जम्मू-कश्मीर की इस एक लोकसभा सीट पर तीन चरणों में होगा मतदान, जानिए क्यों ?

United States News News

जम्मू-कश्मीर की इस एक लोकसभा सीट पर तीन चरणों में होगा मतदान, जानिए क्यों ?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 78 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 34%
  • Publisher: 53%

जम्मू- कश्मीर की इस एक लोकसभा सीट पर तीन चरणों में होगा मतदान, जानिए क्यों ? JammuAndKashmir LokSabhaElections2019 Anantnag

मुख्य निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षा कारणों से संसदीय और विधानसभा चुनाव साथ-साथ संभव नहीं हैं। दोनों चुनाव साथ में होने से सुरक्षा चुनौतियां कई गुणा बढ़ जातीं हैं। ऐसे में सुरक्षा और निष्पक्षता के लिए दोनों चुनाव अलग-अलग चुनाव होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जम्मू कश्मीर की छह संसदीय सीट जम्मू-पुंछ, ऊधमपुर-कठुआ-डोडा, श्रीनगर, अनंतनाग, बारामुला, लद्दाख के लिए पांच चरणों में मतदान होगा। सुरक्षा के लिहाज से अतिसंवेदनशील मानी जाने वाली अनंतनाग सीट के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। सबसे पहले जम्मू-पुंछ और बारामुला सीट पर चुनाव होंगे। रविवार देर शाम जम्मू में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शैलेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार चुनाव को निष्पक्ष बनाने के लिए चुनाव आचार संहिता को पिछले बार से भी अधिक सख्ती से प्रभावी बनाया जाएगा। डिवीजनल कमिश्नर संजीव वर्मा, आइजीपी एमके सिन्हा, आइजी पुलिस मुख्यालय जेपी सिंह, जम्मू के डिप्टी कमिश्नर, एसएसपी भी मौजूद थे। चुनाव आयोग की टीम के राज्य दौरे में अधिकतर पार्टियों के दोनों चुनाव करवाने की पैरवी करने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि छह संसदीय सीटों के लिए औसतन 60 उम्मीदवार और विधानसभा की 87 सीटों के लिए लगभग 900 उम्मीदवार हो सकते हैं। ऐसे में अगर दोनों चुनाव साथ में होते तो एक हजार उम्मीदवारों को सुरक्षा देना कठिन होता। हर विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी कार्यक्रमों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का बोझ अतिरिक्त होता। राज्य में आतंकवादियों, अलगाववादियों की चुनाव विरोधी मुहिम के संबंध में उन्होंने बताया कि कश्मीर व जम्मू के कुछ हिस्सों में आतंकवादियों की गतिविधियों को देखते हुए हम पहले से हाई अलर्ट पर हैं। ऐसी चुनौतियों से निपटने के लिए रणनीति बनाई है।.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षा कारणों से संसदीय और विधानसभा चुनाव साथ-साथ संभव नहीं हैं। दोनों चुनाव साथ में होने से सुरक्षा चुनौतियां कई गुणा बढ़ जातीं हैं। ऐसे में सुरक्षा और निष्पक्षता के लिए दोनों चुनाव अलग-अलग चुनाव होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जम्मू कश्मीर की छह संसदीय सीट जम्मू-पुंछ, ऊधमपुर-कठुआ-डोडा, श्रीनगर, अनंतनाग, बारामुला, लद्दाख के लिए पांच चरणों में मतदान होगा। सुरक्षा के लिहाज से अतिसंवेदनशील मानी जाने वाली अनंतनाग सीट के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। सबसे पहले जम्मू-पुंछ और बारामुला सीट पर चुनाव होंगे। रविवार देर शाम जम्मू में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शैलेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार चुनाव को निष्पक्ष बनाने के लिए चुनाव आचार संहिता को पिछले बार से भी अधिक सख्ती से प्रभावी बनाया जाएगा। डिवीजनल कमिश्नर संजीव वर्मा, आइजीपी एमके सिन्हा, आइजी पुलिस मुख्यालय जेपी सिंह, जम्मू के डिप्टी कमिश्नर, एसएसपी भी मौजूद थे। चुनाव आयोग की टीम के राज्य दौरे में अधिकतर पार्टियों के दोनों चुनाव करवाने की पैरवी करने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि छह संसदीय सीटों के लिए औसतन 60 उम्मीदवार और विधानसभा की 87 सीटों के लिए लगभग 900 उम्मीदवार हो सकते हैं। ऐसे में अगर दोनों चुनाव साथ में होते तो एक हजार उम्मीदवारों को सुरक्षा देना कठिन होता। हर विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी कार्यक्रमों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का बोझ अतिरिक्त होता। राज्य में आतंकवादियों, अलगाववादियों की चुनाव विरोधी मुहिम के संबंध में उन्होंने बताया कि कश्मीर व जम्मू के कुछ हिस्सों में आतंकवादियों की गतिविधियों को देखते हुए हम पहले से हाई अलर्ट पर हैं। ऐसी चुनौतियों से निपटने के लिए रणनीति बनाई है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

