जरूरत की खबर- आपके टूथब्रश में 1.2 मिलियन बैक्टीरिया: हर तीन महीने में बदलें टूथब्रश, हाइजीन जरूरी, हो सकती...

Toothbrush Bacteria News

जरूरत की खबर- आपके टूथब्रश में 1.2 मिलियन बैक्टीरिया: हर तीन महीने में बदलें टूथब्रश, हाइजीन जरूरी, हो सकती...
Toothbrush HygieneNew York State Dental Journal ReportToothbrush Health Problems
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 215 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 110%
  • Publisher: 51%

Teeth Cleaning Tips Explained; When to Replace Your Toothbrush टूथब्रश से होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम्स - टूथब्रश को कितने दिन में बदल देना चाहिए?दांतों को साफ करने का सही तरीका क्या है?

हर तीन महीने में बदलें टूथब्रश, हाइजीन जरूरी, हो सकती है गंभीर बीमारियांहम सभी अपने दांत साफ करने के लिए नियमित टूथब्रश का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई महीनों तक एक ही टूथब्रश का इस्तेमाल करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आपको जानकर शायद आश्चर्य हो कि दांतों के साथ एक्सपोज हो चुके टूथब्रश पर 1.

2 मिलियन से ज्यादा बैक्टीरिया हो सकते हैं। न्यूयॉर्क स्टेट डेंटल जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक इस्तेमाल किए गए 70% टूथब्रश इन बैक्टीरिया से दूषित होते हैं, जिससे हेल्थ प्रॉब्लम्स या बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है। अगर टूथब्रश को ठीक तरह से स्टोर किया जाए और बेसिक हाइजीन फॉलो की जाए तो इस खतरे को कम किया जा सकता है।टूथब्रश को कितने दिन में बदल देना चाहिए?एक्सपर्ट: डॉ. पुनीत आहूजा, डेंटल-ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जन, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्लीइंग्लैंड की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स के मुताबिक टूथब्रश में ई. कोली बैक्टीरिया हो सकता है, जिससे उल्टी या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा स्टेफिलोकोसी बैक्टीरिया का भी खतरा हो सकता है। यह बैक्टीरिया स्किन इन्फेक्शन का कारण बनता है।टूथब्रश को हर तीन महीने के बाद बदल देना चाहिए क्योंकि उसके ब्रिसल्स खराब हो सकते हैं या ब्रिसल्स के आकार में बदलाव आ सकता है। ऐसे में बैक्टीरिया टूथब्रश के ब्रिसल्स में पनप सकते हैं। किसी बीमारी के बाद ठीक होने के बाद भी टूथब्रश को बदलना बेहतर है।टूथब्रश को नियमित साफ नहीं करने से गंदगी उसके ब्रिसल्स में छिपी रह सकती है। ऐसे में टूथब्रश को हर रोज इस्तेमाल करने से पहले और बाद में अच्छी तरह से नॉर्मल या गुनगुने पानी से धोएं। यह बात तो हुई हर रोज बरती जाने वाली सावधानी की। इसके अलावा अगर आप अधिक सावधानी बरतना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।टूथब्रश से बैक्टीरिया को पूरी तरह खत्म करने के लिए एल्कोहल युक्त माउथवॉश, 3% हाइड्रोजेन पेरॉक्साइड या सिरका जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।एक कप में इसे लेकर टूथब्रश के ब्रिसल्स को उसमें डुबो दें। ब्रश को 10 से 15 मिनट तक रहने दें।आखिर में टूशब्रश को केमिकल से निकालकर अच्छे से पानी से धोएं। इस प्रोसेस को फॉलो करने से आपका टूशब्रश जर्म्स फ्री हो जाएगा।अधिकांश लोग अपना टूथब्रश बाथरूम में रखते हैं, जहां टॉयलेट भी होता है। ऐसे में जब आप अपने टॉयलेट को फ्लश करते हैं तो कुछ बैक्टीरिया हवा में चले जाते हैं और कुछ आपके टूथब्रश पर भी आ सकते हैं। डॉ. पुनीत अहूजा बताते हैं कि अगर आपके बाथरूम में टॉयलेट बना हुआ है तो टूथब्रश को हमेशा बाथरूम से बाहर रखें। इसके अलावा फ्लश करने से पहले टॉयलेट का ढक्कन जरूर बंद करें।टूथब्रश को बाथरूम काउंटर पर रखने से पहले देखें कि काउंटर साफ है या नहीं।टूथब्रश होल्डर खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि होल्डर में पानी के बाहर निकलने की जगह हो, जिससे टूथब्रश के ब्रिसल्स का पानी अंदर जमा न हो। अगर आप टूथब्रश होल्डर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि अलग-अलग लोगों के टूथब्रश के ब्रिसल्स एक-दूसरे से न छुएं। ऐसा करने से बैक्टीरिया को फैलने से रोका जा सकता है। अगर कभी गलती से टूथब्रश शौचालय के फर्श पर गिर जाए तो दोबारा उसका इस्तेमाल न करें। बेहतर यही है कि उसे फेंक दें।नियमित ब्रश करने से दांतों और मसूड़ों के आसपास लगातार बनने वाले प्लाक और बैक्टीरिया को हटाने में मदद मिलती है। जब हम नियमित रूप से टूथब्रश नहीं करते तो प्लाक से कैविटी, दांतों में सड़न और पेरियोडोंटल बीमारी भी हो सकती है। लेकिन सही तरीके से ब्रश करके दांतों को सड़न और अन्य बीमारियों से बचाया जा सकता है।अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन दिन में दो बार टूथब्रश करने की सलाह देता है। साथ ही कम-से-कम दो मिनट तक ब्रश जरूर करना चाहिए। डॉ. पुनीत आहूजा भी बताते हैं कि रात में सोने से पहले और सुबह नाश्ते के बाद ब्रश जरूर करना चाहिए। अधिकांश लोग सुबह खानी पेट ब्रश करते हैं। फिर नाश्ता करते हैं। इससे नाश्ते के बाद दांतों के बीच खाना फंस सकता है। जबकि नाश्ते के बाद ब्रश करने से दांतों के बीच फंसे भोजन और गंदगी को हटाने में मदद मिलती है। हमारे दांतों पर एक चिपचिपी सफेद परत जम जाती है, जिसे प्लाक कहते हैं। इसे साफ करना जरूरी है, लेकिन इसके पूरी तरह हट जाने पर हमारी कैविटी लेयर एक्सपोज हो जाती है। इसलिए हमेशा हल्के हाथों से ब्रश करें। ब्रश करने के अलावा, दिन में एक बार अपने दांतों के बीच की सफाई करना भी जरूरी है। आप डेंटल फ्लॉस या किसी अन्य इंटरडेंटल क्लीनर जैसे फ्लॉस पिक्स या वॉटर फ्लॉसर का उपयोग कर सकते हैं। अगर फ्लॉसर नहीं है तो पानी से गरारे कर सकते हैं। आपके दांतों के बीच सफाई या फ्लॉसिंग से प्लाक और खाने के छोटे-छोटे कणों को हटाने में मदद मिलती है, जो अक्सर मसूड़ों के नीचे या दांतों के बीच फंस जाते हैं। ऐसा न करने से बैक्टीरिया दांतों या मसूड़ों के बीच जमा हो सकते हैं, जिससे कैविटी या दांतों से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।चार्जिंग की टेंशन खत्म, फ्यूल कार से माइलेज भी ज्यादा, पर मेन्टेनेंस थोड़ा महंगाबढ़ रहा ई-कॉमर्स फ्रॉड, शिकार होने पर ऐसे करें शिकायत, 7 बातों का रखें ख्यालमोबाइल-लैपटॉप को भीगने से बचाने के 8 टिप्स, बारिश से पहले कंप्लीट बैकअप लेना न भूलेंहरिद्वार की सूखी नदी का अचानक बढ़ा जलस्तरश्रीगंगानगर में बरसात, गर्मी से मिली राहतभोपाल में दिन भर में 1 इंच बारिश

