जम्मू-कश्मीर में बाढ़ का कहर जारी, किसानों की फसलें पूरी तरह से तबाह

Jammu-State News

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ का कहर जारी, किसानों की फसलें पूरी तरह से तबाह
Jammu NewsJammu FloodsCrop Damage
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 53%

जम्मू जिले में वर्षा और बाढ़ से किसानों को भारी नुकसान हुआ है जिसमें धान मक्की और दालें शामिल हैं। लगभग 25850 हेक्टेयर भूमि पर लगी फसलें प्रभावित हुई हैं और 19441 हेक्टेयर क्षेत्र में 33 से अधिक फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसानों को मुआवजे का इंतजार है और कृषि विभाग नुकसान का आकलन कर रहा...

जागरण संवाददाता, जम्मू। वर्षा और बाढ़ ने जिले के किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया है। 25,850 हैक्टेयर भूमि में लगी धान, मक्की, बाजरा, दालें, सब्जियां और चारा सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा हैं। 19,441 हैक्टेयर क्षेत्र 33 प्रतिशत से ज्यादा फसलें बर्बाद हुई हैं। सबसे ज्यादा नुकसान धान और मक्की की फसल को हुआ है। जिले में कुल 85,864 हैक्टेयर भूमि में खरीफ की फसलों में से सबसे ज्यादा 46,800 हैक्टेयर में धान की फसल लगी। इसमें से 11,500 हैक्टेयर में लगी फसल बाढ़ की चपेट में आई। खेत जलमग्न होने और नदी-नालों की गाद बिछने से फसल प्रभावित हुई है। बड़ेयाल, तोप बेल्ट समेत कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां बड़े तौर पर फसलें गाद बिछने से बर्बाद हुई हैं। जम्मू के कंडी क्षेत्रों में मक्की मुख्य फसल है। वर्षा और तेज हवा के चलते फसल को नुकसान पहुंचा है। बीरपुर, मंडल, पुरमंडल और डंसाल के साथ लगते क्षेत्रों में मक्की की फसल ढह गई। जिले में 18,740 हैक्टेयर में मक्की की फसल लगती है, जिसमें से तकरीबन एक तिहाई फसल को नुकसान पहुंचा है। 5,000 हैक्टेयर में लगी मक्की की फसल आंशिक या पूर्णतया ढह गई। वहीं, दालों को भी अच्छा खासा नुकसान पहुंचा। एक हजार हैक्टेयर भूमि में दलहन और इतनी ही भूमि में लगा चारा अधिक पानी से बर्बाद हो गया। सुड़े चक के किसान राजेंद्र सिंह ने बताया कि वर्षा इतनी हो गई कि धान के खेतों में सिल्ट चढ़ गई है, जबकि निचले क्षेत्रों में धान की फसलों में इतनी पानी भर गया कि पौधा टूट गया अब सरकार को चाहिए कि किसानों को मुआवजा दे। सौहांजना के किसान कुलभूषण खजूरिया ने कहा कि इस समय माल मवेशी पालने के लिए हरे चारे का संकट बन गया है। पानी और बाढ़ के कारण हरा चारा बर्बाद हो चुका है। बाढ़ और वर्षा से किसानों की खेती प्रभावित हुई है। आरंभिक सर्वेक्षण किया गया है और विभिन्न क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। टीमें फील्ड से आंकड़ा जुटा रही हैं। टीम किसानों के साथ पूरे तालमेल से काम कर रही हैं। किसानों विभाग की गाइडलाइन का पालन करें। कृषि अधिकारियों से संपर्क बनाए रखें। जम्मू जले में 25,850 हैक्टेयर में लगी फसलें प्रभावित हुई हैं।-अनिल गुप्ता, कृषि निदेशक जम्मू.

