जम्मू-कश्मी से धारा 370 हटने के बाद यह पहला मौका है जब राज्य में चुनाव होने जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान होगा। दोपहर 3 बचे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इस दौरान चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा। जम्मू-कश्मी से धारा 370 हटने के बाद यह पहला मौका है जब राज्य में चुनाव होने जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के साथ ही हरियाणा में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।.
साल 2014 में जम्मू-कश्मीर में आखिरी बार विधानसभा चुनाव का आयोजन पांच चरणों में किया गया था। परिसीमन का काम पूरा नहीं होने के चलते जम्मू-कश्मीर में लंबे समय तक विधानसभा चुनाव नहीं कराया जा सका। मई, 2022 के परिसीमन के बाद अब जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सीटों की संख्या 90 हो गई है। जम्मू में 43 और कश्मीर में 47 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। 2014 में 87 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे, जिसमें जम्मू की 37 और कश्मीर घाटी की 46 सीटों के अलावा 6 सीटें लद्दाख की थीं।.चुनाव आयोग के प्रमुख राजीव कुमार के नेतृत्व में 8 से 10 अगस्त तक चुनाव की तैयारियों को लेकर यायोग श्रीनगर और जम्मू का दौरा कर चुका है। चुनाव आयोग के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के जिलों में चुनौतियां हैं। यहां के कई इलाके संवेदनशील हैं। उत्तरी कश्मीर में अनंतनाग, बारामुला, बुडगाम, बांदीपोर, गांदरबल, कुपवाड़ा, कुलगाम, पुलवामा, शोपियां और श्रीनगर जिले को संवेदनशील माना गया है। वहीं, जम्मू संभाग में कठुआ, सांबा, रियासी, जम्मू, उधमपुर जैसे जिलों को संवेदनशील माना गया है।.साल 2019 में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म कर दिया गया था। इसके जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित क्षेत्र बना दिया गया था। तभी से वहां के राजनीतिक दल लगातार राज्य का दर्जा वापस दिए जाने की मांग कर रहे थे। सरकार की तरफ से बार बार यही कहा जा रहा था कि पहले चुनाव होंगे। इसके बाद राज्य का दर्जा वापस मिलेगा।.हरियाणा में भी आज चुनान की तारीखों का ऐलान हो सकता है। हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। फिलहाल तीन सीटें खाली हैं। बीजेपी के 41 विधायक हैं। कांग्रेस के 29, जेजेपी के 10 और INLD और HLP के एक-एक विधायक हैं। सदन में पांच निर्दलीय विधायक हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चुनाव आयोग की टीम आज जम्मू-कश्मीर दौरे पर, विधानसभा चुनाव की तैयारियों की करेगी समीक्षाचुनाव आयोग की टीम आज जम्मू-कश्मीर दौरे पर, विधानसभा चुनाव की तैयारियों की करेगी समीक्षा
Read more »
J&K Assembly Election: चुनाव आयोग की टीम से प्रदेश में जल्द चुनाव कराने का आग्रह, जानें क्या बोले राजनीतिक दलजम्मू-कश्मीर में पहले विधानसभा चुनाव की संभावनाएं तलाशने चुनाव आयोग का दल दो दिवसीय दौरे पर वीरवार को श्रीनगर पहुंचा।
Read more »
J&K समेत 4 राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान आज: 3 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर ...जम्मू-कश्मीर सहित 4 राज्यों में आज विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा। चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेगा। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा। वहीं हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में भी चुनाव होने हैं। जम्मू-कश्मीर...
Read more »
LIVE: चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस, इन राज्यों में चुनाव की तारीखों का हो सकता है ऐलानBreaking news live update 16 August: चुनाव आयोग आज विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा. इसको लेकर दोपहर तीन बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें तारीखों की घोषणा की जाएगी. आपको बताते चलें कि जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं.
Read more »
जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान, चुनाव आयोग की दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंसAssembly Election 2024: चुनाव आयोग आज दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. ऐसा माना जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा की तारीखों का ऐलान कर सकता है.
Read more »
Breaking News: 2 States के Assembly Elections की तारीखों का आज हो सकता है ऐलानElection Commission On State Assembly Election: चार राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज होने की उम्मीद की जा रही है. जानकारी के मुताबिक शाम में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. जिसमें चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है. जम्मू कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में होना विधानसभा चुनाव होने हैं.
Read more »
