2007 World Cup, Herschelle Gibbs: गिब्स ने इस ओवर के दौरान लांग ऑफ और लांग ऑन से दो छक्के लगाए, इसके बाद डीप-मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ गिब्स ने नया इतिहास रच दिया।
जनसत्ता ऑनलाइन March 16, 2019 7:36 AM पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के साथ हर्शल गिब्स। Herschelle Gibbs six sixes in an over: क्रिकेट इतिहास में यूं तो छह गेंदों पर छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड यूं तो कई बल्लेबाजों ने अपने नाम किया है। लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे पहले ये कारनामा पूर्व दक्षिणी अफ्रीकी बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने अपने नाम किया था। साल 2007 में वेस्टइंडीज में आयोजित किए गए वर्ल्ड कप के दौरान नीदरलैंड के खिलाफ गिब्स ने यह खास रिकॉर्ड अपने नाम किया था। गिब्स की ताबड़तोड़ पारी की वजह से दक्षिण अफ्रीका इस मैच को 221 रनों से जीतने में कामयाब रहा था। 16 मार्च को खेले गए इस मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नीदरलैंड के तेज गेंदबाज बिले स्टेलिंग ने पारी के पहले ही ओवर में एबी डिविलियर्स का विकेट लेकर कप्तान के इस निर्णय को सही भी साबित किया। हालांकि, इसके बाद कप्तान ग्रीम स्मिथ ने जै कॉलिस के साथ मिलकर टीम को संभाला और दोनों के बीच 118 रनों की साझेदारी हुई। स्मिथ 59 गेंदों में 67 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मैदान पर उतरे हर्शल गिब्स ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ शॉट लगाना शुरू कर दिया। इस दौरान गिब्स ने लेग ब्रेक गेंदबाज वान डर बुंगा की लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने का कारनामा भी किया। गिब्स ने इस ओवर के दौरान लांग ऑफ और लांग ऑन से दो छक्के लगाए, इसके बाद डीप-मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ गिब्स ने नया इतिहास रच दिया। वह वनडे इंटरनेशल क्रिकेट में छह गेंदों में छह छक्के लगाने वाले पहले गेंदबाज बने। गिब्स ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को 30 ओवर में ही 219 तक पहुंचा दिया। हालांकि, 40 गेंदों में 75 रनों की पारी खेल वह कैच आउट हो गए। वहीं कॉलिस अंत तक 128 रन बनाकर नाबाद रहे और अफ्रीकी टीम 40 ओवर में 3 विकेट खोकर 353 रन बनाने में कामयाब रही। 354 रनों का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 40 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 132 रन ही जोड़ सकी। इसके साथ ही वह इस मुकाबले 221 रनों के बड़े अंतर से गंवा बैठी। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
जनसत्ता ऑनलाइन March 16, 2019 7:36 AM पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के साथ हर्शल गिब्स। Herschelle Gibbs six sixes in an over: क्रिकेट इतिहास में यूं तो छह गेंदों पर छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड यूं तो कई बल्लेबाजों ने अपने नाम किया है। लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे पहले ये कारनामा पूर्व दक्षिणी अफ्रीकी बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने अपने नाम किया था। साल 2007 में वेस्टइंडीज में आयोजित किए गए वर्ल्ड कप के दौरान नीदरलैंड के खिलाफ गिब्स ने यह खास रिकॉर्ड अपने नाम किया था। गिब्स की ताबड़तोड़ पारी की वजह से दक्षिण अफ्रीका इस मैच को 221 रनों से जीतने में कामयाब रहा था। 