चुनाव आयोग की टीम आज जम्मू-कश्मीर दौरे पर, विधानसभा चुनाव की तैयारियों की करेगी समीक्षा

United States News News

चुनाव आयोग की टीम आज जम्मू-कश्मीर दौरे पर, विधानसभा चुनाव की तैयारियों की करेगी समीक्षा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 87 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 38%
  • Publisher: 51%

चुनाव आयोग की टीम आज जम्मू-कश्मीर दौरे पर, विधानसभा चुनाव की तैयारियों की करेगी समीक्षा

चुनाव आयोग की टीम आज जम्मू-कश्मीर दौरे पर, विधानसभा चुनाव की तैयारियों की करेगी समीक्षाश्रीनगर, 8 अगस्त । मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में भारतीय निर्वाचन आयोग की एक उच्चस्तरीय टीम केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए गुरुवार को जम्मू-कश्मीर पहुंच रही है। इस दौरान चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ.

सुखबीर सिंह संधू भी मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ईसीआई की टीम सुबह 10 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 11:15 बजे टीम भाजपा, कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस , पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी , बहुजन समाज पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी और आम आदमी पार्टी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी। ईसीआई सदस्य पैंथर्स पार्टी के प्रतिनिधियों से मुलाकात नहीं करेंगे। आयोग ने 20 मार्च को इसका नाम और चुनाव चिन्ह फ्रीज कर दिया था। विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक करने के बाद आयोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी 20 जिलों के उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ संयुक्त बैठक करेगा। बैठक दोपहर 2 बजे शुरू होगी। शाम 7 बजे चुनाव आयोग की टीम जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी , राज्य चुनाव नोडल अधिकारी और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के समन्वयक से मुलाकात कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगी। रात गुजारने के बाद टीम के सदस्य शुक्रवार सुबह 9 बजे मुख्य सचिव अटल डुल्लू और पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन के साथ बैठक करेंगे। वे शुक्रवार को सुबह 11:40 बजे जम्मू के लिए रवाना होंगे। शुक्रवार दोपहर 1 बजे ईसीआई की टीम जम्मू में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों से मुलाकात करेगी और नई दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले दोपहर करीब 2:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेगी। जम्मू-कश्मीर की आखिरी निर्वाचित सरकार जून 2018 में भंग कर दी गई थी, जब भाजपा ने महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया गया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया गया था। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Todays News: महाराष्ट्र चुनाव को लेकर मुंबई में BJP की बैठक, केजरीवाल की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, ये हैं आज की बड़ी खबरेंTodays News: महाराष्ट्र चुनाव को लेकर मुंबई में BJP की बैठक, केजरीवाल की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, ये हैं आज की बड़ी खबरेंTodays News: महाराष्ट्र चुनाव को लेकर मुंबई में बीजेपी की बैठक, केजरीवाल की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, ये हैं आज की बड़ी खबरें
Read more »

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव पर की चर्चा, बनाया खास प्लानजम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव पर की चर्चा, बनाया खास प्लानजम्मू-कश्मीर में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, वहीं कांग्रेस भी एक्टिव मोड में नजर आ रही है. रविवार को हुई कांग्रेस की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई.
Read more »

विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा को अगले सप्ताह जम्मू कश्मीर का दौरा करेगा चुनाव आयोगविधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा को अगले सप्ताह जम्मू कश्मीर का दौरा करेगा चुनाव आयोगजम्मू कश्मीर में चुनावी कवायद आमतौर पर एक महीने तक चलती है. परिसीमन कवायद के बाद, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को आवंटित सीटों को छोड़कर विधानसभा सीट की संख्या 83 से बढ़कर 90 हो गई है.
Read more »

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द, जानें श्रीनगर पहुंच रही आयोग की टीम ने दिए क्या संकेतजम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द, जानें श्रीनगर पहुंच रही आयोग की टीम ने दिए क्या संकेतjammu Kashmir Election Dates : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की आहट आने लगी है। निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की अगुवाई में आयोग 8-10 अगस्त तक जम्मू कश्मीर का दौरा करेगा। इस दौरे का उद्देश्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करना है। समीक्षा के बाद आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस...
Read more »

J&K Election : चुनाव आयोग की टीम आज पहुंचेगी कश्मीर, विधानसभा चुनाव तैयारियों की करेगी समीक्षाJ&K Election : चुनाव आयोग की टीम आज पहुंचेगी कश्मीर, विधानसभा चुनाव तैयारियों की करेगी समीक्षाजम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव जल्द होंगे।
Read more »

चुनाव आयोग की टीम आज जम्मू-कश्मीर में, जल्द चुनाव होंगे: सुप्रीम कोर्ट की 30 सितंबर तक की डेडलाइन, 20 अगस्त...चुनाव आयोग की टीम आज जम्मू-कश्मीर में, जल्द चुनाव होंगे: सुप्रीम कोर्ट की 30 सितंबर तक की डेडलाइन, 20 अगस्त...Jammu and Kashmir team on 2-day visit to Valley from today, polls expected in September, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग आज से जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर रहेगा। प्रतिनिधिमंडल आज (8 अगस्त) श्रीनगर पहुंचेगा। सुबह 11:15 बजे इलेक्शन कमीशन की क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियों के साथ मीटिंग होगी। उसके बाद पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक होगी।...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:08:32