जम्मू कश्मीर : श्रीनगर में मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, चार सुरक्षाकर्मी घायल (लीड-1)
जम्मू कश्मीर : श्रीनगर में मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, चार सुरक्षाकर्मी घायल श्रीनगर, 2 नवंबर । श्रीनगर शहर के खानयार इलाके में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शनिवार को हुई मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि दो सीआरपीएफ जवान और दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि शहर के खानयार इलाके में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के दौरान एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है। ऑपरेशन अब भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने खानयार में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया। एक अधिकारी ने कहा, जैसे ही सुरक्षा बल छिपे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंचे, उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई जो अभी जारी है। श्रीनगर के बीचों-बीच शनिवार को हुई मुठभेड़ 10 वर्षों से अधिक समय में इस क्षेत्र में पहली ऐसी घटना है।धीरे-धीरे सुरक्षा बलों ने इन इलाकों से आतंकवाद को खत्म करने में कामयाबी हासिल की। ऐसा माना जाता था कि सामान्य तौर पर श्रीनगर शहर, और खास तौर पर शहर के निचले इलाकों, से आतंकवाद का सफाया हो चुका है।एक अन्य जारी अभियान में अनंतनाग जिले के शांगस-लारनू इलाके में हलकान गली के पास सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। इससे पहले शुक्रवार को आतंकवादियों ने बडगाम जिले के मगाम क्षेत्र के मजहामा गांव में उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो गैर-स्थानीय मजदूरों संजय और उस्मान को गोली मारकर घायल कर दिया था।पिछले महीने आतंकवादियों ने गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट कंपनी के छह गैर-स्थानीय कर्मचारियों और एक स्थानीय डॉक्टर की हत्या कर दी थी। कर्मचारी श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर गगनगीर से सोनमर्ग पर्यटक स्थल तक सुरंग बना रहे थे। इस सुरंग के बन जाने के बाद सोनमर्ग का रास्ता और यह पर्यटन स्थल हर मौसम में खुला रहेगा। इससे इलाके में आर्थिक विकास और रोजगार बढ़ेगा। बाद में एक अन्य घटना में आतंकवादियों ने बारामूला जिले के गुलमर्ग के बुटा पाथरी इलाके में सेना के तीन जवानों और दो गैर-सैनिक कुलियों की हत्या कर दी।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जम्मू-कश्मीर: सड़क दुर्घटना में घायल सीआरपीएफ के एक जवान की इलाज के दौरान मौतजम्मू-कश्मीर: सड़क दुर्घटना में घायल सीआरपीएफ के एक जवान की इलाज के दौरान मौत
Read more »
जम्मू-कश्मीर : उरी में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिरायाजम्मू-कश्मीर : उरी में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया
Read more »
जम्मू-कश्मीर : आतंकवादी हमले में प्रवासी मजदूर घायलजम्मू-कश्मीर : आतंकवादी हमले में प्रवासी मजदूर घायल
Read more »
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादी हमले में सिविलियन पोर्टर की मौत, चार जवान घायलजम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादी हमले में सिविलियन पोर्टर की मौत, चार जवान घायल
Read more »
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादी हमले में दो सैनिक शहीद, दो पोर्टरों की मौत (लीड-1)जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादी हमले में दो सैनिक शहीद, दो पोर्टरों की मौत (लीड-1)
Read more »
श्रीनगर में मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान और दो पुलिसकर्मी घायलश्रीनगर में मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान और दो पुलिसकर्मी घायल
Read more »
