भारत ने समुद्र के रास्ते हमले की कोशिश कीः पाकिस्तान उर्दू प्रेस रिव्यू
पाकिस्तान से छपने वाले उर्दू अख़बारों में इस हफ़्ते पाकिस्तान स्थित चरमपंथी संगठनों के ख़िलाफ़ कार्रवाई, एक मंत्री की बर्ख़ास्तगी और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़ी ख़बरें छाई रहीं.पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को एक फ़ाइल दी थी, जिसमें पाकिस्तान की धरती पर सक्रिय कई चरमपंथी संगठनों के बारे में जानकारी साझा की गई थी.
अख़बार जंग के अनुसार भारत की ओर से दी गई फ़ाइल के आधार पर पाकिस्तान ने चरमपंथी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अज़हर के भाई और बेटे समेत कुल 44 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया और कई चरमपंथी संगठनों पर पाबंदी लगा दी है.अख़बार के अनुसार पाकिस्तान के गृह मंत्री शहरयार आफ़रीदी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि चरमपंथी संगठनों पर कार्रवाई नेशनल एक्शन प्लान के तहत हो रही है किसी के दबाव में नहीं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान नहीं चाहता कि उस पर किसी तरह का कोई इल्ज़ाम लग सके. उन्होंने कहा कि जमात-उद-दावा और फ़लाह-ए-इंसानियत फ़ाउंडेशन के कई दफ़्तर सील कर दिए गए हैं और उनकी प्रॉपर्टी को क़ब्ज़े में ले लिया गया है. इन संगठनों के ज़रिए चलाए जा रहे कई मदरसों को भी बंद कर दिया गया है और सरकार ने उन्हें अपने क़ब्ज़े में ले लिया है. अख़बार एक्सप्रेस के अनुसार पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि सही समय पर लिए गए सही फ़ैसलों के कारण जंग का ख़तरा फ़िलहाल टल गया है. इमरान ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव में कमी आई है लेकिन ख़तरा अब भी बरक़रार है. इमरान ख़ान ने कहा कि चरमपंथी संगठनों पर कार्रवाई पाकिस्तान का आंतरिक मामला है, किसी अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण नहीं ऐसा नहीं किया जा रहा. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ़ ग़फ़ूर ने अंतरराष्ट्रीय जगत से अपील की है कि वो चरमपंथी संगठनों से निजात पाने में पाकिस्तान की मदद करें.समुद्र के रास्ते हमले की कोशिश एक तरफ़ जहां पाकिस्तान अपनी धरती पर सक्रिय चरमपंथी संगठनों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने का दावा कर रहा था वहीं दूसरी तरफ़ उसका कहना था कि भारत ने बालाकोट हवाई हमले के बाद समुद्र के रास्ते से भी हमले की कोशिश की थी जिसे पाकिस्तानी नेवी ने नाकाम कर दिया. अख़बार एक्सप्रेस ने सुर्ख़ी लगाई थी, ''पाक नेवी ने भारतीय पनडुब्बी के हमले को नाकाम कर दिया.'' अख़बार ने पाकिस्तानी नौसेना के प्रवक्ता कोमोडोर ओबैदुल्लाह के हवाले से लिखा है कि सोमवार की शाम पाकिस्तानी समयानुसार क़रीब आठ बजकर 35 मिनट पर पाकिस्तानी मैरीटाइम ज़ोन में घुसने की कोशिश कर रही भारतीय पनडुब्बी को पाकिस्तानी नौसेना ने पीछे हटने पर मजबूर कर दिया.'' ''नौसेना के प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तान ने क्षेत्र में शांति क़ायम रखने के लिए भारतीय पनडुब्बी को निशाना नहीं बनाया. प्रवक्ता के अनुसार भारतीय पनडुब्बी उच्चस्तरीय आधुनिक तकनीक से लैस थी फिर भी वो पाकिस्तानी पानी की सरहद में ख़ुद की पहचान छिपाने में नाकाम रही और पाकिस्तानी नेवी ने न केवल उसे पहचान लिया बल्कि भारतीय पनडुब्बी को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया. लेकिन भारत ने पाकिस्तान के इस आरोप को ख़ारिज कर दिया है.''
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आतंकी मसूद अजहर के भाई ने किया पाकिस्तान का पर्दाफाश, कहा हवाई हमले से हुई बड़ी बर्बादीभारत द्वारा आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों को लेकर पाकिस्तान भले ही यह कह रहा हो कि वायुसेना के विमानों ने पाकिस्तान के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन जैश के सरगना मसूद अजहर के छोटे भाई मौलाना अम्मार के एक ऑडियो ने पाक के इस झूठ की पोल खोल दी है। इस ऑडियो में मसूद अजहर के छोटे भाई अम्मार ने स्वीकार किया है कि पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने को भारत के हवाई हमले से भारी नुकसान हुआ है।
Read more »
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकियों की मदद के आरोप में 53 संगठनों पर लगा बैनपाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को दावा किया था कि उनका देश अपनी जमीन को भारत सहित किसी भी देश के खिलाफ आतंकवाद के लिए इस्तेमाल नहीं होने देगा.
Read more »
अब प्रियंका चोपड़ा के पीछे पड़ा पाकिस्तान, 'देसी गर्ल' के खिलाफ दाखिल की ये याचिका– News18 हिंदीपुलवामा आतंकी हमले के 12 दिन बाद, 26 फरवरी को, भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) के प्रशिक्षण शिविर के पर एयर स्ट्राइक की थी.
Read more »
IAF का मिशन फेल होता तो किसका इस्तीफा मांगते? सबूत मांगने वालों पर मोदी के 10 बड़े प्रहारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां विपक्षी पार्टियों के नेताओं के बयान पाकिस्तान के अखबारों की हेडलाइन बनते हैं. दुश्मन देश की संसद में तालियां बजती हैं. उन्होंने विपक्ष से कहा कि अगर मोदी को गाली देना है तो दो, लेकिन सेना को क्यों बदनाम करते हो? मैं सेना का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं.’
Read more »
पाक में आतंकी मसूद अजहर के भाई समेत प्रतिबंधित संगठनों के 44 आतंकियों की गिरफ्तारीपाक सरजमीं से अपनी गतिविधियां चला रहे आतंकवादी संगठनों पर लगाम लगाने के लिए पाकिस्तान ने व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों को लागू करने के लिए सोमवार को एक कानून की उद्घोषणा की थी.
Read more »
चीन ने भारत के साथ की दोस्ती की बात, लेकिन विशेष सहयोगी बना रहेगा पाकिस्तान- Amarujalaचीन और पाकिस्तान की करीबी के बारे में हर कोई जानता है। चीन और पाकिस्तान की दोस्ती इतनी मजबूत दिखाई देती है कि चीन आतंकियों
Read more »
भारत की एयर स्ट्राइक ने पाकिस्तान के परमाणु धौंस की कलई खोल दी : अरुण जेटलीपाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना द्वारा हवाई हमले में जैश आतंकियों के मारे जाने के सबूत मांगने पर जेटली ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा.
Read more »