16 मार्च को खेले गए इस मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नीदरलैंड के तेज गेंदबाज बिले स्टेलिंग ने पारी के पहले ही ओवर में एबी डिविलियर्स का विकेट लेकर कप्तान के इस निर्णय को सही भी साबित किया। हालांकि, इसके बाद कप्तान ग्रीम स्मिथ ने जै कॉलिस के साथ मिलकर टीम को संभाला और दोनों के बीच 118 रनों की साझेदारी हुई। स्मिथ 59 गेंदों में 67 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मैदान पर उतरे हर्शल गिब्स ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ शॉट लगाना शुरू कर दिया। इस दौरान गिब्स ने लेग ब्रेक गेंदबाज वान डर बुंगा की लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने का कारनामा भी किया। गिब्स ने इस ओवर के दौरान लांग ऑफ और लांग ऑन से दो छक्के लगाए, इसके बाद डीप-मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ गिब्स ने नया इतिहास रच दिया। वह वनडे इंटरनेशल क्रिकेट में छह गेंदों में छह छक्के लगाने वाले पहले गेंदबाज बने। गिब्स ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को 30 ओवर में ही 219 तक पहुंचा दिया। हालांकि, 40 गेंदों में 75 रनों की पारी खेल वह कैच आउट हो गए। वहीं कॉलिस अंत तक 128 रन बनाकर नाबाद रहे और अफ्रीकी टीम 40 ओवर में 3 विकेट खोकर 353 रन बनाने में कामयाब रही। 354 रनों का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 40 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 132 रन ही जोड़ सकी। इसके साथ ही वह इस मुकाबले 221 रनों के बड़े अंतर से गंवा बैठी। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारतीय नेवी ने हमले की कोशिश की: पाक उर्दू प्रेसभारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान पाकिस्तान के उर्दू अख़बारों में क्या छपा.
Read more »
आकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोदेश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश की शाही शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर के मेहमान भारत पहुंच चुके हैं। इन मेहमानों में कॉर्पोरेट, बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियां पहुंचीं। अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख बान की मून और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे। सभी दिग्गजों ने शादी के दौरान निभाई जाने वाले रस्मों का आनंद लिया और बाराती बनकर जमकर थिरके भी। बारात आज जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी, जहां पर आकाश और श्लोका की शादी संपन्न होगी।
Read more »
अपने बेटे को चुनाव लड़ाने की तैयारी में अशोक गहलोत, फैसला आलाकमान पर छोड़ाचुनावी भाषणों में अशोक गहलोत अक्सर कहते सुने जा रहे हैं कि वे अपने बेटे वैभव को आगामी लोकसभा चुनाव लड़ाने की इच्छा रखते हैं लेकिन इसका फैसला आलाकमान को करना है.
Read more »
AAP ने घेरा BJP दफ्तर, दिल्ली के लिए मांगा पूर्ण राज्य का दर्जाआम आदमी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि बीजेपी और कांग्रेस अपने मेनिफेस्टो में दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने का वादा कर भूल गए.
Read more »
IPL-12 के दौरान खिलाड़ियों को चोट से सावधान रहना होगा, हरभजन ने दी सलाहहरभजन ने कहा कि इस विश्व कप इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होगा और इसमें अभी काफी समय बचा हुआ है.
Read more »
रमजान के दौरान चुनाव में मुस्लिमों के मतदान में कोई फर्क नहीं पड़ेगा : ओवैसीएआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'मेरा आकलन है कि रमजान के महीने में अधिक मत प्रतिशत सामने आएगा.'
Read more »
भारती एयरटेल ने उड़ान के दौरान मोबाइल सेवाओं के लाइसेंस के लिए आवेदन किया- Amarujalaमामले से जुड़े सूत्रों ने पीटीआई भाषा को बताया कि भारती एयरटेल की अनुषंगी इंडो टेलीपोर्ट्स ने उक्त लाइसेंस के लिये
Read more »
बच्चे के जन्म के दौरान भी जेलों में बंधी रहती हैं महिलाएं | DW | 13.03.2019कई अमेरिकी जेलों में अब भी प्रसव पीड़ा से जूझती महिला को बांध कर रखा जाता है. यहां तक कि कुछ मामलों में बच्चे के जन्म के वक्त भी उन्हें सुरक्षा कारणों के चलते खोला नहीं जाता.
Read more »
