जब तक BJP का एक भी कार्यकर्ता है, कश्मीर भारत से अलग नहीं होगा : अमित शाह

United States News News

जब तक BJP का एक भी कार्यकर्ता है, कश्मीर भारत से अलग नहीं होगा : अमित शाह
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 162 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 63%

जब तक BJP का एक भी कार्यकर्ता है, कश्मीर भारत से अलग नहीं होगा : अमित शाह VotingRound2 पर ट्वीट कर दें अपनी राय

ने गुरुवार को कहा कि भाजपा सत्ता में रहे या न रहे, लेकिन जब तक पार्टी का एक भी कार्यकर्ता है, तब तक कश्मीर को भारत से अलग नहीं किया जा सकता. शाह ने आज यहां विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के साथी और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि हम कश्मीर के अंदर दूसरा प्रधानमंत्री चाहते हैं.

‘‘मैं राहुल गांधी से पूछ रहा हूं कि उमर अब्दुल्ला के दो प्रधानमंत्री वाले बयान पर आप अपना रुख स्पष्ट करें, लेकिन राहुल बाबा कुछ भी नहीं बोल रहे हैं.’’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा ‘‘राहुल बाबा, सुन लो, अभी मोदी जी की सरकार है, फिर से मोदी जी की ही सरकार आने वाली है. लेकिन यदि हम सत्ता में न भी आए, उस स्थिति में जब तक भाजपा के एक भी कार्यकर्ता के शरीर में प्राण हैं, तब तक कश्मीर को हिंदुस्तान से कोई भी अलग नहीं कर सकता. कश्मीर हिंदुस्तान का अभिन्न हिस्सा है. अगर कोई कहता है कि उसे हम देश से अलग करेंगे तो देश की जनता इसे सहन नहीं करेगी.’’ शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को सुरक्षित किया है. पिछले दिनों पुलवामा में आतंकी हमले में हमारे 40 जवान शहीद हो गए थे. देश में गुस्सा था. ‘‘लेकिन यह नरेंद्र मोदी की सरकार थी मौनी बाबा मनमोहन सिंह की सरकार नहीं थी. जवानों की तेरहवीं के दिन ही हमारी वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकवादियों का अड्डा तहस नहस कर दिया.’’ उन्होंने कहा ‘‘एयर स्ट्राइक होने पर देश में खुशी का माहौल था. लेकिन दो जगह पर मातम था. एक पाकिस्तान में ... क्योंकि वहां होना ही चाहिए था, और दूसरा ... राहुल बाबा एंड कंपनी के कार्यालय में मातम था. उनके गुरु सैम पित्रोदा ने कहा है कि कुछ बच्चों ने गलती कर दी है, उनसे हमें बातचीत करना चाहिए. हमारे 40 जवानों को मारने वालों के साथ क्या कोई बातचीत करनी चाहिए?’’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आतंकवाद को लेकर भाजपा की नीति स्पष्ट है. ‘‘वहां से गोली आएगी, तब यहां से गोला जाएगा. ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा. हम आतंकवादियों से बातचीत नहीं करेंगे. भाजपा आतंकवादियों को ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ करेगी.’’ शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस धारा 370 नहीं हटाने के पक्ष में है. ‘‘हमने चुनावी घोषणा पत्र में कहा है कि धारा 370 हटाई जाएगी. दूसरा मुद्दा घुसपैठियों का है. कांग्रेस कह रही है कि एनआरसी मत लाइए. मैं आपसे कहना चाहता हूं कि एक बार फिर नरेंद्र मोदी की सरकार बना दो, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और असम से लेकर गुजरात तक घुसपैठियों को चुन चुन कर बाहर निकालने का काम भाजपा की सरकार करेगी. घुसपैठिए देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, देश के लिए दीमक हैं.’’ भाजपा अध्यक्ष ने घोषणा पत्र में किए गए वादे दोहराते हुए कहा कि किसानों को शून्य फीसदी ब्याज दर पर ऋण दिया जाएगा. उन्हें पेंशन दी जाएगी. शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह देश में जहां भी गए हैं, लोग मोदी मोदी के नारे लगा रहे हैं. इसके पीछे देश की 50 करोड़ गरीबों की अपेक्षा और आशाएं जुड़ी हैं. कांग्रेस ने देश में 55 साल राज किया लेकिन विकास के लिए कुछ नहीं किया. पिछले पांच साल में भाजपा की सरकार ने देश के गरीबों के लिए उचित तरीके से काम किया और गरीबों के कल्याण के क्षेत्र में कई कदम उठाये. इस पांच साल के दौरान गांव में गरीबों के लिए घर बने, नई सड़कें बनी. नई रेल लाइनें बनी. उन्होंने इस दौरान छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को भी घेरा और कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सबसे पहले सीबीआई पर प्रतिबंध लगाया. उन्हें सीबीआई से क्यों डर लगता है ? राज्य पर चार माह के भीतर 10 हजार करोड़ रूपए का कर्ज हो गया है. सीमेंट के दाम पर भूपेश बघेल टैक्स लग गया है. राज्य में कानून व्यवस्था बदहाल है तथा यहां तबादला इंडस्ट्री चालू हो गई है. छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान निर्धारित है. पहले चरण में 11 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट के लिए मतदान संपन्न हुआ. दूसरे चरण में आज 18 अप्रैल को कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा सीट के लिए मतदान हो रहा है. तीसरे चरण में 23 अप्रैल को रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर चांपा, दुर्ग और सरगुजा लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राहुल गांधी से इंटरव्‍यू के लिए दूरदर्शन ने मांगा वक्‍त, पीएम मोदी से भी होगी बातराहुल गांधी से इंटरव्‍यू के लिए दूरदर्शन ने मांगा वक्‍त, पीएम मोदी से भी होगी बातचुनाव आयोग ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा था कि वह प्रसार भारती को सभी पार्टियों की संतुलित कवरेज करने के लिए निर्देशित करे। इसके बाद I&B सचिव ने प्रसार भारती सीईओ शशि शेखर को इस संबंध में लिखा।
Read more »

