J&K में 5वीं बार गठबंधन सरकार: घाटी को पसंद आया राहुल-अब्दुल्ला का साथ, PDP को झटका; BJP का बढ़ा मत प्रतिशत

Election News

J&K में 5वीं बार गठबंधन सरकार: घाटी को पसंद आया राहुल-अब्दुल्ला का साथ, PDP को झटका; BJP का बढ़ा मत प्रतिशत
Jammu Kashmir Election ResultPdpNational Conference
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 148 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 101%
  • Publisher: 51%

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनाव में राहुल-अब्दुल्ला का साथ लोगों को रास आया।

90 सदस्यीय विधानसभा में नेकां 42 सीटें लेकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, जबकि गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को मात्र छह सीटें ही मिल सकीं। भाजपा 29 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनने में कामयाब रही। 2014 में 28 सीटें जीतने वाली पीडीपी मात्र तीन पर सिमट गई। सात निर्दलीय जीतने में कामयाब रहे। कम्युनिस्ट पार्टी अपना गढ़ कुलगाम में बचाने में सफल रही। गठबंधन का कांग्रेस को नहीं मिला लाभ खास यह रहा कि चुनाव पूर्व नेकां-कांग्रेस गठबंधन में शामिल कांग्रेस को गठबंधन का विशेष लाभ नहीं रहा। 2014 के चुनाव से उसकी न केवल सीटें घटीं बल्कि मत प्रतिशत भी घट गया। कांग्रेस ने 2014 में 18.

01 फीसदी मत प्रतिशत के साथ 12 सीटें हासिल की थीं, जबकि इस चुनाव में उसे सात सीटें मिलीं और मत प्रतिशत भी गिरकर 11.97 प्रतिशत रह गया। भाजपा का सबसे अधिक मत प्रतिशत, पर सीटें मिलीं कम विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबसे अधिक मत मिले, लेकिन नेकां से उसकी सीट काफी कम रहीं। भाजपा को 1987 के बाद साढ़े तीन दशक में सबसे अधिक 25.63 फीसदी मत मिले। 2014 में जब भाजपा को 25 सीटें मिलीं तब भी मत प्रतिशत 22.98 फीसदी ही था। इसके विपरीत नेकां को मौजूदा चुनाव में 23.44 फीसदी मत पड़े और उसने 42 सीटें झटक लीं। भाजपा का साथ पड़ा भारी, पीडीपी को भारी झटका दस साल बाद हुए विधानसभा चुनाव में पीडीपी को भारी झटका लगा। 2014 में भाजपा के साथ सरकार बनाने की उसे भारी कीमत चुकानी पड़ी। खुद चुनाव से दूर रहकर महबूबा मुफ्ती ने अपनी बेटी इल्तिजा पर दांव लगाया था, लेकिन यह दांव भी उल्टा पड़ा और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पीडीपी का मत प्रतिशत भी गिरकर 8.87 फीसदी रह गया, जो 2014 के चुनाव में 22.67 प्रतिशत था। 2014 में पीडीपी को 28 सीटें मिली थीं। दूसरी बार उमर बन सकते हैं सीएम नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला दूसरी बार सीएम बन सकते हैं। इससे पहले 2008 में उन्होंने प्रदेश की कमान संभाली थी। छह साल बाद 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में नेकां को हार का सामना करना पड़ा था और प्रदेश में पीडीपी-भाजपा गठबंधन की सरकार बनी थी। इससे पहले लोकसभा चुनाव में उमर को बारामुला सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। जेल में बंद इंजीनियर रशीद के हाथों उन्हें भारी मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। आप का खुला खाता आम आदमी पार्टी ने पहली बार जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की एक सीट जीतकर सबको आश्चर्य में डाल दिया।आम आदमी पार्टी 0.52 फीसदी मतों के साथ डोडा की सीट जीतने में कामयाब रही। पार्टियों का मत प्रतिशत पार्टी 2014 2024 नेकां 20.77 23.43 कांग्रेस 18.01 11.97 पीडीपी 22.67 8.87 भाजपा 22.98 25.64 पार्टियों को मिलीं सीटें पार्टी 2014 2024 नेकां 15 42 कांग्रेस 12 06 पीडीपी 28 03 भाजपा 25 29 1987 से गठबंधन की पांचवीं सरकार 1987 में एनसी-कांग्रेस गठबंधन की सरकार तीन साल ही चली 2002 में कांग्रेस-पीडीपी की तीन-तीन साल सरकार बनी। 2008 में नेकां-कांग्रेस फिर साथ आई। छह साल उमर के नेतृत्व में सरकार चली 2014 में पीडीपी-भाजपा की सरकार बनी। जून 2018 में भाजपा के समर्थन वापसी से 2024 में नेकां-कांग्रेस गठबंधन सरकार बनने की उम्मीद जो प्रमुख चेहरे जीते उमर अब्दुल्ला नेकां दो सीटों पर जीते मो. युसूफ तारिगामी देवेंद्र सिंह राणा शगुन परिहार जो प्रमुख चेहरे हारे ताराचंद मुजफ्फर हुसैन बेग रमण भल्ला इल्तिजा मुफ्ती जीएम सरूरी सेनापतियों का हाल रवींद्र रैना- भाजपा अध्यक्ष- हारे अल्ताफ बुखारी- अपनी पार्टी- हारे तारिक हमीद कर्रा- कांग्रेस- जीते सज्जाद गनी लोन- पीपुल्स कांफ्रेंस- जीते सबसे बड़ी जीत देवेंद्र सिंह राणा -नगरोटा-30472 वोटों के अंतर से नेकां प्रत्याशी से जीत सुरजीत सिंह सलाथिया -सांबा-30309 वोटों के अंतर से नेकां प्रत्याशी से जीत जीए मीर -डोरू अनंतनाग-29728 वोटों के अंतर से पीडीपी प्रत्याशी को हराया कम वोटों से जीत शगुन परिहार -किश्तवाड़-521 मतों के अंतर से नेकां प्रत्याशी सज्जाद अहमद किचलू को हराया रफीक अहमद मलिक -त्राल-460 वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी सुरिंदर सिंह को हराया सज्जाद गनी लोन -हंदवाड़ा-662 वोटों के अंतर से नेकां प्रत्याशी चौधरी मोहम्मद रमजान से जीते

