जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादी हमले में सिविलियन पोर्टर की मौत, चार जवान घायल

United States News News

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादी हमले में सिविलियन पोर्टर की मौत, चार जवान घायल
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 14 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 9%
  • Publisher: 51%

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादी हमले में सिविलियन पोर्टर की मौत, चार जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादी हमले में सिविलियन पोर्टर की मौत, चार जवान घायलश्रीनगर, 24 अक्टूबर । जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार को सेना के एक वाहन पर आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक सिविलियन पोर्टर की मौत हो गई और चार जवान घायल हो गए।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने शाम को गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट के पास बोटापथरी इलाके के नागिन चौक पर राष्ट्रीय राइफल्स के एक वाहन पर गोलीबारी की। एक अधिकारी ने बताया, इस हमले में सेना के लिए काम करने वाले एक सिविलियन पोर्टर की मौत हो गई और चार सैनिक घायल हो गए। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अतिरिक्त सुरक्षा बल भेज दिया गया है। इससे पहले गुरुवार को पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आतंकियों ने उत्तर प्रदेश के एक मजदूर पर गोली चलाकर उसे घायल कर दिया। मजदूर को मामूली चोट आई है।गुलमर्ग और बोटापथरी जैसे इसके ऊपरी इलाकों में पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है और यह जगह प्रकृति प्रेमियों की पसंदीदा है। इससे पहले बारामूला पुलिस ने कहा, नागिन पोस्ट के आसपास बारामुल्ला जिले के बूटापथरी सेक्टर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी। रविवार को आतंकवादियों ने गंदेरबल जिले के गगनगीर इलाके में एक निजी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के श्रमिकों के शिविर पर हमला किया। दो विदेशी आतंकवादियों द्वारा किए गए उस कायराना हमले में छह गैर-स्थानीय श्रमिकों और एक स्थानीय डॉक्टर सहित सात लोगों की मौत हो गई। यह हमला श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेड-मोड़ पर एक सुरंग बनाने में लगे निर्दोष, निहत्थे श्रमिकों पर किया गया था, जिसके बन जाने के बाद श्रीनगर-सोनमर्ग सड़क पर हर मौसम में यातायात संभव होगा और सोनमर्ग पर्यटन स्थल भी सभी मौसम में पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। जेड-मोड़ से सोनमर्ग तक बनने वाली सुरंग स्थानीय अर्थव्यवस्था को खड़ा करने में मदद करेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगी। गगनगीर हमले की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्रियों डॉ.

फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और गुलाम नबी आजाद सहित सभी ने व्यापक रूप से निंदा की।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान और एक पुलिसकर्मी घायलजम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान और एक पुलिसकर्मी घायलजम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान और एक पुलिसकर्मी घायल
Read more »

जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ के 19 जवान घायलजम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ के 19 जवान घायलजम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ के 19 जवान घायल
Read more »

जम्मू-कश्मीर: सड़क दुर्घटना में घायल सीआरपीएफ के एक जवान की इलाज के दौरान मौतजम्मू-कश्मीर: सड़क दुर्घटना में घायल सीआरपीएफ के एक जवान की इलाज के दौरान मौतजम्मू-कश्मीर: सड़क दुर्घटना में घायल सीआरपीएफ के एक जवान की इलाज के दौरान मौत
Read more »

जम्मू-कश्मीर : आतंकवादी हमले में प्रवासी मजदूर घायलजम्मू-कश्मीर : आतंकवादी हमले में प्रवासी मजदूर घायलजम्मू-कश्मीर : आतंकवादी हमले में प्रवासी मजदूर घायल
Read more »

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में दुर्घटनावश ग्रेनेड विस्फोट में पुलिसकर्मी घायलजम्मू-कश्मीर के बारामूला में दुर्घटनावश ग्रेनेड विस्फोट में पुलिसकर्मी घायलजम्मू-कश्मीर के बारामूला में दुर्घटनावश ग्रेनेड विस्फोट में पुलिसकर्मी घायल
Read more »

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, 5 जवान घायल, पोर्टर की मौतजम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, 5 जवान घायल, पोर्टर की मौतजम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग के पास सेना की गाड़ी पर आतंकवादियों के हमले की घटना सामने आई है, जानकारी के मुताबिक इस हमले में 5 जवान घायल हो गए हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:06:16