Sahir Ludhianvi Special: 'मैं ज़िन्दगी का साथ निभाता चला गया' लिखने वाला सिर्फ एक ही हो सकता था– News18 हिंदी

United States News News

Sahir Ludhianvi Special: 'मैं ज़िन्दगी का साथ निभाता चला गया' लिखने वाला सिर्फ एक ही हो सकता था– News18 हिंदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 141 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 51%

Sahir Ludhianvi Special: 'मैं ज़िन्दगी का साथ निभाता चला गया' लिखने वाला सिर्फ एक ही हो सकता था

और फिल्मी गानों को एक अलग मुकाम पर ले जाने वाले साहिर लुधियानवी साल 1921 में आज ही के दिन यानी कि 8 मार्च को ही इस खूबसूरत दुनियां में आए थे. साहिर उन नगीनों में से हैं जिनकी चमक आज भी बरक़रार है. ऐसे में शायद ही कोई ऐसा हो जो साहिर और अमृता के बारे में न जानता हो.

शायद ही साहित्य का ऐसा कोई सम्मेलन हो जिसमें इन दोनों के पोस्टर्स, तस्वीरें, कविताएं और किस्से दिखाई और सुनाई न पड़ते हों. अमृता, साहिर के लिए कहती थीं कि वो एक बिना जली सिगरेट की तरह हैं जिसे किसी ने अपने प्यार से सुलगाया है. साहिर की ज़िंदगी की कई सारी ऐसी बातें हैं जो लोगों में जानने के लिए उत्साह पैदा करती हैं. हम आपको बताते हैं साहिर से जुड़ी ऐसी ही कुछ ख़ास बातें-अब्दुल हई यानी साहिर का बचपन बेहद मुश्किलों में गुज़रा. नन्हें साहिर का वास्ता ऐसी चीज़ों से पड़ा जिन्होंने उन्हें बचपन में ही बड़ा कर दिया. साहिर को बचपन में कभी पिता का प्यार नसीब नहीं हुआ. कहा जाता है कि साहिर के पिता उन्हें अपनी औलाद नहीं समझते थे. यही नहीं वह अपनी पत्नी यानी कि साहिर की मां को बड़ी ही बेरहमी से पीटते भी थे. जब उनकी मां को ये सब सहते हुए काफी समय हो गया तो उन्होंने साहिर के पिता पर केस दर्ज करा दिया. साहिर ने 13 साल की उम्र में अपने पिता के खिलाफ गवाही दी जिसके बाद उनके पिता ने उन्हें मारने तक की कोशिश की.साहिर के बारे में गुलज़ार लिखते हैं कि वो गाने लिखते समय उसमें पूरी तरह से डूब जाते थे. जहां शैलेन्द्र अपनी कठिन से कठिन बात को आसान लफ्ज़ों में कह देते थे तो वहीं साहिर के गीतों में एक अलग तरह की मैच्योरिटी थी. उन्होंने अपने गानों में हिंदी के साथ उर्दू का जबर्दस्त तालमेल बिठाया. यही नहीं साहिर ने उर्दू के इस्तेमाल से ऐसे बिम्ब गढ़े जो कि संगीत की दुनिया में मील के पत्थर साबित हुए.जावेद अख्तर और गुलज़ार दोनों ही साहिर के शागिर्द रहे. साहिर और जावेद के बीच बेहद करीबी रिश्ता था. जावेद जब छोटे थे तो अपने पिता जां निसार अख्तर से रूठ कर साहिर के पास चले जाते थे. साहिर को भी उनकी शक्ल देखकर ही मालूम पड़ जाता जाता था की जावेद का मूड खराब है. ऐसे में वह उनसे कुछ नहीं कहते थे क्योंकि वह जानते थे की पूछने पर ‘नन्हा जादू’ यानी जावेद भड़क जाएंगे और रो देंगे. इन दोनों ही हालात में जावेद को संभालना मुश्किल काम था इसलिए वो सिर्फ इतना कहते थे कि जादू आकर नाश्ता कर ले. नाश्ता करते-करते जावेद अपने मन का पूरा हाल साहिर को सुना देते थे.साहिर और अमृता के रिश्ते को आज भी लोग याद करते हैं. अमृता बताती थीं कि वो साहिर की छोड़ी हुई सिगरेट को अपने होठों पर लगाए हुए घंटों बैठी रहती थीं. अमृता को इससे महसूस होता था कि वो साहिर के होंठ छू रहीं हैं. इसी कारण उन्हें सिगरेट पीने की लत भी लग गई थी. यही नहीं अमृता की साहिर के लिए दीवानगी इस कदर थी कि वो इमरोज़ के साथ स्कूटर पर बैठे हुए इमरोज़ कि पीठ पर अपनी उंगली से साहिर लिखती रहती थीं. अमृता ने अपनी आत्मकथा रसीदी टिकट में लिखा है कि साहिर से बिछड़ने के बाद एक साल तक उन्होंने सिर्फ उदास कविताएं लिखीं. वहीं इमरोज़ ने एक बार कहीं ज़िक्र किया था कि जिस कविता संग्रह ‘सुनैहड़े’ के लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था वह भी उन्होंने साहिर के लिए ही लिखी थी. साहिर वे पहले गीतकार थे जिन्हें अपने गानों के लिए रॉयल्टी मिलती थी. उनके प्रयास के बावजूद ही संभव हो पाया कि आकाशवाणी पर गानों के प्रसारण के समय गायक तथा संगीतकार के अतिरिक्त गीतकारों का भी उल्लेख किया जाता था. इससे पहले तक गानों के प्रसारण समय सिर्फ गायक तथा संगीतकार का नाम ही उद्घोषित होता था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अभिनंदन पर एक के बाद एक गलतियां कर खुद ही घिर गया पाकिस्तान- Amarujalaअभिनंदन पर एक के बाद एक गलतियां कर खुद ही घिर गया पाकिस्तान- Amarujalaअभिनंदन पर एक के बाद एक गलतियां कर खुद ही घिर गया पाकिस्तान pid_gov Pakistan ImranKhanPTI Abhinandancomingback AbhinandanVarthaman
Read more »