IPL-12: अंपायर से भिड़कर भी बैन से बच गए धोनी, मिली बस इतनी सी सजाIPL-12: अंपायर से भिड़कर भी बैन से बच गए धोनी, मिली बस इतनी सी सजाचेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल की आचार संहिता के लेवल- 2 के अपराध 2.20 को स्वीकार कर लिया है.
Read more »

ये हैं स्मृति ईरानी से जुड़े 5 बड़े विवाद, टीवी से ट्विटर तक खूब मचा हड़कंपये हैं स्मृति ईरानी से जुड़े 5 बड़े विवाद, टीवी से ट्विटर तक खूब मचा हड़कंप43 साल की स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने गुरुवार को
Read more »

टमाटर के बाद पाकिस्तान में दूध भी हुआ महंगा, 180 रुपये प्रति लीटर तक पहुंची कीमत– News18 हिंदीटमाटर के बाद पाकिस्तान में दूध भी हुआ महंगा, 180 रुपये प्रति लीटर तक पहुंची कीमत– News18 हिंदीपड़ोसी देश पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था काफी बुरे दौर से गुजर रही है, जिस कारण वहां चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं. पाकिस्तान की जनता सब्जियों, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर पहले ही परेशान थी, अब दूध के दामों ने उनके सामने नई परेशानी खड़ी कर दी है.
Read more »

कमलनाथ के बिगड़े बोल, कहा- मोदीजी ने जब पजामा पहनना भी नहीं सीखा था...कमलनाथ के बिगड़े बोल, कहा- मोदीजी ने जब पजामा पहनना भी नहीं सीखा था...मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि नरेंद्र मोदीजी जब पजामा पहनना भी नहीं सीखा था तब नेहरूजी ने भारतीय फौज बना दी थी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
Read more »

सुशील कुमार शिंदे: सब इंस्पेक्टर से गृहमंत्री तक का किया सफर, सोलापुर से फिर मैदान मेंसुशील कुमार शिंदे: सब इंस्पेक्टर से गृहमंत्री तक का किया सफर, सोलापुर से फिर मैदान में
Read more »

लोकसभा चुनाव: बॉलिवुड से बिहार तक...राजनीति के नए 'VIP' से मिलिए-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव: बॉलिवुड से बिहार तक...राजनीति के नए 'VIP' से मिलिए-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) बिहार में 21 लाख की आबादी वाले निषाद समुदाय के लिए आरक्षण की मांग कर रही है। इस समुदाय में मल्लाह और मछुआरे दोनों आते हैं। सहनी खगड़िया सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 23 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में यहां वोट डाले जाएंगे।
Read more »

अमित शाह बोले, भाजपा भारत में कभी भी दो प्रधानमंत्री नहीं बनने देगीअमित शाह बोले, भाजपा भारत में कभी भी दो प्रधानमंत्री नहीं बनने देगीतासगांव। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और जब तक भाजपा है, तब तक कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा बना रहेगा।
Read more »

त्रिपुरा में सुबह 9 बजे तक नहीं पड़ा एक भी वोटत्रिपुरा में सुबह 9 बजे तक नहीं पड़ा एक भी वोटहिंदी न्यूज़ लाइव, Hindi News Live, National Today News in Hindi LIVE Updates: लोकसभा चुनाव 2019 के तहत आज (18 अप्रैल) दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। इसके तहत 12 राज्यों की 95 सीटों पर प्रत्याशियों का भविष्य तय होगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:48:16