जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी

United States News News

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारीजम्मू, 11 अगस्त । जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी किश्तवाड़ जिले के पद्दार बटम ब्रिज इलाके में हुई। फिलहाल वहां तलाशी अभियान जारी है। इस बीच, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और भारतीय सेना ने अनंतनाग में कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर हवलदार दीपक कुमार यादव और लांस नायक प्रवीण शर्मा के सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया। शनिवार को कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग के अहलान गंडोले इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो थे। वहीं, तीन जवानों और दो नागरिकों सहित पांच अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।सेना ने शनिवार शाम को कोकरनाग मुठभेड़ पर बयान देते हुए कहा कि 5 अगस्त 2024 को मानव और इलेक्ट्रॉनिक साधनों के माध्यम से पहले ही पुष्टि हो चुकी थी कि 24 जुलाई डोडा क्षेत्र में अत्याचारों और घटनाओं के लिए जिम्मेदार आतंकवादी किश्तवाड़ रेंज को पार करके दक्षिण कश्मीर के कापरान गरोल क्षेत्र में घुस आए हैं। राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तब से लगातार इन आतंकवादियों पर नज़र रखी और 9 और 10 अगस्त 2024 की रात को कापरान के पूर्व में पहाड़ों में सटीक अभियान चलाया गया, जहां कथित तौर पर ये आतंकवादी छिपे हुए थे। 10 अगस्त को लगभग दो बजे संदिग्ध हलचल देखी गई थी। आतंकवादियों ने तुरंत अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें सेना के दो जवान और आसपास के दो नागरिक घायल हो गए। जिस इलाके में मुठभेड़ हुई, वह 10,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर है और वहां घने जंगल, बड़े-बड़े पत्थर और नाले हैं, जो ऑपरेशन के लिए गंभीर चुनौती पेश करते हैं। सेना ने कहा कि सुरक्षा बल आतंकवादियों की तलाश में जुटे हैं। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

J-K: डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना ने पूरे इलाके में की घेराबंदीJ-K: डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना ने पूरे इलाके में की घेराबंदीजम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई है. डोडा के देसा वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई.
Read more »

पाकिस्तान में आतंक की जड़ें, खात्मे के लिए घर में घुसकर फिर सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरतपाकिस्तान में आतंक की जड़ें, खात्मे के लिए घर में घुसकर फिर सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों में आई इस तेजी से सुरक्षा बलों और राजनीतिक नेतृत्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण सबक हैं.
Read more »

Jammu: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दहशतगर्दों को जवानों ने घेराJammu: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दहशतगर्दों को जवानों ने घेराउत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब के ट्रुमखान इलाके में संयुक्त बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
Read more »

जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान घायलजम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान घायलजम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान घायल
Read more »

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों व आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारीजम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों व आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारीजम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों व आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी
Read more »

Jammu Kashmir: अनंतनाग में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, जवान दे रहे मुंहतोड़ जवाबJammu Kashmir: अनंतनाग में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, जवान दे रहे मुंहतोड़ जवाबजम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच में मुठभेड़ शुरू हो गई है। शुरूआत जानकारी में पता चला है कि एक जवान मुठभेड़ में घायल हो गया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:45:20