मैं पल दो पल का शायर हूं पल दो पल मेरी कहानी है...कहने वाले साहिर लुधियानवी की जयंती पर साहित्य आजतक की खास प्रस्तुति
आज जब चारों ओर नफरत और जंग की बात जोरों पर है, तब साहिर लुधियानवी की लिखी यह पंक्तियां बेहद मौजूं हैं. आज साहिर की जयंती है, और उन्हें इसलिए भी याद करना जरूरी है कि वह मुहब्बत के शायर थे. इनसानियत के शायर थे.
उनकी शायरी के परचम से हिंदी और उर्दू जगत तो गुलजार हुआ ही फिल्मी दुनिया भी रोशन हुई. हालांकि साहिर इसे स्वीकारते न थे. एक बार उन्होंने लिखा था-8 मार्च, 1921 को पंजाब के लुधियाना शहर में एक जमींदार परिवार में जन्में साहिर की जिंदगी काफी संघर्षों में बीती. लेखन के इस जादूगर का असली नाम अब्दुल हई फ़ज़ल मुहम्मद था. उन्होंने अपनी मैट्रिक तक की पढ़ाई लुधियाना के खालसा स्कूल से पूरी की. इसके बाद वह लाहौर चले गए, जहां उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई सरकारी कॉलेज से पूरी की. जिंदगी के उतार चढ़ाव और प्यार भरे लम्हों को अपनी शायरी और गानों में उतारने वाले साहिर शुरुआत में कॉलेज के कार्यक्रमों में अपनी गज़लें और नज्में पढ़कर सुनाया करते थे, जिससे उन्हें काफी शोहरत मिली. इन नज़्मों और गज़लों में सिर्फ मुहब्बत के तराने ही शामिल न थे. एक विद्रोह, क्रांति की गूंज भी थी.कहते हैं कि जानी-मानी पंजाबी लेखिका अमृता प्रीतम जब कॉलेज में पढ़ती थीं, तभी से साहिर की गजलों और नज्मों की मुरीद हो गयीं और उनसे प्यार करने लगीं. साहिर से अमृता की पहली मुलाकात साल 1944 में हुई थी. वह एक मुशायरे में शिरकत कर रही थीं और वहीं वह साहिर से मिलीं. लौटते समय बरसात हो रही थी, और उस दिन की रूमानियत का असर अमृता पर ताउम्र बना रहा. पर बात आगे नहीं बढ़ी. कुछ समय के बाद ही साहिर कॉलेज से निष्कासित कर दिए गए.साहिर को कॉलेज से निष्कासित किए जाने का कारण यह माना गया कि अमृता प्रीतम के पिता को साहिर और अमृता के रिश्ते पर ऐतराज था क्योंकि साहिर मुस्लिम थे और अमृता सिख थी. इसकी एक वजह यह भी थी कि उन दिनों साहिर की माली हालत भी ठीक नहीं थी. ऐसे दौर में साहिर शायद यह लिख रहे थे.पर अमृता ने उनका पीछा न छोड़ा. अमृता प्रीतम साहिर लुधियानवी से बेपनाह मोहब्बत करती थीं. उन्होंने साहिर से अपने प्यार के किस्से कभी छिपाए नहीं. वह साहिर से अपने प्यार को आकाशगंगा कहती थीं. अपनी जीवनी 'रसीदी टिकट' में अमृता एक दौर का जिक्र करते हुए बताती हैं कि किस तरह साहिर लाहौर में उनके घर आया करते थे और लगातार सिगरेट पिया करते थे.कहते हैं अमृता को साहिर की लत लग गई थी. पर साहिर भी इससे अछूते नहीं थे. साहिर चाहे जो भी कहें, यह प्यार एकतरफा नहीं था. पिछले साल 'साहित्य आजतक' के कार्यक्रम में साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम के इसी प्यार पर आधारित शेखर सुमन और दीप्ति नवल द्वारा खेला गया नाटक 'एक मुलाकात' काफी सराहा गया था. कहते हैं, साहिर का चले अमृता के लिए नाकाबिल-ए-बर्दाश्त था. अमृता का प्रेम साहिर के लिए इस कदर परवान चढ़ चुका था कि उनके जाने के बाद वह साहिर के पिए हुए सिगरेट की बटों को जमा करती थीं और उन्हें एक के बाद एक अपने होठों से लगाकर साहिर को महसूस किया करती थीं. ये वो आदत थी जिसने अमृता को सिगरेट की लत लगा दी थी. अमृता प्रीतम ही साहिर के सिगरेट नहीं संभालाती थी बल्कि साहिर भी उनकी चाय की प्याली संभाल कर रखते थे.साहिर 1943 में कॉलेज से निष्कासित किए जाने के बाद लेखन से जुड़ गए. इसी दौर में उन्होंने अपना पहला उर्दू प्रकाशन 'तल्खियां' लिखी. लगभग दो वर्ष के अथक प्रयास के बाद उनकी मेहनत रंग लायी और 'तल्खियां' का प्रकाशन हो गया. 'तल्खियां' का नया संस्करण हाल ही में फिर से प्रकाशित हुआ है. साहिर ने प्रोग्रेसिव रायटर्स एसोसियेशन से जुड़कर आदाबे लतीफ, शाहकार, और सवेरा जैसी कई लोकप्रिय उर्दू पत्रिकाएं निकालीं, लेकिन सवेरा में उनके क्रांतिकारी विचार को देखकर पाकिस्तान सरकार ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया. लाहौर से वे दिल्ली चले आए और कुछ समय यहां गुजारने के बाद साल 1950 में साहिर मुंबई आ गए.