जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद चुनी हुई सरकार का गठन होने जा रहा है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनकी सरकार को पांच निर्दलीय विधायकों ने भी समर्थन दिया है.
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को नई सरकार का गठन हो जाएगा. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने 48 सीटें जीती थीं.
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उमर अब्दुल्ला को सरकार बनाने का न्योता दिया है. उपराज्यपाल की तरफ से मिले आमंत्रण पत्र को उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है. शपथ ग्रहण समारोह 16 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे से शुरू होगा.पिछले हफ्ते हुई गठबंधन की बैठक में उमर अब्दुल्ला को विधायक दल का नेता चुना गया था. 42 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी नेशनल कॉन्फ्रेंस को कांग्रेस और सीपीएम के अलावा आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक और पांच निर्दलीय- प्यारेलाल शर्मा, सतीश शर्मा, चौधरी मोहम्मद अकरम, डॉ. रामेश्वर सिंह और मुजफ्फर इकबाल खान ने भी समर्थन दिया है. इस तरह से 90 सीटों वाली विधानसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार के पास 55 विधायकों का समर्थन होगा.Was pleased to receive the Principal Secretary to LG Manoj Sinha ji. He handed over a letter from the @OfficeOfLGJandK inviting me to form the next government in J&K. pic.twitter.com/D2OeFJwlKi— Omar Abdullah October 14, 2024इससे पहले जम्मू-कश्मीर में छह साल से लागू राष्ट्रपति शासन को रविवार को हटा दिया गया था. इसके बाद ही जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन का रास्ता साफ हुआ. Advertisementविधानसभा चुनाव में क्या रहे नतीजे?जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों पर तीन चरणों में वोटिंग हुई थी और 8 अक्टूबर को नतीजे आए थे. चुनाव आयोग के मुताबिक, उमर अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42, कांग्रेस ने 6 और सीपीएम ने 1 सीट जीती थी. वहीं, बीजेपी 29 सीटें जीत ली हैं. महबूबा मुफ्ती की पीडीपी तीन सीटों सिमट गई है. निर्दलीय और छोटी पार्टियों ने 9 सीटों पर कब्जा कर लिया है. आम आदमी पार्टी ने भी पहली बार यहां खाता खोला है. पार्टी के मेहराज मलिक डोडा सीट से साढ़े चार हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीता है.नतीजों के मुतबाकि, बीजेपी को जम्मू में ही जीत मिली है. जम्मू रीजन की 43 सीटों में से बीजेपी ने 29 जीत ली है. जबकि, कश्मीर घाटी में बीजेपी एक भी सीट नहीं जीत सकी.2014 में क्या रहे थे नतीजे? जम्मू-कश्मीर में आखिरी बार 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे. यहां की 87 सीटों में से पीडीपी ने 28, बीजेपी ने 25, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 15 और कांग्रेस ने 12 सीटें जीती थीं. बीजेपी और पीडीपी ने मिलकर सरकार बनाई और मुफ्ती मोहम्मद सईद मुख्यमंत्री बने. जनवरी 2016 में मुफ्ती मोहम्मद सईद का निधन हो गया. करीब चार महीने तक राज्यपाल शासन लागू रहा. बाद में उनकी बेटी महबूबा मुफ्ती मुख्यमंत्री बनीं. लेकिन ये गठबंधन ज्यादा नहीं चला. 19 जून 2018 को बीजेपी ने पीडीपी से गठबंधन तोड़ लिया. राज्य में राज्यपाल शासन लागू हो गया. अगस्त 2019 से वहां राष्ट्रपति शासन लागू था. ये भी देखें
J&K New CM Who Will Become J&K CM Omar Abdullah J&K CM Oath Ceremony Omar Abdullah Oath Ceremony Jammu-Kashmir Chief Minister Jammu-Kashmir News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर में हार का आभास, सरकार बनाने का रुख बदला : स्मृति ईरानीउमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर में हार का आभास, सरकार बनाने का रुख बदला : स्मृति ईरानी
Read more »
J&K में 5वीं बार गठबंधन सरकार: घाटी को पसंद आया राहुल-अब्दुल्ला का साथ, PDP को झटका; BJP का बढ़ा मत प्रतिशतजम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनाव में राहुल-अब्दुल्ला का साथ लोगों को रास आया।
Read more »
जम्मू-कश्मीर : उमर अब्दुल्ला ने उपराज्यपाल के मिलकर सरकार गठन का दावा पेश कियाजम्मू-कश्मीर : उमर अब्दुल्ला ने उपराज्यपाल के मिलकर सरकार गठन का दावा पेश किया
Read more »
J&K New Government: उमर अब्दुल्ला इस तारीख को लेंगे सीएम पद की शपथ, कल सरकार बनाने का दावा किया था पेशउमर अब्दुल्ला 16 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, नई सरकार का गठन होगा।
Read more »
Jammu kashmir Oath Ceremony: उमर अब्दुल्ला 16 अक्टूबर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, LG मनोज सिन्हा ने लिखी चिट्ठीजम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद उमर अब्दुल्ला नए मुख्यमंत्री बनेंगे। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उमर अब्दुल्ला को पत्र लिखकर समय दिया है। उमर अब्दुल्ला 16 अक्टूबर बुधवार को सुबह 1130 बजे...
Read more »
16 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर CM की शपथ लेंगे उमर अब्दुल्ला: LG ने सरकार बनाने का न्योता दिया; प्रदेश से 6 साल...Jammu Kashmir CM Omar Abdullah Oath Ceremony News Update; जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के गठन से पहले राष्ट्रपति शासन हटाने का आदेश रविवार देर रात जारी किया गया। गृह मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने नए मुख्यमंत्री की शपथ के
Read more »