जागरण संवाददाता, जम्मू। वर्षा और बाढ़ ने जिले के किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया है। 25,850 हैक्टेयर भूमि में लगी धान, मक्की, बाजरा, दालें, सब्जियां और चारा सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा हैं। 19,441 हैक्टेयर क्षेत्र 33 प्रतिशत से ज्यादा फसलें बर्बाद हुई हैं। सबसे ज्यादा नुकसान धान और मक्की की फसल को हुआ है। जिले में कुल 85,864 हैक्टेयर भूमि में खरीफ की फसलों में से सबसे ज्यादा 46,800 हैक्टेयर में धान की फसल लगी। इसमें से 11,500 हैक्टेयर में लगी फसल बाढ़ की चपेट में आई। खेत जलमग्न होने और नदी-नालों की गाद बिछने से फसल प्रभावित हुई है। बड़ेयाल, तोप बेल्ट समेत कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां बड़े तौर पर फसलें गाद बिछने से बर्बाद हुई हैं। जम्मू के कंडी क्षेत्रों में मक्की मुख्य फसल है। वर्षा और तेज हवा के चलते फसल को नुकसान पहुंचा है। बीरपुर, मंडल, पुरमंडल और डंसाल के साथ लगते क्षेत्रों में मक्की की फसल ढह गई। जिले में 18,740 हैक्टेयर में मक्की की फसल लगती है, जिसमें से तकरीबन एक तिहाई फसल को नुकसान पहुंचा है। 5,000 हैक्टेयर में लगी मक्की की फसल आंशिक या पूर्णतया ढह गई। वहीं, दालों को भी अच्छा खासा नुकसान पहुंचा। एक हजार हैक्टेयर भूमि में दलहन और इतनी ही भूमि में लगा चारा अधिक पानी से बर्बाद हो गया। सुड़े चक के किसान राजेंद्र सिंह ने बताया कि वर्षा इतनी हो गई कि धान के खेतों में सिल्ट चढ़ गई है, जबकि निचले क्षेत्रों में धान की फसलों में इतनी पानी भर गया कि पौधा टूट गया अब सरकार को चाहिए कि किसानों को मुआवजा दे। सौहांजना के किसान कुलभूषण खजूरिया ने कहा कि इस समय माल मवेशी पालने के लिए हरे चारे का संकट बन गया है। पानी और बाढ़ के कारण हरा चारा बर्बाद हो चुका है। बाढ़ और वर्षा से किसानों की खेती प्रभावित हुई है। आरंभिक सर्वेक्षण किया गया है और विभिन्न क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। टीमें फील्ड से आंकड़ा जुटा रही हैं। टीम किसानों के साथ पूरे तालमेल से काम कर रही हैं। किसानों विभाग की गाइडलाइन का पालन करें। कृषि अधिकारियों से संपर्क बनाए रखें। जम्मू जले में 25,850 हैक्टेयर में लगी फसलें प्रभावित हुई हैं।-अनिल गुप्ता, कृषि निदेशक जम्मू

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Jammu News Jammu Floods Crop Damage Farmers Loss Agricultural Disaster Jammu Agriculture Heavy Rainfall Flooded Fields Crop Compensation Jammu Farmers Jammu Kashmir News Jammu Kashmir Latest News Jammu And Kashmir News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मणिपुर में कोरोना के 33 नए केस दर्ज, कुल मामले बढ़कर 145मणिपुर में कोरोना के 33 नए केस दर्ज, कुल मामले बढ़कर 145मणिपुर में कोरोना के 33 नए केस दर्ज, कुल मामले बढ़कर 145
Read more »

Pakistan Blast: पाकिस्तान के रिहायशी इलाके में विस्फोट, दो लोगों की मौत, 33 घायलPakistan Blast: पाकिस्तान के रिहायशी इलाके में विस्फोट, दो लोगों की मौत, 33 घायलPakistan Blast: पाकिस्तान के रिहायशी इलाके में विस्फोट, दो लोगों की मौत, 33 घायल Blast in karachi of Pakistan leads 2 Death and 33 Injured विदेश
Read more »

Israel-Hamas War: इस्राइल ने फिर से गजा पर किया हमला, 33 लोगों की मौत; यमन ने तेलअवीव पर किया ड्रोन अटैकIsrael-Hamas War: इस्राइल ने फिर से गजा पर किया हमला, 33 लोगों की मौत; यमन ने तेलअवीव पर किया ड्रोन अटैकIsrael-Hamas War: इस्राइल ने फिर से गजा पर किया हमला, 33 लोगों की मौत; यमन ने तेलअवीव पर किया ड्रोन अटैक 33 Palestinians killed in Israel attack news in hindi विदेश
Read more »

13 वर्ष में संन्यास, 33 वर्ष में इतिहास: मुनि तरुण सागर का अद्वितीय जीवन13 वर्ष में संन्यास, 33 वर्ष में इतिहास: मुनि तरुण सागर का अद्वितीय जीवन13 वर्ष में संन्यास, 33 वर्ष में इतिहास: मुनि तरुण सागर का अद्वितीय जीवन
Read more »

पीकेएल 12 : यू मुंबा ने तमिल थलाइवाज को 36-33 से हरायापीकेएल 12 : यू मुंबा ने तमिल थलाइवाज को 36-33 से हरायापीकेएल 12 : यू मुंबा ने तमिल थलाइवाज को 36-33 से हराया
Read more »

Asia Cup 2025: এশিয়া কাপ হোক বা বিশ্বকাপ, বারবার হিরো হয়েছেন মিডল অর্ডারের নক্ষত্র, মাত্র ৩৩ বছরেই...Asia Cup 2025: এশিয়া কাপ হোক বা বিশ্বকাপ, বারবার হিরো হয়েছেন মিডল অর্ডারের নক্ষত্র, মাত্র ৩৩ বছরেই...Pakistan batter Asif Ali retires from international cricket at 33
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:30:46