अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 के क्रैश की शुरुआती जांच में फ्यूल कंट्रोल स्विच में खराबी सामने आई है।
नई दिल्ली: अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास 12 जून को क्रैश हुई एयर इंडिया की लंदन के गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI-171 की शुरुआती जांच रिपोर्ट शनिवार को जारी की गई। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने 15 पेज की रिपोर्ट में 13 पॉइंट्स को हाईलाइट किया है। रिपोर्ट में क्रैश की वजह प्लेन के टेक ऑफ होने के कुछ ही सेकंड बाद दोनों इंजनों को तेल सप्लाई करने वाले फ्यूल कंट्रोल स्विच कटऑफ यानी ऑफ मोड में चले जाना बताया गया है। टेकऑफ के एक सेकंड के बाद ऐसा हुआ और दोनों इंजनों की फ्यूल सप्लाई रुक गई थी। AAIB की अंतिम रिपोर्ट 12 जून 2026 तक आने की उम्मीद है। हादसे में 260 लोग मारे गए थे। यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने 2018 में बोइंग 787 प्लेन में खराब फ्यूल स्विच की चेतावनी दी थी। एक रिपोर्ट में FAA ने 2018 के विशेष एयरवर्थनेस सूचना बुलेटिन का हवाला दिया है, जिसमें बोइंग 787 विमान में फ्यूल कंट्रोल स्विच लॉकिंग की खराबी की चेतावनी दी गई थी।इंजन चालू हुआ, पर पर्याप्त पावर नहीं दे सकाटेकऑफ के बाद प्लेन ने अधिकतम गति 180 नॉट्स IAS हासिल की। इसके एक सेकेंड बाद ही पहले इंजन- 1 और तुरंत इंजन- 2 को फ्यूल सप्लाई करने वाले फ्यूल कंट्रोल स्विच कटऑफ स्थिति में चले गए थे। हालांकि, दोनों इंजन बंद होने के बाद पायलटों ने इन्हें चालू करने की कोशिश की थी, जिसमें करीब 10 सेकंड बाद इंजन- 1 का फ्यूल स्विच अपनी कटऑफ स्थिति से 'रन' में चला गया और उसके चार सेकंड बाद इंजन- 2 भी 'रन' स्थिति में आ गया था। इतने टाइम में इंजन 1 ही चालू हो पाया, जबकि इंजन 2 प्लेन को पर्याप्त हाइट देने लायक पावर पैदा नहीं कर पाया था। CCTV फुटेज से पता चलता है कि एयरक्राफ्ट के ' रैम एयर टर्बाइन' नामक 'बैकअप' पावर सोर्स भी बाहर निकल गया था, जो इंजन से बिजली की कमी का संकेत देता है।क्या होता है फ्यूल स्विच?हर तरह का एयरक्राफ्ट उड़ाने वाले पायलटों का कहना है कि हवाई जहाज का फ्यूल कंट्रोल स्विच कार के गियर जैसा नहीं होता है। इसमें लीवर को ऊपर उठाकर उसे आगे-पीछे किया जाता है। ऐसा हल्के से छूने या खींचने से नहीं हो सकता है। पायलट्स के बीच की रेकॉर्डिंग से जाहिर है कि प्लेन के पायलट ने ऐसा जानबूझकर नहीं किया होगा। पायलट ने Mayday कॉल भी की थी।'मौसम की खराबी और बर्ड हिट नहींAAIB ने हादसे की जगह ड्रोन फोटोग्राफी और विडियोग्राफी आदि भी की। रिपोर्ट में बताया गया कि प्लेन के 'एपीयू फिल्टर' और बाएं पंख के 'जेट्टिसन वॉल्व' से बहुत ही सीमित मात्रा में फ्यूल के नमूने लिए जा सके। सैंपल की जांच एक ऐसी प्रयोगशाला में की जाएगी, जहां इतनी कम मात्रा में टेस्ट संभव हो। हालांकि DGCA की लैब में सैंपल की जांच संतोषजनक बताई गई। एयर इंडिया ने शनिवार को कहा कि वह नियामकों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ मिलकर काम कर रहा है और जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहा है। बोइंग ने भी एक बयान में कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहा है।प्लेन हादसे की जांच की फाइनल रिपोर्टयूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने 2018 में एक रिपोर्ट में विशेष एयरवर्थनेस सूचना बुलेटिन का हवाला दिया है, जिसमें बोइंग 787 विमान ईंधन नियंत्रण स्विच लॉकिंग की खराबी की चेतावनी दी गई थी। AAIB रिपोर्ट में कहा गया है कि एयर इंडिया ने जरूरी निरीक्षण नहीं किया, क्योंकि यह अनिवार्य नहीं, बल्कि सलाहकारी था। रिकॉर्ड बताते हैं कि एनबी में 2019 और 2023 में थ्रॉटल कंट्रोल मॉड्यूल रिप्लेसमेंट हुआ, जो फ्यूल कंट्रोल स्विच की खराबी से नहीं जुड़ा था और 2023 के बाद फ्यूल कंट्रोल स्विच में कोई और खराबी दर्ज नहीं की गई।.
