जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ के 19 जवान घायल

United States News News

जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ के 19 जवान घायल
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 11 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 8%
  • Publisher: 51%

जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ के 19 जवान घायल

श्रीनगर, 17 अक्टूबर । जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 19 जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि 181 बटालियन एफ कंपनी के कर्मियों को ले जा रहे एक ट्रक पर बडगाम के खैगाम गांव में चालक ने नियंत्रण खो दिया। एक अधिकारी ने बताया, चालक के नियंत्रण से बाहर होने के बाद सीआरपीएफ की 181-एफ कंपनी के कर्मियों को ले जा रहा ट्रक सड़क से फिसलकर एक खाई में गिर गया। दुर्घटना में सीआरपीएफ के 19 जवान घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद, एक बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायल जवानों को बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ शहर के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया, डॉक्टरों ने नौ घायलों को विशेष उपचार के लिए श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल रेफर कर दिया है। चिकित्सकों ने बताया कि घायल जवानों में से दो को गंभीर चोटें आई हैं।वहीं, बुधवार को गंदेरबल जिले में श्रीनगर शहर से 42 किलोमीटर दूर श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के मम्मार इलाके में एक निजी कार को तेल टैंकर ने टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि निजी कार का चालक धीमी गति से चल रहे वाहनों की कतार से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था और वाहनों को ओवरटेक करते समय विपरीत दिशा से आ रहे एक तेल टैंकर ने कार को सीधी टक्कर मार दी। पुलिस ने घटना में मामला दर्ज कर तेल टैंकर के चालक को हिरासत में ले लिया है। कार में सवार अन्य दो घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। मृतक कार की अगली सीट पर बैठा था, तभी कार सामने से आ रहे तेल टैंकर से जा टकराई।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना का वाहन के दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत, 4 घायलजम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना का वाहन के दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत, 4 घायलJammu Kashmir Accident: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना का एक वाहन खाई में गिर गया. जिसमें एक जवान की मौत हो गई. जबकि चार जवान घायल हो गए. घायल जवानों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद उन्हें सेना के अस्पताल में रेफर कर दिया गया.
Read more »

'खोसला का घोसला' फेम अभिनेता परवीन डबास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल'खोसला का घोसला' फेम अभिनेता परवीन डबास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल'खोसला का घोसला' फेम अभिनेता परवीन डबास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल
Read more »

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान और एक पुलिसकर्मी घायलजम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान और एक पुलिसकर्मी घायलजम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान और एक पुलिसकर्मी घायल
Read more »

जम्मू-कश्मीर में कुलगाम मुठभेड़: दो आतंकवादी मारे गए, पांच सुरक्षाकर्मी घायलजम्मू-कश्मीर में कुलगाम मुठभेड़: दो आतंकवादी मारे गए, पांच सुरक्षाकर्मी घायलजम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी सहित पांच सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।
Read more »

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी में जवान घायलजम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी में जवान घायलजम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक एसपीओ घायल हो गया। घायल एसपीओ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर आतंकियों की तलाश तेज कर दी है। दो महीने पहले डोडा के देसा के जंगलों में हुई मुठभेड़ में शामिल आतंकियों का यह वही दल है जिसने कैप्टन सहित चार जवानों को शहीद कर दिया...
Read more »

नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, पांच घायलनाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, पांच घायलनाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, पांच घायल
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:11:00