धारवाड़ लोकसभा सीट पर BJP की धमक, कांग्रेस को जीत की तलाशधारवाड़ लोकसभा सीट पर BJP की धमक, कांग्रेस को जीत की तलाशधारवाड़ लोकसभा सीट पहले धारवाड़ उत्तर के नाम से जानी जाती थी. यहां अब तक कुल 16 बार चुनाव हुए हैं जिनमें 10 बार कांग्रेस पार्टी को जीत मिली है. लेकिन खास बात यह है कि साल 1996 से लगातार बीजेपी धारवाड़ लोकसभा सीट से जीत रही है.
Read more »

दावनगेरे लोकसभा सीट पर बीजेपी का डंका, कांग्रेस के सामने वापसी की चुनौतीदावनगेरे लोकसभा सीट पर बीजेपी का डंका, कांग्रेस के सामने वापसी की चुनौतीदावनगेरे लोकसभा सीट का उदय साल 1977 में हुआ था और यहां अब तक कुल 11 चुनाव हुए हैं जिनमें से 6 बार कांग्रेस को जीत मिली है. इस सीट पर 5 बार बीजेपी ने जीत दर्ज की है जिसमें साल 1999 के लोकसभा चुनाव से लगातार 4 बार की जीत भी शामिल है.
Read more »

कल्याण लोकसभा सीट: शिवसेना का गढ़, MNS बिगाड़ देती है समीकरणकल्याण लोकसभा सीट: शिवसेना का गढ़, MNS बिगाड़ देती है समीकरणकल्याण लोकसभा सीट पर पिछले कुछ चुनाव से किसी भी पार्टी को एकतरफ़ा जीत नहीं मिली है. क्योंकि यहां महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (MNS) हर चुनाव में समीकरण बिगाड़ देती है. देखा जाए तो 2009 और 2014 के चुनाव में एमएनएस के उम्मीदवार ने जहां शिवसेना उम्मीदवार के जीत का अंतर कम कर दिया था तो वहीं एनसीपी के जीत के गणित को बिगाड़ दिया.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: जानें, दिल्ली में कब-किस सीट पर वोटिंग-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019: जानें, दिल्ली में कब-किस सीट पर वोटिंग-Navbharat Timeslok sabha elections News in Hindi: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्‍ली में छठवें चरण में मतदान होगा। रविवार को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी। आइए जानते हैं कि आपके अपने राज्य दिल्‍ली की सात लोकसभा सीटों पर कब होगा लोकसभा चुनाव...
Read more »

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें यूपी की 80 सीटों पर कब-कब होगी वोटिंगलोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें यूपी की 80 सीटों पर कब-कब होगी वोटिंगपहले चरण में 11 अप्रैल को 91 संसदीय सीटों पर चुनाव होंगे.
Read more »

जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर तीन चरणों में होंगे चुनाव-Navbharat Timesजम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर तीन चरणों में होंगे चुनाव-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: अनंतनाग सीट पर तीन बार में चुनाव होगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि अनंतनाग सीट पर तीन राउंड में वोटिंग कराई जाएगी। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग को सूबे में आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से एक माना जाता है।
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: जानें दिल्ली की सातों सीट पर कब होंगे चुनावलोकसभा चुनाव 2019: जानें दिल्ली की सातों सीट पर कब होंगे चुनावदिल्ली में सात लोकसभा सीट हैं - चांदनी चौक, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली.
Read more »

Lok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलLok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलचुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. जिसके मुताबिक पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें आंध्र प्रदेश की 25, यूपी की 8, बिहार की 4, महाराष्ट्र की 7, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिज़ोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1,  उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, लक्षद्वीप की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1 और अंडमान की 1 सीटें शामिल हैं.
Read more »

Loksabha Election 2019 : मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली को लोकसभा की चुनाव की तारीखों पर आपत्तिLoksabha Election 2019 : मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली को लोकसभा की चुनाव की तारीखों पर आपत्तिमौलाना ने कहा कि अगर चांद दिख जाता है तो 6 मई से रोजा शुरू हो जाएगा। रोजा के दौरान देश में 6 मई 12 मई व 19 मई को मतदान होगा। जिससे देश के करोड़ों रोजेदारों को परेशानी होगी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:59:15