बीजेपी विधायक के पोस्ट में विंग कमांडर अभिनंदन की तस्वीर, चुनाव आयोग ने लिया एक्शन
बीजेपी विधायक के पोस्ट में विंग कमांडर अभिनंदन की तस्वीर, चुनाव आयोग ने लिया एक्शन रितिका चोपड़ा March 13, 2019 8:21 AM पीएम मोदी के साथ भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा और विंग कमांडर अभिनंदन, फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस और फेसबुक चुनाव आयोग ने फेसबुक से विंग कमांडर के साथ शेयर किए गए दो राजनीतिक पोस्टर्स को हटाने की बात कही है। बता दें कि इन पोस्टर्स को भाजपा विधायक ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। बता दें कि चुनाव आयोग ने इस पोस्ट को आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। चुनाव आयोग को मिली शिकायत: बता दें कि चुनाव आयोग की तरफ से यह शिकायत फेसबुक के भारत और दक्षिण एशिया डायरेक्टर शिवनाथ ठुकराल को की गई है। वहीं चुनाव आयोग को यह शिकायत cVIGIL एप पर मिली थी। बता दें कि cVIGIL एक एन्ड्रॉयड एप है जिसकी मदद से कोई भी आम नागरिक अपनी बात चुनाव आयोग के सामने रख सकता है। यह एप 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वक्त सामने आई थी। रविवार से लागू हुई है आचार संहिता: बता दें कि 10 मार्च को 2019 लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। वहीं इसके साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई थी। ऐसे में चुनाव आयोग की तरफ से पार्टियों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि सेना का जिक्र राजनीति के लिए नहीं किया जाएगा। एक मार्च को भाजपा विधायक ने किया था पोस्ट: बता दें कि एक मार्च को दिल्ली भाजपा विधायक ने दो पोस्टर शेयर किए थे। इन दोनों पोस्टर्स में भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की फोटो सहित, पीएम नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की फोटो भी थी। एक पोस्टर में लिखा था- मोदी जी द्वारा इतने कम समय में बहादुर अभिनंदन को वापस लाना भारत की बहुत बड़ी कूटनीतिक विजय है। वहीं दूसरे पोस्टर में लिखा था – झुक गया है पाकिस्तान, लौट आया है देश का वीर जवान। क्या हैं चुनाव आयोग के निर्देश: यहां यह उल्लेख करना उचित है कि किसी राष्ट्र के सशस्त्र बल उसके सीमावर्ती, सुरक्षा और राजनीतिक व्यवस्था के संरक्षक होते हैं। वे एक आधुनिक लोकतंत्र में राजनीतिक और तटस्थ हितधारक हैं। इसलिए, यह आवश्यक है कि राजनीतिक दल और नेता अपने राजनीतिक अभियान में सशस्त्र बलों के लिए कोई भी संदर्भ देते समय बड़ी सावधानी बरतें। बता दें कि आचार संहिता के प्रावधान 2013 से सोशल मीडिया पर लागू होते हैं, लेकिन आयोग ऐसे प्लेटफार्मों पर उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई करने में सक्षम नहीं था क्योंकि चुनाव आयोग के पास सोशल मीडिया साइटों तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं था। मुख्य चुनाव आयुक्त का क्या है कहना: मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि यह पहला लोकसभा चुनाव है जहां फेसबुक, ट्विटर, गूगल, व्हाट्सएप और शेयरचैट जैसे सोशल मीडिया अपने प्लेटफार्मों पर “राजनीतिक अभियानों की अखंडता और वैधता को बनाए रखने” के लिए चुनाव आयोग के साथ सहयोग करने के लिए सहमत हुए हैं। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
बीजेपी विधायक के पोस्ट में विंग कमांडर अभिनंदन की तस्वीर, चुनाव आयोग ने लिया एक्शन रितिका चोपड़ा March 13, 2019 8:21 AM पीएम मोदी के साथ भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा और विंग कमांडर अभिनंदन, फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस और फेसबुक चुनाव आयोग ने फेसबुक से विंग कमांडर के साथ शेयर किए गए दो राजनीतिक पोस्टर्स को हटाने की बात कही है। बता दें कि इन पोस्टर्स को भाजपा विधायक ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। बता दें कि चुनाव आयोग ने इस पोस्ट को आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। चुनाव आयोग को मिली शिकायत: बता दें कि चुनाव आयोग की तरफ से यह शिकायत फेसबुक के भारत और दक्षिण एशिया डायरेक्टर शिवनाथ ठुकराल को की गई है। वहीं चुनाव आयोग को यह शिकायत cVIGIL एप पर मिली थी। बता दें कि cVIGIL एक एन्ड्रॉयड एप है जिसकी मदद से कोई भी आम नागरिक अपनी बात चुनाव आयोग के सामने रख सकता है। यह एप 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वक्त सामने आई थी। रविवार