इंजन फेल होने की पुष्टि नहीं की गई है। एयरलाइन कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि दिल्ली से उड़ान भरते समय फ्लाइट में तकनीकी खराबी का पता चला। प्रोटोकॉल के तहत, विमान को डायवर्ट कर मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया।मंगलवार को इंडिगो की फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद दाेबारा उड़ गई। - AI से ली गई तस्वीर। 15 जुलाई को दिल्ली से पटना पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E2482 लैंडिंग के दौरान रनवे टच करने के बाद दाेबारा उड़ गई। फिर, तीन-चार चक्कर लगाने के बाद फ्लाइट ने 5 मिनट बाद दाेबारा लैंडिंग की। इस दाैरान 173 यात्रियों की सांसें अटकी रहीं। सूत्रों के अनुसार मंगलवार की रात करीब 9 बजे दिल्ली से पटना आने के बाद पायलट ने विमान की लैंडिंग कराई। हालांकि विमान टचिंग पॉइंट को थोड़ा ओवरशूट कर गया था। यानी वह रनवे पर लैंडिंग के लिए तय पॉइंट को पार कर गया था।इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान के करीब आधे घंटे बाद तकनीकी खराबी आ गई थी। विमान की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई थी। यात्रियों ने बताया कि फ्लाइट में अचानक जोर का झटका महसूस हुआ। जिसके कुछ ही देर बाद पायलट ने फ्लाइट को वापस इंदौर लाने की घोषणा की। इसे सुबह 7:15 बजे सुरक्षित लैंड करा लिया गया था।अहमदाबाद प्लेन क्रैश- मीडिया रिपोर्ट्स सिर्फ अटकलें: अमेरिकी अधिकारी बोलीं- भारत को पूरी जांच करने दें अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर सामने आईं मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर अमेरिकी एजेंसी ने सावधान रहने की सलाह दी है। यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड की अध्यक्ष जेनिफर होमेंडी ने कहा, जो बातें सामने आई हैं वो सिर्फ अटकलें लगाने वाली हैं। भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने अभी अपनी शुरुआती रिपोर्ट जारी की है। इस तरह की जांच में समय लगता है।बुंदेलखंड में 23 बांध ओवरफ्लो, काशी की कॉलोनियों में नावजुलाई में पहली बार कल खुलेंगे बीसलपुर बांध के गेटपाली की गलियों में भरा पानी, लोग पहुंचे कलेक्ट्रेटसावन में विधानसभा में विधायकों के लिए मटन का इंतजामविधानसभा में गूंजा- बिहार में गुंडाराज, VIDEO
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इंदौर से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी, रनवे से लौटी, 80 यात्री थे सवारIndore Bhubaneswar Flight: इंदौर से भुवनेश्वर जा रही एक फ्लाइट रनवे से लौट आई, बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट को लौटाना पड़ा है, जिसमें 80 यात्री सवार थे.
Read more »
Ahmedabad Plane Crash: फ्यूल स्विच पर US की चेतावनी क्यों की गई नजरअंदाज, 2018 में किया था अलर्टअहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 के क्रैश की शुरुआती जांच में फ्यूल कंट्रोल स्विच में खराबी सामने आई है।
Read more »
IndiGo: इंडिगो के विमान की मुंबई में आपात लैंडिंग, इंजन में आई खराबी; दिल्ली से गोवा जा रही थी फ्लाइटदिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की एक उड़ान को तकनीकी खराबी के चलते सोमवार रात आपात स्थिति में मुंबई एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, उड़ान के दौरान एयरबस A320neo विमान के
Read more »
एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंगएयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हैदराबाद से उड़ान के बाद इमरजेंसी लैंडिंग Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
38 मिनट तक हवा में चक्कर काटते रहे 140 यात्री, गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट में खराबी से मचा हड़कंपIndore News: गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। ज्यों ही इस बात की खबर यात्रियों को लगी तो उनकी तो सांस अटक गई। पायलट हवा में फ्लाइट को घुमाता रहा। कुछ देर सुरक्षित लैंडिंग हुई।
Read more »
इंदौर में Indigo विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 140 यात्री थे सवारइंदौर में इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। मीडिया खबरों के मुताबिक तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग हुई। विमान में 140 यात्री सवार थे। यह सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
Read more »