साहिर ने 1950 में प्रदर्शित ‘आजादी की राह पर’ फिल्म में अपना पहला गीत ‘बदल रही है जिंदगी’ लिखा लेकिन फिल्म सफल नहीं रही. साल 1951 में एसडी बर्मन की धुन पर उन्होंने फिल्म ‘नौजवान’ के लिए 'ठंडी हवाएं लहरा के आये, तुमको यहां रुत है जवां कैसे बुलाएं' लिखा, और फिर तो गीतकार के रूप में छा गए. साहिर ने खय्याम के संगीत निर्देशन में कई सुपरहिट गीत लिखे. कहते हैं साल 1958 में फिल्म ‘फिर सुबह होगी’ के लिए अभिनेता राजकपूर यह चाहते थे कि उनके पसंदीदा संगीतकार शंकर जयकिशन संगीत दें, लेकिन साहिर ने खय्याम के लिए ही दबाव बनाया और जब खय्याम ने 'वो सुबह कभी तो आयेगी' जैसे गीतों की धुन बनाई तो यह साबित हो गया कि साहिर सही थे. गुरुदत्त की 'प्यासा' के लिए लिखे गीत लिखे से साहिर को अलग बुलंदी मिली. कहते हैं मुंबई के मिनर्वा टॉकीज में जब यह फिल्म दिखाई जा रही थी, तब जैसे ही 'जिन्हें नाज है हिंद पर वो कहां हैं' गीत बजा तो सभी दर्शक अपनी सीट से उठकर खड़े हो गए और गाने की समाप्ति तक ताली बजाते रहे. बाद में दर्शकों की मांग पर इस गाने को तीन बार और दिखाया गया. फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में अपनी तरह की यह पहली और आखिरी घटना थी. उन्होंने 'साधना', 'बाजी' और 'फिर सुबह होगी' जैसी फिल्मों के लिए भी गीत लिखे. एक बार एक फिल्म निर्माता ने नौशाद के संगीत निर्देशन में उनसे गीत लिखने को कहा गया और साहिर को पता चला कि संगीतकार नौशाद को उनसे अधिक पारिश्रमिक दिया जा रहा है, तो उन्होंने निर्माता को अनुबंध समाप्त करने को कहा. उनका कहना था कि नौशाद एक महान संगीतकार हो सकते हैं लेकिन किसी भी धुन को शब्द ही वजनी बनाते हैं. अतः गीतकार को संगीतकार से अधिक पारिश्रमिक मिलना चाहिए, चाहे वह एक रुपया ही अधिक क्यों न हो. साहिर लुधियानवी अपने सिने करियर में दो बार सर्वश्रेष्ठ गीतकार के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किए गए. वह हिंदी फिल्मों के ऐसे पहले गीतकार थे, जिनका नाम रेडियो से प्रसारित फरमाइशी गानों में दिया गया. साहिर से पहले किसी गीतकार को रेडियो से प्रसारित फरमाइशी गानों में श्रेय नहीं दिया जाता था. साहिर लुधियानवी ने इस बात का काफी विरोध किया, जिसके बाद रेडियो पर प्रसारित गानों में गायक और संगीतकार के साथ-साथ गीतकार का नाम भी दिया जाने लगा. वह पहले गीतकार थे जिन्होंने गीतकारों के लिए रॉयल्टी की व्यवस्था कराई. 25 अक्टूबर, 1980 को दुनिया से अलविदा होने से पहले साहिर अपने शब्दों के जादू से अमर हो चुके थे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जयंती विशेषः सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय', याद एक क्रांतिकारी, कुलीन, दार्शनिक लेखक कीहिंदी के सर्वाधिक प्रतिष्ठित साहित्यकारों में शुमार अज्ञेय का आज जन्मदिन है. वह एक तर्कशील वैज्ञानिक, दार्शनिक, अभिजात्य कवि, कथाकार, लेखक थे. शब्द और ज्ञान में भी, अभिव्यक्ति और शैली में भी. अज्ञेय का औपचारिक परिचय लिखें, तो वह कुछ यों होगा. जन्म 7 मार्च, 1911 को कुशीनगर में हुआ. पूरा नाम सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय'.
Read more »
जब साहिर लुधियानवी को उनके ही फैन ने कर दिया था पहचाने से इनकार– News18 हिंदीसाहित्य को समझने वाले लोगों में साहिर को कौन नहीं पहचानता? लेकिन एक बार साहिर ऐसे शख्स से भी मिले जो उनका जबर्दस्त फैन तो था लेकिन उन्हें पहचानने से इनकार कर बैठा.
Read more »
लुधियाना के अब्दुल हाय से साहिर लुधियानवी तक का सफर- Amarujala8 मार्च 1921 को लुधियाना के जागीरदार परिवार में जन्मे मशहूर शायर और गीतकार की गानों और नज्मों में उनका व्यक्तित्व झलकता
Read more »
Sahir Ludhianvi Special: 'मैं ज़िन्दगी का साथ निभाता चला गया' लिखने वाला सिर्फ एक ही हो सकता था– News18 हिंदीसाहिर लुधियानवी के बारे में गुलज़ार लिखते हैं कि वो गाने लिखते समय उसमें पूरी तरह से डूब जाते थे.
Read more »
International Women's Day: जयंती पर याद आए साहिर, लिखा था- वो सुबह कभी तो आएगीमहिलाओं और उनकी समस्याओं को लेकर साहिर ने फिल्मी गीेत लिखे हैं जो महिला दिवस पर भी गुनगनाए जाते हैं। ये गीत महिलाओं की खूबसूरती को बयां करने के बजाय उनके हालात को बयां करते हैं।
Read more »