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Toothbrush Hygiene New York State Dental Journal Report Toothbrush Health Problems Best Way To Clean Teeth Oral Hygiene Tips For Toothbrush Care Teeth Cleaning Techniques

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

एग्जिट पोल आने के बाद चुनाव आयोग से मिलने जा रहा INDIA गठबंधन, सामने रखेगा 3 मांगेंतीन मांगे इस प्रकार हैं- VVPAT में पर्ची का मिलान हो, पोस्टल बैलेट की काउंटिंग पहले हो, हर राउंड के बाद प्रत्याशियों को डाटा जारी किया जाए।
Read more »

Travel insurance: वेकेशन पर जाते समय क्यों जरूरी है ट्रैवल इंश्योरेंस? पूरी जानकारी लेकर करें सही फैसलाTravel insurance for you: गर्मी के मौसम में अगर आप भी घूमने जा रहे हैं, तो यहां दी जा रही जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है।
Read more »

दांत साफ कर रहा था 14 साल का बच्चा, गले में फंसा टूथब्रश, तमिलनाडु के डॉक्टर्स ने सर्जरी कर बचाई जानदांत साफ कर रहा था 14 साल का बच्चा, गले में फंसा टूथब्रश, तमिलनाडु के डॉक्टर्स ने सर्जरी कर बचाई जानतमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के किलियानूर में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। यहां एक 14 साल के बच्चे के गले में टूथब्रश फंस गया। बच्चे की समय रहती सर्जरी की गई और गले में फंसे इस टूथब्रश को निकालकर डॉक्टर्स ने उसकी जान बचाई। डॉक्टर्स ने टूथब्रश यूज करने को लेकर सलाह दी...
Read more »

यूपी-बिहार में झुलसाने वाली गर्मी से फिलहाल राहत नहीं, दिल्ली में बारिश में के आसार, IMD का ताजा अलर्टयूपी-बिहार में झुलसाने वाली गर्मी से फिलहाल राहत नहीं, दिल्ली में बारिश में के आसार, IMD का ताजा अलर्टदेश की राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज बारिश की संभावना है। ऐसे में दिल्लीवासियों को राहत मिल सकती है।
Read more »

BREAKING: मध्य अफ्रीकी देश चाड की राजधानी में सैन्य शस्त्रागार डिपो में धमाका, नौ लोगों की मौत; 46 घायलBREAKING: मध्य अफ्रीकी देश चाड की राजधानी में सैन्य शस्त्रागार डिपो में धमाका, नौ लोगों की मौत; 46 घायलमध्य अफ्रीकी देश चाड की राजधानी में सेना के आयुध डिपो में विस्फोट की खबर सामने आ रही है। इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई।
Read more »

Bank Holiday : जुलाई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंक जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की लिस्टBank Holiday : जुलाई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंक जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की लिस्टJuly Bank Holiday List in Hindi: अगर आप जुलाई में बैंक संबंधी कोई काम प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:50:14