जम्मू-कश्मीर : आतंकवादी हमले में प्रवासी मजदूर घायल
श्रीनगर, 24 अक्टूबर । जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में गुरुवार को आतंकवादियों ने एक प्रवासी मजदूर को गोली मारकर घायल कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने पुलवामा जिले के त्राल के बटगुंड गांव में उत्तर प्रदेश के प्रीतम सिंह नामक एक मजदूर को गोली मारकर घायल कर दिया।यह हमला गंदेरबल जिले के गगनगीर इलाके में एपीसीओ इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के दूसरे राज्यों के श्रमिकों के शिविर पर हुए आतंकवादी हमले के चार दिन बाद हुआ है। इस हमले में छह श्रमिकों और एक स्थानीय डॉक्टर सहित सात लोग मारे गए थे। पुलिस ने बुधवार को हमले में शामिल दो विदेशी आतंकवादियों की तस्वीरें जारी कीं। तस्वीरें को कैंप में लगे सीसीटीवी कैमरों से ली गई हैं। जांचकर्ताओं ने अब तक 40 से अधिक लोगों से पूछताछ की है। एनआईए की टीम ने आतंकी हमले वाली जगह का भी दौरा किया। बताया जा रहा है कि टीम ने घटनास्थल से कुछ अहम सुराग जुटाए हैं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि मंजूर की। एपीसीओ कंपनी ने परिजनों को तत्काल राहत के तौर पर 25 लाख रुपये भी जारी किए। ये मजदूर श्रीनगर-सोनमर्ग सड़क को हर मौसम में खुली रखने के लिए जेड-मोड़ पर गगनगीर और सोनमर्ग के बीच सुरंग के निर्माण में लगे हुए थे। सुरंग के चालू हो जाने के बाद हर मौसम में सोनमर्ग पहुंच सकेंगे। सोनमर्ग से साल भर संपर्क बनाए रखने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मदद मिलेगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार भी पैदा होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्रियों डॉ.
फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और गुलाम नबी आजाद समेत सभी नेताओं ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान और एक पुलिसकर्मी घायलजम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान और एक पुलिसकर्मी घायल
Read more »
जम्मू-कश्मीर में कुलगाम मुठभेड़: दो आतंकवादी मारे गए, पांच सुरक्षाकर्मी घायलजम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी सहित पांच सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।
Read more »
जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ के 19 जवान घायलजम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ के 19 जवान घायल
Read more »
जम्मू-कश्मीर : उरी में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिरायाजम्मू-कश्मीर : उरी में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया
Read more »
जम्म-कश्मीर के गांदरबल आतंकी हमले की राहुल गांधी और खड़गे ने की निंदा, कहा- आतंक के खिलाफ लड़ाई में देश एकजुटकांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमले में एक डॉक्टर और प्रवासी मज़दूरों समेत कई लोगों की हत्या बहुत ही कायरतापूर्ण और अक्षम्य अपराध है।
Read more »
जम्मू-कश्मीर में एक और आंतकी हमला, आतंकियों ने यूपी के श्रमिक को मारी गोलीJammu Kashmir Terrorist Attack: सोनमर्ग के बाद दक्षिण कश्मीर में प्रवासी मजदूरों पर आतंकी हमले की ये दूसरी घटना है। अब आतंकियों ने यूपी के एक मजदूर को निशाना बनाया है।
Read more »
