जम्मू कश्मीरः पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने बनाई नई पार्टी, शेहला राशिद भी शामिल JammuKashmir ExIASShahFaesal ShehlaRashid जम्मूकश्मीर शाहफैसल शेहलाराशिद
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला राशिद भी शाह फैसल की पार्टी की सदस्य बन गई हैं. पार्टी के लॉन्च के दौरान शेहला राशिद मंच पर ही मौजूद थीं. शाह फैसल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं जम्मू कश्मीर के लोगों का स्वागत करता हूं, जो आज इस रैली में शामिल होने यहां आए हैं.
’ उन्होंने कहा, ‘शुरुआत में मैंने सोचा था कि मैं कश्मीर की किसी भी प्रमुख राजनीतिक पार्टी में शामिल हो जाऊंगा लेकिन उनका रुख मेरे प्रति बहुत नकारात्मक रहा. इसलिए मैंने अपना खुदा का राजनीतिक दल बनाने का फैसला किया, जो घाटी के युवाओं के लिए एक नया मंच होगा.’ फैसल ने कहा कि वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक संघर्ष की सराहना करते हैं. उन्होंने कहा, ‘हमारी पार्टी यहां रह रहे लोगों की इच्छा के अनुरूप कश्मीर के शांतिपूर्ण समाधान के लिए काम करेगी. हम धर्म के आधार पर जम्मू कश्मीर को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ लड़ेंगे. हम कश्मीर के युवाओं का प्रतिनिधित्व करेंगे. हम स्वास्थ्य सेक्टर के लिए काम करेंगे और राज्य से भ्रष्टाचार का खात्मा करेंगे. ‘ फैसल ने बिना किसी का नाम लिए कहा, ‘वे लोग जो अपने राजनीतिक दलों में मुझे शामिल करने के लिए तैयार थे, उनकी इस पेशकश को ठुकराने के बाद वे अब कह रहे हैं कि मैं आरएसएस और भाजपा का एजेंट हूं.’ उन्होंने कहा, ‘इस पार्टी को लॉन्च करने की हमारी मंशा का मकसद सभी धर्मों और जातियों के लोगों को एक मंच उपलब्ध कराना है.’इस मौके पर शेहला राशिद ने रैली को संबोधित करते हुए हका, ‘हमें रहने के लिए बुनियादी सुविधाओं की जरूरत है और हमें विकास की जरूरत है. हम कश्मीर के मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए काम करेंगे.’इस साल जनवरी की शुरुआत में शाह फैसल ने कश्मीर में लगातार हो रही हत्याओं और भारतीय मुसलमानों के हाशिये पर होने का आरोप लगाते हुए35 वर्षीय फैसल ने फेसबुक पर संक्षिप्त बयान में लिखा था कि उनका इस्तीफ़ा ‘हिंदुत्ववादी ताकतों द्वारा करीब 20 करोड़ भारतीय मुस्लिमों को हाशिये पर धकेलने की वजह से उनके दोयम दर्जे का हो जाने, जम्मू कश्मीर राज्य की विशेष पहचान पर हमलों तथा भारत में अति-राष्ट्रवाद के नाम पर असहिष्णुता एवं नफरत की बढ़ती संस्कृति के विरुद्ध है.’ क्या आपको ये रिपोर्ट पसंद आई? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
J-K में विधानसभा चुनाव कराए जाएं या नहीं, हालात का जायजा लेने जाएंगे 3 पर्यवेक्षकElection commission team Jammu Kashmir visit मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा के मुताबिक पूर्व आईएएस अधिकारी नूर मोहम्मद, पूर्व आईपीएस अधिकारी ए. एस. गिल और चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी विनोद जुत्शी को विशेष पर्यवेक्षक बनाकर जम्मू-कश्मीर भेजा जा रहा है. ये तीनों राज्य के मौजूदा हालात और चुनाव की संभावनाओं पर अपनी रिपोर्ट देंगे.
Read more »
BREAKING: मायावती के पूर्व सचिव नेतराम के घर छापा, बीएसपी से लोकसभा चुनाव लड़ने की थी तैयारी– News18 हिंदीIT dept raids houses of bsp leader and mayawati's ex secretary netram onm
Read more »
मायावती के करीबी अफसर रहे नेतराम के 11 ठिकानों पर पड़े छापे, 100 करोड़ की संपत्ति के मिले दस्तावेज- Amarujalaमायावती के करीबी अफसर रहे नेतराम के 11 ठिकानों पर पड़े छापे, 100 करोड़ की संपत्ति के मिले दस्तावेज Netram Mayawati uppolice
Read more »
BJP ज्वॉइन करते ही बोले ममता के पूर्व MLA- अब मैं देश के लिए काम करूंगातृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने बीजेपी ज्वॉइन कर लिया. इस दौरान बंगाल के सीनियर लीडर मुकुल रॉय ने कहा कि अब ममता राज के अंत का समय आ गया है.
Read more »
आम चुनाव 2019: मनमोहन पर बयान के लिए अमित शाह ने शीला दीक्षित को कहा शुक्रिया- Amarujalaपूर्व पीएम मनमोहन पर बयान के लिए अमित शाह ने शीला दीक्षित को इस अंदाज में कहा शुक्रिया BJP4India AmitShah LoksabhaElections2019 votekaro Mahasangram2019
Read more »
जम्मू कश्मीर: शोपियां में महिला पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कीपुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विशेष पुलिस अधिकारी खुशबू जान को शोपियां के वेहिल इलाके में उनके घर के बाहर आतंकवादियों ने गोली मार दी. पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
Read more »
जम्मू कश्मीर: पूर्व आईएएस शाह फैजल आज लॉन्च करेंगे अपनी पार्टी, शेहला रशीद भी कर सकती हैं ज्वाइन- Amarujalaजम्मू कश्मीर: पूर्व आईएएस शाह फैजल आज लॉन्च करेंगे अपनी पार्टी, शेहला रशीद भी कर सकती हैं ज्वाइन ShahFaizal Shehla_Rashid
Read more »
देश के पहले लोकपाल बनेंगे सुप्रीम कोर्ट के ये पूर्व जज, ऐलान कल: सूत्र– News18 हिंदीसुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज पिनाकी चंद्र घोष (पीसी घोष) का नाम देश के पहले लोकपाल के तौर पर फाइनल कर लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान किया जाएगा.
Read more »
शाह फैसल ने बनाई अपनी पार्टी JK पीपुल्स मूवमेंट, शेहला राशिद भी शामिलश्रीनगर में पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने आज अपनी राजनीतिक पार्टी 'जम्मू और कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट' की शुरुआत करते हुए रैली की.
Read more »
