AAP ने घेरा BJP दफ्तर, दिल्ली के लिए मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

United States News News

AAP ने घेरा BJP दफ्तर, दिल्ली के लिए मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 74 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 33%
  • Publisher: 63%

AAP ने प्रदर्शन के दौरान गिनाए पूर्ण राज्य न होने के 3 बड़े नुकसान PankajJainClick

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने रविवार को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय का घेराव किया. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने दिल्ली बीजेपी और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष को खत लिखकर पूर्ण राज्य पर अपना पक्ष रखने की अपील की थी लेकिन दोनों ही पार्टियों में किसी से जवाब नहीं मिला.

आम आदमी पार्टी का दावा है कि अगर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलता है तो विकास के काम मे तेजी आएगी. इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के नाम चिट्ठी लिखकर पूर्ण राज्य से होने वाले 11 फायदे भी लोगों को गिनाए थे.1. आज दिल्ली में महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर हैं मगर दिल्ली सरकार असहाय है क्योंकि लॉ एंड ऑर्डर केंद्र सरकार के अधीन आता है. 2. आज दिल्ली के छात्रों को 90 प्रतिशत नंबर लाने के बावजूद दिल्ली के ही कॉलेजों में दाखिला नहीं मिल पाता क्योंकि दिल्ली में कॉलेजों की कमी है और पूर्ण राज्य का दर्जा न होने की वजह से दिल्ली सरकार नए कॉलेज नहीं बना पा रही. 3. आज दिल्ली का पढ़ा-लिखा युवा बेरोजगार घूम रहा है. दिल्ली सरकार में लाखों वैकेंसी खाली पड़ी हैं लेकिन पूर्ण राज्य का दर्जा न होने की वजह से युवाओं को रोजगार देने का अधिकार दिल्ली सरकार के पास न होकर केंद्र सरकार के पास है. आम आदमी पार्टी का कहना है कि केंद्र सरकार से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की कई बार मांग की लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया है. प्रदर्शन में मौजूद 'आप' कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली आधा अधूरा राज्य है, इस कारण दिल्ली की सरकार को सभी शक्तियां प्राप्त नहीं हैं और इसलिए दिल्ली का पूर्ण विकास नहीं हो पा रहा है. आपको बता दें कि सत्ता में आने से पहले ही आम आदमी पार्टी दिल्ली को पूर्ण राज्य देने की मांग करती आई है. 'आप' नेताओं का आरोप है कि बीजेपी और कांग्रेस अपने मेनिफेस्टो में दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने का वादा कर भूल गए. प्रदर्शन के इस सिलसिले में सोमवार, 11 मार्च को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तर का घेराव करेंगे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारत के दबाव के आगे झुका पाकिस्तान, आतंकी संगठनों के खिलाफ एक्शन का बनाया प्लान: रिपोर्ट– News18 हिंदीभारत के दबाव के आगे झुका पाकिस्तान, आतंकी संगठनों के खिलाफ एक्शन का बनाया प्लान: रिपोर्ट– News18 हिंदीएक अफसर के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान ने शायद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जैश सरगना को लिस्टेड करने के प्रस्ताव का विरोध नहीं करने का फैसला लिया है. अब सरकार को यह सोचना है कि एक शख्स ज्यादा अहम है या फिर देश के बड़े राष्ट्रीय हित.
Read more »

Air India के कर्मचारी को हर घोषणा के बाद जोश के साथ कहना होगा- 'जय हिंद', मिला निर्देशAir India के कर्मचारी को हर घोषणा के बाद जोश के साथ कहना होगा- 'जय हिंद', मिला निर्देशअधिकारियों के अनुसार, मौजूदा परामर्श ‘‘देश के रुख’’ के साथ कर्मचारियों के लिए ‘‘रिमाइंडर’’ है.
Read more »

AAP ने पूर्ण राज्य की मांग पर बनाया गाना, दिलीप पांडे ने दी आवाजAAP ने पूर्ण राज्य की मांग पर बनाया गाना, दिलीप पांडे ने दी आवाजइस गाने में आम आदमी पार्टी ने पूर्ण राज्य की मांग करते हुए बीजेपी की केंद्र सरकार और LG पर निशाना  साधा है.
Read more »

पाकिस्तान का हिन्दू इतिहास, जानकर चौंक जाएंगे आप | Hindu History of Pakistanपाकिस्तान का हिन्दू इतिहास, जानकर चौंक जाएंगे आप | Hindu History of Pakistanप्राचीन भारत के गांधार, कंबोज और कुरु महाजनपद के कुछ हिस्से अफगानिस्तान और कुछ हिस्से पाकिस्तान में है। पाकिस्तान का पश्चिमी तथा अफगानिस्तान का पूर्वी क्षेत्र ही गांधार राज्य के अंतर्गत आता था जिसकी राजधानी तक्षशिला थी। कंबोज महाजनपद का विस्तार कश्मीर से हिन्दूकुश तक था। इसके दो प्रमुख नगर थे राजपुर और नंदीपुर। राजपुर को आजकल राजौरी कहा जाता है। प्रारंभ में दक्षिण कुरुओं का राज्य हिन्दुकुश के आगे से कश्मीर तक था। बाद में पांचालों पर आक्रमण करके उन्होंने अपना क्षेत्र विस्तार किया था।
Read more »

वोटर डेटा चोरी विवाद: KCR को चंद्रबाबू नायडू की चेतावनी, 'हमारे पास भी है पुलिस फोर्स'-Navbharat Timesवोटर डेटा चोरी विवाद: KCR को चंद्रबाबू नायडू की चेतावनी, 'हमारे पास भी है पुलिस फोर्स'-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की राज्य सरकारों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। डेटा चोरी के आरोपों के बीच आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने तेलंगाना सीएम केसीआर को चेतावनी दी है कि अगर उनके राज्य के खिलाफ पुलिस का इस्तेमाल किया गया तो वह भी जवाब में राज्य की पुलिस फोर्स का इस्तेमाल करेंगे।
Read more »

आकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोआकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोदेश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश की शाही शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर के मेहमान भारत पहुंच चुके हैं। इन मेहमानों में कॉर्पोरेट, बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियां पहुंचीं। अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख बान की मून और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे। सभी दिग्गजों ने शादी के दौरान निभाई जाने वाले रस्मों का आनंद लिया और बाराती बनकर जमकर थिरके भी। बारात आज जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी, जहां पर आकाश और श्लोका की शादी संपन्न होगी।
Read more »

पुस्तक समीक्षाः विकास के पथ पर भारत, केंद्र-राज्य सरकारों की योजनाओं का ब्योरापुस्तक समीक्षाः विकास के पथ पर भारत, केंद्र-राज्य सरकारों की योजनाओं का ब्योरामाखनलाल चतुर्वेदी राष्‍ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्‍वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. सौरभ मालवीय ने गहन अध्ययन के बाद 'विकास के पथ पर भारत' नामक किताब के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकारों की 36 प्रमुख योजनाओं को समझाने की पहल की है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:30:00