जम्मू-कश्मीर : उमर अब्दुल्ला ने उपराज्यपाल के मिलकर सरकार गठन का दावा पेश किया

United States News News

जम्मू-कश्मीर : उमर अब्दुल्ला ने उपराज्यपाल के मिलकर सरकार गठन का दावा पेश किया
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 123 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 51%

जम्मू-कश्मीर : उमर अब्दुल्ला ने उपराज्यपाल के मिलकर सरकार गठन का दावा पेश किया

जम्मू-कश्मीर : उमर अब्दुल्ला ने उपराज्यपाल के मिलकर सरकार गठन का दावा पेश कियाश्रीनगर, 11 अक्टूबर । नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का दावा पेश किया। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से कहा, मैंने उपराज्यपाल से मुलाकात की और मुझे कांग्रेस, माकपा, आप और निर्दलीय विधायकों से मिले समर्थन पत्र सौंपे। मैंने उनसे शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय करने का अनुरोध किया ताकि सरकार काम करना शुरू कर सके। यह एक लंबी प्रक्रिया होगी क्योंकि यहां केंद्रीय नियम हैं। एलजी पहले दस्तावेज राष्ट्रपति भवन भेजेंगे और फिर गृह मंत्रालय के पास। मुझे बताया गया है कि इसमें दो-तीन दिन का समय लगेगा। यदि मंगलवार से पहले यह सब हो जाता है तो बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह होगा.

.. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि इस सरकार में जम्मू की अनदेखी नहीं की जाएगी।राजभवन जाने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने संवाददाताओं से कहा, हमें उम्मीद है कि एनसी-कांग्रेस गठबंधन को समय मिलेगा ताकि हम दोस्तों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सूचित कर सकें। उन्होंने कहा कि एनसी-कांग्रेस गठबंधन लोगों का दिल जीतेगा और झूठे प्रचार पर काबू पा लेगा, जो फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, यह उनकी गलती नहीं है। उन्हें समझाया गया था कि पथराव शुरू हो जाएगा और आतंकवाद बढ़ जाएगा। लेकिन उन्हें इस बात का अहसास नहीं था कि उनकी नौकरियां छीन ली गई हैं, उनकी जमीनें छीन ली गई हैं। सब कुछ गायब हो गया है, लेकिन वे इसके बावजूद दुष्प्रचार में फंस गए हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर के सभी लोग समृद्ध हों और कई समस्याएं हैं जिनका जम्मू और कश्मीर घाटी के लोगों को मिलकर सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें केंद्र से सहयोग की जरूरत है।उन्होंने कहा, राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए ताकि सरकार काम कर सके। उन्होंने स्वीकार किया कि ऐसी आशंकाएं हैं कि केंद्र शासित प्रदेश की सरकार के पास सीमित शक्तियां हो सकती हैं। उन्होंने कहा, यही कारण है कि हम राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग कर रहे हैं ताकि सरकार काम करने में सक्षम हो सके।एनसी-कांग्रेस गठबंधन में माकपा भी शामिल है जिसने विधानसभा चुनाव में एकमात्र सीट जीती है। संबंधित घटनाक्रम में, मेंढर से निर्दलीय उम्मीदवार मुजफ्फर इकबाल खान ने भी एनसी सरकार को समर्थन देने के अपने फैसले की घोषणा की। विधानसभा चुनाव जीतने वाले सात निर्दलीय उम्मीदवारों में से पांच ने अब मुख्यमंत्री के रूप में उमर अब्दुल्ला का समर्थन करने का फैसला किया है। इनमें मुजफ्फर इकबाल खान के अलावा प्यारे लाल शर्मा, सतीश शर्मा, मोहम्मद अकरम चौधरी और डॉ. रामेश्वर सिंह शामिल हैं। डोडा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के एकमात्र विधायक मेहराज मलिक ने भी कहा है कि वह एनसी का समर्थन करेंगे। एनसी ने 90 सीटों में से 42 पर जीत दर्ज की है। उसके सहयोगी कांग्रेस और माकपा के क्रमशः छह और एक विधायक हैं। सात निर्दलीयों के अलावा भाजपा के पास 29, पीडीपी के पास तीन, आप और पीपल्स कॉन्फ्रेंस के पास एक-एक विधायक हैं। विधानसभा के 90 सदस्यों को आम चुनाव में चुना गया है जबकि पांच सदस्यों को केंद्रीय गृह मंत्रालय की सिफारिश पर उपराज्यपाल द्वारा नामित किया जाना है। जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 के तहत सभी पांच नामांकित सदस्यों को सरकार गठन के दौरान वोट देने का अधिकार है।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

BJP के लिए खुले हैं दरवाजे, उमर अब्दुल्ला का इंजीनियर रशीद और महबूबा मुफ्ती पर हमला, बोले- गोद में बैठन में देर नहीं लगेगीBJP के लिए खुले हैं दरवाजे, उमर अब्दुल्ला का इंजीनियर रशीद और महबूबा मुफ्ती पर हमला, बोले- गोद में बैठन में देर नहीं लगेगीउमर अब्दुल्ला ने कहा कि आठ अक्टूबर 2024 के बाद जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल नहीं बल्कि एक निर्वाचित सरकार फैसले लेगी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की विधानसभा उपराज्यपाल से कहीं ज्यादा शक्तिशाली होगी और वही कानून बनाएगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पास मनमर्जी से कानून बनाने का अधिकार नहीं रहेगा। प्रतिबंधित जमाते इस्लामी के उम्मीदवार जमाते इस्लामी के...
Read more »

उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर में हार का आभास, सरकार बनाने का रुख बदला : स्मृति ईरानीउमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर में हार का आभास, सरकार बनाने का रुख बदला : स्मृति ईरानीउमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर में हार का आभास, सरकार बनाने का रुख बदला : स्मृति ईरानी
Read more »

कांग्रेस को छोड़कर जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों को एग्जिट पोल पर संदेहकांग्रेस को छोड़कर जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों को एग्जिट पोल पर संदेहजम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने इसे पास टाइम एक्सरसाइज बताया है। जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ राजनेता डॉ...
Read more »

J&K Election Result: जम्मू-कश्मीर के सीएम होंगे उमर अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला ने किया ऐलानJ&K Election Result: जम्मू-कश्मीर के सीएम होंगे उमर अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला ने किया ऐलानउमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर की दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा था। इन दो सीटों के नाम बडगाम और गांदरबल है। दोनों ही सीटों से उमर ने जीत दर्ज की है।
Read more »

Jammu Kashmir Result: उमर अब्दुल्ला बनेंगे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री, फारूक अब्दुल्ला ने किया एलानJammu Kashmir Result: उमर अब्दुल्ला बनेंगे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री, फारूक अब्दुल्ला ने किया एलाननेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री होंगे, श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने यह घोषणा की। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों में जीत की ओर बढ़ रही है।
Read more »

जम्मू-कश्मीर में परिवारवाद: मुफ्ती का किला ढहा... खानदानी सीट भी न बचा पाईं इल्तिजा, अब्दुल्ला परिवार बरकरारजम्मू-कश्मीर में परिवारवाद: मुफ्ती का किला ढहा... खानदानी सीट भी न बचा पाईं इल्तिजा, अब्दुल्ला परिवार बरकरारकश्मीर घाटी में परिवारवाद का तिलिस्म बरकरार रहा। अब्दुल्ला परिवार के उमर अब्दुल्ला के गांदरबल और बडगाम दोनों सीटों से जीतने से परिवार की राजनीति में पैठ कायम रही।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:17:22