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Jammu Kashmir Election Result Pdp National Conference Congress Rahul Gandhi Omar Abdullah Mehbooba Mufti Jammu News In Hindi Latest Jammu News In Hindi Jammu Hindi Samachar जम्मू-कश्मीर चुनाव परिणाम

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Deshhit: क्या राहुल-अखिलेश का गठबंधन टूटने वाला है?Deshhit: क्या राहुल-अखिलेश का गठबंधन टूटने वाला है?यूपी में 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को मात देने वाले राहुल गांधी और अखिलेश यादव का गठबंधन Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

राहुल गांधी का हरियाणा में चुनावी अभियान, असंध और बरवाला में रैलियों को करेंगे संबोधितराहुल गांधी का हरियाणा में चुनावी अभियान, असंध और बरवाला में रैलियों को करेंगे संबोधितराहुल गांधी का हरियाणा में चुनावी अभियान, असंध और बरवाला में रैलियों को करेंगे संबोधित
Read more »

उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर में हार का आभास, सरकार बनाने का रुख बदला : स्मृति ईरानीउमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर में हार का आभास, सरकार बनाने का रुख बदला : स्मृति ईरानीउमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर में हार का आभास, सरकार बनाने का रुख बदला : स्मृति ईरानी
Read more »

IT Rules: बॉम्बे हाईकोर्ट ने फर्जी खबरों के संशोधित आईटी नियमों को औपचारिक रूप से रद्द किया, बताया असंवैधानिकIT Rules: बॉम्बे हाईकोर्ट ने फर्जी खबरों के संशोधित आईटी नियमों को औपचारिक रूप से रद्द किया, बताया असंवैधानिकइस साल की शुरुआत में एक खंडपीठ का इस मामले पर विभाजित मत सामने आया था, अब न्यायमूर्ति चंदुरकर ने भी संशोधित आईटी नियमों को रद्द करने का आदेश दिया है।
Read more »

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: तीसरे फेज में BJP सबसे मजबूत?जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: तीसरे फेज में BJP सबसे मजबूत?जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण को लेकर उम्मीदें बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार BJP कश्मीर में अपना खाता खोल सकती है।
Read more »

J&K Vidhan Sabha Chunav Result: रुझानों में राहुल-अब्‍दुल्‍ला की सरकार, BJP की ताकत भी बढ़ीJ&K Vidhan Sabha Chunav Result: रुझानों में राहुल-अब्‍दुल्‍ला की सरकार, BJP की ताकत भी बढ़ीJammu Kashmir Vidhan Sabha Chunav Result: जम्‍मू-कश्‍मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद यह पहला मौका है जब जम्‍मू-कश्‍मीर में चुनाव हो रहे हैं. शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस की सरकार घाटी में बनती नजर आ रही है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:11:04