से लागू हुई है आचार संहिता: बता दें कि 10 मार्च को 2019 लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। वहीं इसके साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई थी। ऐसे में चुनाव आयोग की तरफ से पार्टियों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि सेना का जिक्र राजनीति के लिए नहीं किया जाएगा। एक मार्च को भाजपा विधायक ने किया था पोस्ट: बता दें कि एक मार्च को दिल्ली भाजपा विधायक ने दो पोस्टर शेयर किए थे। इन दोनों पोस्टर्स में भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की फोटो सहित, पीएम नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की फोटो भी थी। एक पोस्टर में लिखा था- मोदी जी द्वारा इतने कम समय में बहादुर अभिनंदन को वापस लाना भारत की बहुत बड़ी कूटनीतिक विजय है। वहीं दूसरे पोस्टर में लिखा था – झुक गया है पाकिस्तान, लौट आया है देश का वीर जवान। क्या हैं चुनाव आयोग के निर्देश: यहां यह उल्लेख करना उचित है कि किसी राष्ट्र के सशस्त्र बल उसके सीमावर्ती, सुरक्षा और राजनीतिक व्यवस्था के संरक्षक होते हैं। वे एक आधुनिक लोकतंत्र में राजनीतिक और तटस्थ हितधारक हैं। इसलिए, यह आवश्यक है कि राजनीतिक दल और नेता अपने राजनीतिक अभियान में सशस्त्र बलों के लिए कोई भी संदर्भ देते समय बड़ी सावधानी बरतें। बता दें कि आचार संहिता के प्रावधान 2013 से सोशल मीडिया पर लागू होते हैं, लेकिन आयोग ऐसे प्लेटफार्मों पर उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई करने में सक्षम नहीं था क्योंकि चुनाव आयोग के पास सोशल मीडिया साइटों तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं था। मुख्य चुनाव आयुक्त का क्या है कहना: मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि यह पहला लोकसभा चुनाव है जहां फेसबुक, ट्विटर, गूगल, व्हाट्सएप और शेयरचैट जैसे सोशल मीडिया अपने प्लेटफार्मों पर “राजनीतिक अभियानों की अखंडता और वैधता को बनाए रखने” के लिए चुनाव आयोग के साथ सहयोग करने के लिए सहमत हुए हैं। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चुनाव आयोग की अहम बैठक आज, आम चुनाव के साथ हो सकते हैं विधानसभा चुनाव- Amarujalaसंभावना है कि आयोग आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ करा सकता है। LokSabhaElections2019 LokSabhaElection2019
Read more »
जम्मू कश्मीर पर अपने वादे से मुकरे चुनाव आयोग और राजनाथ: उमर अब्दुल्लाजम्मू-कश्मीर में विधान सभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं होने पर नेशनल कान्फ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने चुनाव आयोग और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर अपने वादे से मुकरने का आरोप लगाया है.
Read more »
लोकसभा के साथ होंगे आंध्र, अरुणाचल, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा चुनाव : चुनाव आयोगइन राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान, इन राज्यों की लोकसभा सीटों के लिए होने वाले मतदान के साथ ही होगा.
Read more »
चुनाव तारीखों की घोषणा में देरी पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल - Amarujalaचुनाव तारीखों की घोषणा में देरी पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल MahaSangram VoteKaro महासंग्राम वोटकरो Elections LokSabhaElections2019 ElectionCommissionOfIndia narendramodi
Read more »
लोकसभा चुनाव: सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल पर एक्शन लेगा चुनाव आयोगमुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि मीडिया में पेड न्यूज और फर्जी खबरों के प्रसार को रोकने के लिये राज्य एवं जिला स्तर पर मीडिया निगरानी समितियों की भी मदद ली जाएगी साथ ही साथ उम्मीदवारों को अपने सोशल मीडिया अकांउट की जानकारी आयोग को देनी होगी.
Read more »
चुनाव तारीखों पर बवाल, विपक्षी दलों के निशाने पर CECबंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश में मतदान को 7 चरणों में लंबा खींचे जाने को लेकर विपक्षी दल चुनाव आयोग से नाराज हैं. आने वाले दिनों में यह नाराजगी और गहराती दिख सकती है.
Read more »
देवबंदी उलेमा ने चुनाव आयोग से कहा, 'रमजान और ईद के बाद कराएं लोकसभा चुनाव'11 अप्रैल से 23 मई तक का लोकसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित हो चुका है. इस बीच 6 मई से रमजान का महीना शुरू हो रहा है.
Read more »
