जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला : मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई
श्रीनगर, 21 अक्टूबर । जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर सात हो गई। इस हमले में एक और घायल की अस्पताल में मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला रविवार को गगनगीर इलाके में एक निजी कंपनी के मजदूरों के कैंप पर हुआ था, जिसमें सात लोगों की जान चली गई। मारे गए लोगों में स्थानीय और बाहरी लोग शामिल थे, जो गगनगीर और सोनमर्ग के बीच एक सुरंग बनने पर काम कर रहे थे ताकि श्रीनगर से सोनमर्ग तक का रास्ता हर मौसम में खुला रहे। मारे गए लोगों में शामिल हैं: फहीम नासिर , अंगिल शुक्ला , मोहम्मद हनीफ , डॉ.
शहनवाज , कलीम , शशि अब्रोल और गुरमीत सिंह ।सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकियों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है। यह हमला रविवार रात 8:15 बजे हुआ था। यह हमला उन निर्दोष लोगों पर किया गया, जो एक महत्वपूर्ण परियोजना पर काम कर रहे थे, जिससे सोनमर्ग हर मौसम में खुला रहेगा और इससे सैकड़ों स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। इस कायरतापूर्ण हमले की व्यापक रूप से निंदा हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, जम्मू-कश्मीर के गगनगीर में निर्दोष नागरिकों पर हुए इस कायराना आतंकी हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं। इसमें शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और सुरक्षा बलों द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कठिन समय में मैं शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, मैं गगनगीर में नागरिकों पर हुए इस घिनौने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूँ। मैं लोगों को आश्वस्त करता हूँ कि इस कृत्य के पीछे जो भी हैं, उन्हें सजा जरूर मिलेगी। हमने पुलिस, सेना और सुरक्षा बलों को पूरी छूट दी है। हमारे बहादुर जवान मैदान में हैं और वे सुनिश्चित करेंगे कि आतंकियों को इस कृत्य की भारी कीमत चुकानी पड़े। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। पूरा देश इस दुख की घड़ी में परिवारों के साथ खड़ा है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हमले की कड़ी निंदा की और इसे आतंकियों का कायरतापूर्ण और घिनौना कृत्य बताया। उन्होंने कहा, गगनगीर हमले में घायल मजदूरों की संख्या अभी अंतिम नहीं है, क्योंकि कुछ स्थानीय और बाहरी मजदूर घायल हुए हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि सभी घायलों की पूरी तरह से रिकवरी हो। हमले की खबर मिलते ही उमर अब्दुल्ला ने कहा, गगनगीर में बाहरी मजदूरों पर हुए इस कायरतापूर्ण और घिनौने हमले की बहुत दुखद खबर है। ये लोग इस इलाके में एक महत्वपूर्ण निर्माण परियोजना पर काम कर रहे थे। मैं निहत्थे निर्दोष लोगों पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे बेमतलब की हिंसा बताया। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने भी इस हमले की निंदा की। जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने कहा, सोनमर्ग में हुए इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें दो लोगों की जान चली गई है। मेरी संवेदनाएं इन परिवारों के साथ हैं। अपराधियों को सजा दिलाई जानी चाहिए। वहीं, खुफिया एजेंसियों का मानना है कि निर्दोष, निहत्थे नागरिकों की हत्या आतंकियों की हताशा का परिणाम है, जो जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए शांतिपूर्ण और जनता द्वारा बड़ी संख्या में भाग लिए गए लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद से बौखलाहट में हैं।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बेरूत पर इजरायली एयर स्ट्राइक, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 45बेरूत पर इजरायली एयर स्ट्राइक, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 45
Read more »
नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से मरने वालों संख्या बढ़कर 104 हुई (लीड-1)नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से मरने वालों संख्या बढ़कर 104 हुई (लीड-1)
Read more »
कांगो में नौका डूबने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 87 हुईकांगो में नौका डूबने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 87 हुई
Read more »
नाइजीरिया: नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 42नाइजीरिया: नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 42
Read more »
चेंबूर में आग से झुलसकर मरने वालों की संख्या बढ़कर सात (लीड-1)चेंबूर में आग से झुलसकर मरने वालों की संख्या बढ़कर सात (लीड-1)
Read more »
लेबनान में इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 2,255 हुईलेबनान में इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 2,255 हुई
Read more »
