जम्मू-कश्मीर में परिवारवाद: मुफ्ती का किला ढहा... खानदानी सीट भी न बचा पाईं इल्तिजा, अब्दुल्ला परिवार बरकरार

Jammu Kashmir Election Result News

जम्मू-कश्मीर में परिवारवाद: मुफ्ती का किला ढहा... खानदानी सीट भी न बचा पाईं इल्तिजा, अब्दुल्ला परिवार बरकरार
Jammu ResultIltija MuftiOmar Abdullah
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 56 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 51%

कश्मीर घाटी में परिवारवाद का तिलिस्म बरकरार रहा। अब्दुल्ला परिवार के उमर अब्दुल्ला के गांदरबल और बडगाम दोनों सीटों से जीतने से परिवार की राजनीति में पैठ कायम रही।

इल्तिजा 23529 वोट ले पाईं, जबकि वीरी को 33299 वोट मिले। अपने तेज तर्रार भाषण और तीखे बयानों के कारण चर्चित रहने वाली इल्तिजा का यह पहला चुनाव था। माना जा रहा था कि चुनाव जीतने के बाद पार्टी की कमान उनके हाथ आएगी, लेकिन इस हार ने पार्टी को नई रणनीति पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया। अल्ताफ बुखारी भी अपने परिवार की सीट से नेकां प्रत्याशी मुश्ताक गुरु से 5688 वोटों से हार गए। वह अपनी पार्टी के प्रमुख हैं। उनकी पार्टी एक भी सीट नहीं निकाल पाई। सज्जाद गनी लोन अपनी पारिवारिक सीट बचाने में सफल रहे। हंदवाड़ा सीट को उन्होंने कांटे की टक्कर में जीता। मात्र 662 वोट के अंदर से उनको ये सीट मिल पाई। इल्तिजा जीततीं तो तीसरी पीढ़ी विधानसभा में होती इल्तिजा मुफ्ती से पार्टी को बहुत उम्मीद थी। प्रचार में भी जोर-शोर से उतरीं। जोनू-जोनू के नारों के बीच भीड़ भी जुटाई, लेकिन ये भीड़ वोटों में तब्दील नहीं हो पाई। खैर इसकी वजह पार्टी जरूर तलाशेगी, लेकिन किंगमेकर की भूमिका के दावे करने वाली पार्टी का चुनाव में यह हाल होगा, किसी ने सोचा नहीं था। इल्तिजा जीततीं तो मुफ्ती परिवार की तीसरी पीढ़ी का विधानसभा में प्रवेश होता। इससे पहले मुफ्ती मोहम्मद सईद और महबूबा मुफ्ती सत्ता का सुख भोग चुके हैं। मुफ्ती मोहम्मद सईद दो बार तो महबूबा एक बार सीएम रह चुकी हैं। मुफ्ती मोहम्मद सईद ने 1996 में पीडीपी की स्थापना की थी। स्थापना के बाद पहली बार पार्टी का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। पीडीपी ने 2002 में 16 सीटें जीतीं, 2008 में 21 और 2014 में 28 सीटें जीतकर सबसे बड़ा क्षेत्रीय दल बनी। भाजपा के साथ सरकार बनाई, लेकिन तीन साल में ही दोनों की राहें अलग हो गईं। सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई। अनुच्छेद 370 हटने के बाद भाजपा-पीडीपी के रिश्ते और खराब हो गए। उमर की अगली पीढ़ी के रास्ते खुले उमर अब्दुल्ला को दोनों सीटों से मिली जीत ने अगली पीढ़ी के लिए भी रास्ते खोल दिए हैं। जीत से उमर अब्दुल्ला के बेटों के भी हौसले बुलंद हुए हैं। इस चुनाव में उन्होंने जीत के लिए पिता के अपनाए पैंतरे भी देखे हैं। लोकसभा चुनाव से ही पिता के प्रचार अभियानों में दिखने वाले जमीर और जहीर अब्दुल्ला राजनीति के गुर सीख रहे हैं। विधानसभा चुनाव में भी दोनों सक्रिय दिखे। हालांकि उमर अब्दुल्ला इस बात से इन्कार करते हैं कि दोनों बेटे राजनीति में आना चाहते हैं। उमर कह चुके हैं कि दोनों बेटों की राजनीति में रुचि नहीं है, लेकिन पढ़ाई से फुर्सत के दौरान वे मदद के लिए आ जाते हैं। इमोशनल कार्ड.

