केंद्रीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों की तारीख़ों का ऐलान कर दिया है लेकिन जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव अभी नहीं होंगे.
चुनाव आयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कह रहे थे कि विधानसभा चुनाव साथ इसलिए नहीं कराए गए क्योंकि सभी उम्मीदवारों को सुरक्षा मुहैया कराना संभव नहीं था. पंचायत चुनाव में अगर इतने सारे उम्मीदवारों को सुरक्षा मुहैया कराई जा सकती है तो विधानसभा चुनाव में यह दिक्कत कैसे आ गई? लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराने पर खर्चा बचता.
संसाधनों का कम इस्तेमाल होता और बार-बार सुरक्षा व्यवस्था नहीं करनी होती. यह बिलकुल व्यावहारिक नहीं है कि लोकसभा चुनाव अब हो और विधानसभा चुनाव बाद में हो. पुलवामा हमले से पहले राज्यपाल शासन लागू है और राज्यपाल कहते आए हैं कि उन्होंने चरमपंथ का सफ़ाया कर दिया है तो अब सुरक्षा की क्यों समस्या हो रही है.इससे यह पता लगता है कि जो राजनीतिक रूप से सुविधाजनक है वह चुनाव कराइये, बाक़ी रहने दीजिए. राज्य में सरकार बनती है तो वह लोगों का प्रतिनिधित्व करती है. इस समय राज्य में राज्यपाल का शासन चल रहा है और इस दौरान किस तरह से हालात बिगड़े हैं, वह साफ़ दिख रहे हैं. हाल में केंद्र द्वारा जम्मू-कश्मीर के बहुत से ख़ास क़ानूनों में बदलाव होते देखा गया है अगर यहां राज्य सरकार होती तो ऐसा नहीं हो पाता. ज़रूरत इस समय इस बात की है कि चुनावी प्रक्रिया के अलावा क़ानून-व्यवस्था ठीक हो, सीमा पर तनाव कम हो, लोगों की आर्थिक स्थिति सुधारी जाए. इन चीज़ों पर तवज्जो नहीं दी जा रही है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जम्मू-कश्मीर में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव कराने के लिए सभी दल सहमतनिर्वाचन आयोग ने कहा कि जम्मू- कश्मीर के सभी राजनीतिक दल राज्य में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ कराए जाने पर सहमत हैं. माना जा रहा है कि अब इसके बाद चुनाव आयोग एक साथ चुनाव करा सकता है.
Read more »
जम्मू-कश्मीर में लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी, इसलिए तारीखों के ऐलान में देरीLok Sabha and Assembly elections together in J & K | जम्मू-कश्मीर के अलावा ओडिशा, आंध्र, सिक्किम और अरुणाचल के विधानसभा चुनाव भी आम चुनाव के साथ हाेंगे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा सोमवार को संभव, 7 से 9 चरणों में हाेगा मतदान
Read more »
Election Commission LIVE: सात चरणों में होंगे चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजेIndiaElects ElectionCommission Loksabha2019 11 अप्रैल से 19 मई तक मतदान होंगे : चुनाव आयोग
Read more »
Lok Sabha Election 2019 Schedule : लोकसभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम यहां जानेंLok Sabha Election Dates 2019 LIVE UPDATES: चुनाव आयोग आज शाम 5 बजे एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें उम्मीद की जा रही है कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019 ) की तारीखों का ऐलान होगा.
Read more »
EC LIVE: 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में वोटिंग, 23 मई को आएंगे नतीजेIndiaElects ElectionCommission Loksabha2019 फिलहाल जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं होंगे: चुनाव आयोग
Read more »
जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर तीन चरणों में होंगे चुनाव-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: अनंतनाग सीट पर तीन बार में चुनाव होगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि अनंतनाग सीट पर तीन राउंड में वोटिंग कराई जाएगी। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग को सूबे में आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से एक माना जाता है।
Read more »
चार राज्यों में लोकसभा के साथ ही होंगे विधानसभा चुनाव, बाद में जम्मू-कश्मीर- Amarujalaचार राज्यों में लोकसभा के साथ ही होंगे विधानसभा चुनाव, बाद में जम्मू-कश्मीर MahaSangram VoteKaro महासंग्राम वोटकरो JammuAndKashmir Elections LokSabhaElections2019
Read more »
जम्मू-कश्मीर की इस एक लोकसभा सीट पर तीन चरणों में होगा मतदान, जानिए क्यों ?जम्मू- कश्मीर की इस एक लोकसभा सीट पर तीन चरणों में होगा मतदान, जानिए क्यों ? JammuAndKashmir LokSabhaElections2019 Anantnag
Read more »
कश्मीर में आसान नहीं एक साथ लोकसभा-विधानसभा चुनाव, EC के फैसले के पीछे पुख्ता वजहवरिष्ठ पत्रकार राहुल जलाली का मानना है कि चुनाव आयोग को विधानसभा चुनाव के लिए कुछ इशारा जरूर देना चाहिए था. अगर चुनाव आयोग एक संभावित समय सीमा बता देता तो शायद यह विवाद नहीं होता जो आज हो रहा है.
Read more »