नई दिल्ली: अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास 12 जून को क्रैश हुई एयर इंडिया की लंदन के गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI-171 की शुरुआती जांच रिपोर्ट शनिवार को जारी की गई। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने 15 पेज की रिपोर्ट में 13 पॉइंट्स को हाईलाइट किया है। रिपोर्ट में क्रैश की वजह प्लेन के टेक ऑफ होने के कुछ ही सेकंड बाद दोनों इंजनों को तेल सप्लाई करने वाले फ्यूल कंट्रोल स्विच कटऑफ यानी ऑफ मोड में चले जाना बताया गया है। टेकऑफ के एक सेकंड के बाद ऐसा हुआ और दोनों इंजनों की फ्यूल सप्लाई रुक गई थी। AAIB की अंतिम रिपोर्ट 12 जून 2026 तक आने की उम्मीद है। हादसे में 260 लोग मारे गए थे। यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने 2018 में बोइंग 787 प्लेन में खराब फ्यूल स्विच की चेतावनी दी थी। एक रिपोर्ट में FAA ने 2018 के विशेष एयरवर्थनेस सूचना बुलेटिन का हवाला दिया है, जिसमें बोइंग 787 विमान में फ्यूल कंट्रोल स्विच लॉकिंग की खराबी की चेतावनी दी गई थी।इंजन चालू हुआ, पर पर्याप्त पावर नहीं दे सकाटेकऑफ के बाद प्लेन ने अधिकतम गति 180 नॉट्स IAS हासिल की। इसके एक सेकेंड बाद ही पहले इंजन- 1 और तुरंत इंजन- 2 को फ्यूल सप्लाई करने वाले फ्यूल कंट्रोल स्विच कटऑफ स्थिति में चले गए थे। हालांकि, दोनों इंजन बंद होने के बाद पायलटों ने इन्हें चालू करने की कोशिश की थी, जिसमें करीब 10 सेकंड बाद इंजन- 1 का फ्यूल स्विच अपनी कटऑफ स्थिति से 'रन' में चला गया और उसके चार सेकंड बाद इंजन- 2 भी 'रन' स्थिति में आ गया था। इतने टाइम में इंजन 1 ही चालू हो पाया, जबकि इंजन 2 प्लेन को पर्याप्त हाइट देने लायक पावर पैदा नहीं कर पाया था। CCTV फुटेज से पता चलता है कि एयरक्राफ्ट के ' रैम एयर टर्बाइन' नामक 'बैकअप' पावर सोर्स भी बाहर निकल गया था, जो इंजन से बिजली की कमी का संकेत देता है।क्या होता है फ्यूल स्विच?हर तरह का एयरक्राफ्ट उड़ाने वाले पायलटों का कहना है कि हवाई जहाज का फ्यूल कंट्रोल स्विच कार के गियर जैसा नहीं होता है। इसमें लीवर को ऊपर उठाकर उसे आगे-पीछे किया जाता है। ऐसा हल्के से छूने या खींचने से नहीं हो सकता है। पायलट्स के बीच की रेकॉर्डिंग से जाहिर है कि प्लेन के पायलट ने ऐसा जानबूझकर नहीं किया होगा। पायलट ने Mayday कॉल भी की थी।'मौसम की खराबी और बर्ड हिट नहींAAIB ने हादसे की जगह ड्रोन फोटोग्राफी और विडियोग्राफी आदि भी की। रिपोर्ट में बताया गया कि प्लेन के 'एपीयू फिल्टर' और बाएं पंख के 'जेट्टिसन वॉल्व' से बहुत ही सीमित मात्रा में फ्यूल के नमूने लिए जा सके। सैंपल की जांच एक ऐसी प्रयोगशाला में की जाएगी, जहां इतनी कम मात्रा में टेस्ट संभव हो। हालांकि DGCA की लैब में सैंपल की जांच संतोषजनक बताई गई। एयर इंडिया ने शनिवार को कहा कि वह नियामकों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ मिलकर काम कर रहा है और जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहा है। बोइंग ने भी एक बयान में कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहा है।