...टोपी खोलना कर गया काम गांदरबल और बडगाम सीट पर निर्दलीयों से घिरा पाकर उमर अब्दुल्ला ने मतदाताओं के आगे इमोशनल कार्ड खोला, जिस पर नतीजों ने मुहर लगा दी। उमर ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान मतदाताओं के आगे अपनी टोपी उतारकर रख दी थी। उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा था कि मेरी यह टोपी ही मेरी इज्जत है। मैं इसके आपके सामने रखता हूं। मेरी इज्जत रख लेना। टोपी उतारने के चर्चे सोशल मीडिया के जरिये मतदाताओं को लुभाने के काम आए। भाई को जिताने में कामयाब रहे इंजीनियर रशीद चुनाव प्रचार के लिए तिहाड़ जेल से मैदान में आए इंजीनियर रशीद अपनी पारंपरिक लंगेट सीट को बचा पाने में कामयाब रहे। यहां से चुनाव मैदान में उतरे उनके भाई खुर्शीद अहमद शेख सुबह के रुझान में पीछे चल रहे थे, लेकिन बाद दोपहर तक उन्होंने बढ़त बना ली। हालांकि यह सीट मुश्किल हो गई थी और उन्हें 1602 वोट से जीत मिली। उनके मुकाबले में नेकां के प्रत्याशी इरफान सुल्तान रहे। रशीद के बाहर आने के बाद उनकी अवामी इत्तेहाद पार्टी को संजीवनी मिली। बारामुला सीट से उमर अब्दुल्ला को हराकर जेल में बैठकर देशभर में चर्चा में आए इंजीनियर रशीद को विपक्षी पार्टियों पीडीपी और नेकां ने भाजपा की बी टीम बताने की कोशिश की, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाईं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Jammu Result Iltija Mufti Omar Abdullah Mehbboba Mufti Omar Abdullah Win Jammu News In Hindi Latest Jammu News In Hindi Jammu Hindi Samachar जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम जम्मू परिणाम इल्तिजा मुफ्ती उमर अब्दुल्ला महब्बोबा मुफ्ती उमर अब्दुल्ला जीत

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर में प्रगति के भाजपा के दावों को बताया ‘झूठा’महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर में प्रगति के भाजपा के दावों को बताया ‘झूठा’महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर में प्रगति के भाजपा के दावों को बताया ‘झूठा’
Read more »

Interview: इल्तिजा ने अमर उजाला से कहा- महबूबा की बेटी होना शुरुआत, इसके बाद लोग मुझे चाहते हैं तो मेरी क्षमताInterview: इल्तिजा ने अमर उजाला से कहा- महबूबा की बेटी होना शुरुआत, इसके बाद लोग मुझे चाहते हैं तो मेरी क्षमतामुफ्ती मोहम्मद सईद की नातिन और महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती नाना और अम्मी की पारंपरिक सीट बिजबिहाड़ा से चुनाव लड़ रही हैं।
Read more »

जम्मू कश्मीर चुनाव का दूसरा चरण का मतदान आज, प्रमुख उम्मीदवारों में उमर अब्दुल्ला भी शामिलजम्मू कश्मीर चुनाव का दूसरा चरण का मतदान आज, प्रमुख उम्मीदवारों में उमर अब्दुल्ला भी शामिलJammu Kashmir Assembly Elections : 26 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी वहां करीब 25 लाख वोटर और 239 कैंडिडेट्स हैं. इन उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, कांग्रेस के अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा और BJP के सीनियर नेता रविंद्र रैना शामिल हैं.
Read more »

उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर में हार का आभास, सरकार बनाने का रुख बदला : स्मृति ईरानीउमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर में हार का आभास, सरकार बनाने का रुख बदला : स्मृति ईरानीउमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर में हार का आभास, सरकार बनाने का रुख बदला : स्मृति ईरानी
Read more »

फारूक अब्दुल्ला को भले लगता हो कि PDP साथ आ रही है लेकिन महबूबा कन्फ्यूज हैंफारूक अब्दुल्ला को भले लगता हो कि PDP साथ आ रही है लेकिन महबूबा कन्फ्यूज हैंफारूक अब्दुल्ला को यकीन हो गया है कि नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन जम्मू-कश्मीर में बहुमत हासिल करने जा रहा है, और कुछ हद तक महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी को भी.
Read more »

जम्मू-कश्मीर: पीडीपी का अब तक का सबसे ख़राब प्रदर्शन, इल्तिजा मुफ़्ती भी हारींजम्मू-कश्मीर: पीडीपी का अब तक का सबसे ख़राब प्रदर्शन, इल्तिजा मुफ़्ती भी हारींHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:38:26