सस्ता हो गया Vivo का डुअल कैमरा वाला स्मार्टफोन, जानें नई कीमत– News18 हिंदीसस्ता हो गया Vivo का डुअल कैमरा वाला स्मार्टफोन, जानें नई कीमत– News18 हिंदीचीन की स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने अपने वाई91 स्मार्टफोन की दाम में कटौती कर दी है. जिसे अब आप इस स्मार्टफोन को सिर्फ अब 9,990 रुपये में खरीद सकते हैं. बता दें कि कंपनी ने अपने इस फोन को जनवरी में 10,990 रुपये में लॉन्च किया था. इस तरह इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 1 हजार रुपये की कटौती की है.
Read more »

Facebook Messenger में आया Dark Mode फीचर, यह इमोजी भेजते ही हो जाएगा एक्टिवेट– News18 हिंदीFacebook Messenger में आया Dark Mode फीचर, यह इमोजी भेजते ही हो जाएगा एक्टिवेट– News18 हिंदीFacebook dark mode feature spotted in Messenger see how to enable and how it look and works by moon emoji, Facebook Messenger में आया Dark Mode फीचर, यह इमोजी भेजते ही हो जाएगा एक्टिवेट
Read more »

NEWS BLOG: अहमदाबाद में बोले PM मोदी- मैं देश का मजदूर नंबर 1 हूं– News18 हिंदीNEWS BLOG: अहमदाबाद में बोले PM मोदी- मैं देश का मजदूर नंबर 1 हूं– News18 हिंदीदेश, दुनिया, राजनीति, खेल और मनोरंजन की जगत में क्या कुछ हुआ? पढ़ें सभी खबरें एक ही पेज पर...
Read more »

The Kapil Sharma Show का ऐतिहासिक एपिसोड, एक साथ पहुंचे कपिल देव-सुनील गावस्कर– News18 हिंदीThe Kapil Sharma Show का ऐतिहासिक एपिसोड, एक साथ पहुंचे कपिल देव-सुनील गावस्कर– News18 हिंदी'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) का आने वाला एपिसोड ऐतिहासिक साबित होने वाला है. इस बार कपिल शर्मा (Kapil Shama) के मेहमान बनकर पहुंच रहे हैं 1983 के क्रिकेट विश्व कप (1983 Cricket World Cup) की विजेता टीम.
Read more »

अयोध्या विवाद: SC में आज अहम सुनवाई, मध्यस्थता पर हो सकता है फैसला!– News18 हिंदीअयोध्या विवाद: SC में आज अहम सुनवाई, मध्यस्थता पर हो सकता है फैसला!– News18 हिंदीहिंदू महासभा मध्यस्थता के खिलाफ है. वहीं निर्मोही अखाड़ा और मुस्लिम पक्ष मध्यस्थता के लिए राजी है. मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ही तय करे कि बातचीत कैसे हो?
Read more »

जब साहिर लुधियानवी को उनके ही फैन ने कर दिया था पहचाने से इनकार– News18 हिंदीजब साहिर लुधियानवी को उनके ही फैन ने कर दिया था पहचाने से इनकार– News18 हिंदीसाहित्य को समझने वाले लोगों में साहिर को कौन नहीं पहचानता? लेकिन एक बार साहिर ऐसे शख्स से भी मिले जो उनका जबर्दस्त फैन तो था लेकिन उन्हें पहचानने से इनकार कर बैठा.
Read more »

लुधियाना के अब्दुल हाय से साहिर लुधियानवी तक का सफर- Amarujalaलुधियाना के अब्दुल हाय से साहिर लुधियानवी तक का सफर- Amarujala8 मार्च 1921 को लुधियाना के जागीरदार परिवार में जन्मे मशहूर शायर और गीतकार की गानों और नज्मों में उनका व्यक्तित्व झलकता
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:25:41