जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ी, अब तक तीन जवान शहीद

United States News News

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ी, अब तक तीन जवान शहीद
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ी, अब तक तीन जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ी, अब तक तीन जवान शहीदश्रीनगर, 25 अक्टूबर । जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग के बोटापथरी इलाके में गुरुवार को सेना के वाहन पर आतंकी हमला हुआ। हमले में दो जवान शहीद हो गए और 3 अन्य घायल हो गए। घायल जवानों में से एक की शुक्रवार को अस्पताल में मौत हो गई। इससे इस हमले में मरने वालों की संख्या पांच हो गई। अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग के बोटापाथरी इलाके के नागिन चौक में राष्ट्रीय राइफल्स के वाहन पर गुरुवार को हुए आतंकवादी हमले में घायल हुए एक जवान ने शुक्रवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए हमलों के मद्देनजर, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को यूटी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए एकीकृत मुख्यालय बैठक की अध्यक्षता की। यूएचक्यू जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा ग्रिड का सर्वोच्च निकाय है, इसमें सेना, सीएपीएफ, स्थानीय पुलिस, केंद्रीय और यूटी की खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। मनोज सिन्हा ने आतंकी हमले के बाद एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “बूटापाथरी सेक्टर में जघन्य आतंकी हमले पर सेना के शीर्ष अधिकारियों से बात की। आतंकियों को त्वरित और मुंहतोड़ जवाब देने के निर्देश दिए। ऑपरेशन जारी है। हमारे शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उनके परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “उत्तरी कश्मीर के बूटापाथरी इलाके में सेना के वाहनों पर हुए हमले की बहुत दुर्भाग्यपूर्ण खबर है। इसके परिणामस्वरूप कुछ लोग हताहत और घायल हुए हैं। कश्मीर में हाल ही में हुए हमलों की यह श्रृंखला गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने लिखा, “मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं यह भी प्रार्थना करता हूं कि घायल पूरी तरह और शीघ्र स्वस्थ हों।” इससे पहले आतंकियों ने पुलवामा जिले के त्राल इलाके में यूपी के एक गैर-स्थानीय मजदूर पर गोलीबारी की और उसे घायल कर दिया। मजदूर को मामूली चोट आई है। गुरुवार को सेना के वाहन पर हमला घाटी के आमतौर पर आतंकवाद मुक्त क्षेत्र से हुआ। गुलमर्ग और बोटापाथरी जैसे इसके ऊपरी इलाकों में पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है और यह स्थान प्रकृति प्रेमियों की पसंदीदा जगह है।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान और एक पुलिसकर्मी घायलजम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान और एक पुलिसकर्मी घायलजम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान और एक पुलिसकर्मी घायल
Read more »

लेबनान में इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 2,255 हुईलेबनान में इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 2,255 हुईलेबनान में इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 2,255 हुई
Read more »

जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला : मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुईजम्मू-कश्मीर आतंकी हमला : मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुईजम्मू-कश्मीर आतंकी हमला : मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई
Read more »

56 इंच का सीना कहां है? कश्मीर में मरे बिहारी मजदूरों पर विपक्ष का हमला56 इंच का सीना कहां है? कश्मीर में मरे बिहारी मजदूरों पर विपक्ष का हमलाBihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमले में बिहार के तीन मजदूरों की मौत पर संवेदना व्यक्त की है.
Read more »

कश्मीर आतंकी हमले में मारे गए बिहार के श्रमिकों का शव पहुंचा पटना, मृतक हनीफ के साले ने बताई पूरी घटनाकश्मीर आतंकी हमले में मारे गए बिहार के श्रमिकों का शव पहुंचा पटना, मृतक हनीफ के साले ने बताई पूरी घटनाBihar workers killed in Kashmir terror attack: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में मारे गए तीन Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादी हमले में सिविलियन पोर्टर की मौत, चार जवान घायलजम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादी हमले में सिविलियन पोर्टर की मौत, चार जवान घायलजम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादी हमले में सिविलियन पोर्टर की मौत, चार जवान घायल
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:17:48