अनुमान है कि चुनाव 5 जून से 30 जून के बीच होंगे। (mewatisanjoo)
जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनावों का ऐलान हो सकता है. चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि रमजान के बाद और अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. रमजान 4 जून को खत्म हो रहा है और अमरनाथ की यात्रा पहली जुलाई से शुरू हो रही है.
ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव 5 जून से 30 जून के बीच ही मुमकिन है. चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य प्रशासन और गृहमंत्रालय को बता दिया है. चुनाव छह से आठ चरणों में हो सकता है. लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में 70 हज़ार से ज़्यादा अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहेंगे. इनके अलावा राज्य पुलिस भी है. बता दें, 3 जुलाई को पूरे होंगे राज्य में लगाए गए राष्ट्रपति शासन के 6 महीने पूरे हो जाएंगे.बता दें, कुछ दिन पहले चुनाव आयोग ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव कराने का ऐलान किया. राज्य की 6 लोकसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होंगे. खास बात है कि कश्मीर की अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान होगा. इस दौरान आयोग ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे. दोनों चुनावों का एक साथ न कराए जाने के पीछे घाटी के अशांत माहौल को जिम्मेदार बताया गया था.चुनाव आयोग के विधानसभा चुनाव साथ न कराने के फैसले का विपक्ष पार्टी के नेताओं ने विरोध किया था. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी के ट्वीट पर कहा था कि राज्य में विधानसभा चुनाव कराकर आप यहां के लोगों को लोकतांत्रिक अधिकार दीजिए. इसके अलावा राजद नेता मनोज झा ने भी सवाल उठाए थे.राज्य में बीजेपी और पीडीपी ने मिलकर सरकार बनाई थी. पिछले साल दोनों पार्टियां का गठबंधन टूट गया और राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद राज्य में राज्यपाल शासन लगा. इस दौरान पीडीपी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ मिलकर सरकार बनाने की नाकाम कोशिश की थी. राज्यपाल शासन के 6 महीने के कार्यकाल के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है, जिसका 3 जुलाई को 6 महीने का कार्यकाल पूरा हो रहा है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव के साथ होंगे अरुणाचल, सिक्किम, आंध्र और ओडिशा के विधानसभा चुनाव-Navbharat TimesIndia News: चुनाव आयोग आज शाम 5 बजे लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा करने वाली है। इसके साथ ही आयोग आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के तारीखों का भी ऐलान करेगा।
Read more »
चार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी हो सकते हैं लोकसभा चुनाव के साथ, ऐलान संभवचार राज्यों में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का भी ऐलान कर सकता है. ये चार राज्य हैं सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश. चारों राज्यों की सरकारों का कार्यकाल अप्रैल-मई के बीच खत्म हो रहा है.
Read more »
2019 के चुनाव की तारीखों से पहले जानिए 2014 के चुनाव परिणाम
Read more »
3 फेज में ही सही, लेकिन इसलिए कश्मीर की अनंतनाग सीट पर टाला नहीं जा सकता था चुनाव-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय से इस मुद्दे पर चर्चा की। इसके बाद तय किया गया कि अनंतनाग में चुनाव न कराया जाना और बाकी के 5 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव कराने पर देश के भीतर और बाहर गलत संदेश जाएगा।
Read more »
चुनाव आयोग के साथ सहयोग के लिए तैयार है सोशल मीडिया: मुख्य चुनाव आयुक्तदिल्ली भाजपा विधायक ने विंग कमांडर अभिनंदन के साथ 2 पोस्टर शेयर किए हैं। जिसको लेकर चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है।
Read more »
सत्रहवीं लोकसभा का चुनाव 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव से भी महंगा होगाआखिर जब झंडा, पोस्टर, बैनर, बिल्ले आदि पर प्रतिबंध लगा दिया गया है तब चुनावी खर्च पर लगाम लगाने का असरदार तरीका चुनाव आयोग क्यों नहीं खोज पा रहा है? लगता है, राजनीतिक दलों के सामने आयोग लाचार है।
Read more »