प्लेन हादसे की जांच की फाइनल रिपोर्टयूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने 2018 में एक रिपोर्ट में विशेष एयरवर्थनेस सूचना बुलेटिन का हवाला दिया है, जिसमें बोइंग 787 विमान ईंधन नियंत्रण स्विच लॉकिंग की खराबी की चेतावनी दी गई थी। AAIB रिपोर्ट में कहा गया है कि एयर इंडिया ने जरूरी निरीक्षण नहीं किया, क्योंकि यह अनिवार्य नहीं, बल्कि सलाहकारी था। रिकॉर्ड बताते हैं कि एनबी में 2019 और 2023 में थ्रॉटल कंट्रोल मॉड्यूल रिप्लेसमेंट हुआ, जो फ्यूल कंट्रोल स्विच की खराबी से नहीं जुड़ा था और 2023 के बाद फ्यूल कंट्रोल स्विच में कोई और खराबी दर्ज नहीं की गई।
Us Warning Faulty Fuel Switch Plane Crash Report अहमदाबाद प्लेन क्रैश अमेरिका एयर इंडिया प्लेन एयर इंडिया
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Viral Lord Jagannaths eyes in Ahmedabad Plane crash spot: পুরীর মন্দিরের পতাকা নিয়ে উড়ে গিয়েছিল ঈগল, অমঙ্গলের সেই ইঙ্গিতই কি আমদাবাদে বোঝালেন জগন্নাথ! ভাইরাল ছবি...In Ahmedabad Plane crash Lord Jagannath eyes seen on accidental spot of Ahmedabad plane crash
Read more »
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: पीड़ितों के परिजनों को ₹25 लाख अभी, ₹1 करोड़ मुआवजा बाद में; Air India का ऐलानAhmedabad Plane Crash: एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत देने के लिए उन्हें 25 लाख रुपये की अंतरिम सहायता राशि दी जाएगी.
Read more »
अहमदाबाद प्लेन क्रैश-जांच टीम में UN अफसर शामिल नहीं होगा: सरकार ने संयुक्त राष्ट्र का प्रस्ताव ठुकराया; ब्...Gujarat Ahmedabad Air India Plane Crash Investigation Update; अहमदाबाद में 12 जून को हुए एअर इंडिया विमान क्रैश की जांच टीम में संयुक्त राष्ट्र (UN) के अधिकारी को शामिल नहीं किया जाएगा।
Read more »
लेकसिटी में हल्की फुहारों के बाद ठंडक: उदयपुर संभाग में आज बारिश का अलर्ट, आसमान में छाए बादलउदयपुर संभाग के सभी जिलो में आज बारिश की चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की गई है।
Read more »
Air India Crash Report: क्या एयर इंडिया प्लेन का फ्यूल गंदा था? रिपोर्ट में सबकुछ आया सामनेAhmedabad Flight Crash Report: पिछले महीने जून में एयर इंडिया की अहमदाबाद में क्रैश हुई फ्लाइट की जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट आ गई है. इसमें कुछ तो चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. मगर, फ्लाइट की मलबे से बहुत कम मात्रा में बचे फ्यूल की भी जांच की गई है, ताकि पता किया जा सके कि इसके फ्यूल में गड़बड़ी से तो ये हादसा नहीं हुआ.
Read more »
AAIB Report: क्या FAA के बुलेटिन को नजरअंदाज करना पड़ा महंगा? विमान हादसा की रिपोर्ट के बाद क्यों उठे ये सवालनागरिक उड्डयन क्षेत्र की अमेरिकी नियामक एजेंसी एफएए समय-समय पर सुरक्षा सूचना बुलेटिन जारी करती है। हाल ही में 2018 में जारी एक बुलेटिन में बोइंग विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच में खराबी की चेतावनी दी गई थी। एएआइबी की रिपोर्ट में इस बुलेटिन का उल्लेख है और आशंका जताई गई है कि फ्यूल कंट्रोल सिस्टम में छेड़छाड़ के कारण एयर इंडिया का विमान...
Read more »
