राजस्थान: निष्कासित नेताओं पर कांग्रेस का यू-टर्न, 40 बागियों को किया पार्टी में शामिल VotingRound2 पर ट्वीट कर दें अपनी राय
अध्यक्ष राहुल गांधी के मंच पर नजर आने के साथ ही कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशियों के पक्ष में भी लगातार प्रचार करते नजर आते हैं. वहीं जो बागी चुनाव नहीं जीत पाए उनकी भी अब घर वापसी हो रही है. पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री आला नेताओं की सिफारिश पर ही बागी नेताओं के निष्कासन रद्द करने के आदेश जारी कर रहे हैं.
बताया जाता है पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश भर में तकरीबन 70 से ज्यादा बागियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने और निर्दलीय चुनाव लड़ने पर 6 साल के लिए निष्कासित किया था, लेकिन अब तीन माह बाद ही 40 से ज्यादा से बागियों का निष्कासन रद्द कर उन्हें फिर से पार्टी में शामिल किया जा रहा है। पार्टी ने जिन नेताओं का 6 साल का निष्कासन रद्द कर उन्हें फिर से पार्टी में शामिल किया है, उनमें केशोरायपाटन से पूर्व विधायक सीएल प्रेमी, किशनगढ़ से पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, महुआ से पूर्व जिला प्रमुख जीत सिंह, बस्सी प्रधान गणेश नारायण शर्मा, ब्लॉक सुरेन्द्र सिंह राजावत, जयपुर जिला परिषद सदस्य बेनीप्रसाद कटारिया, रामस्वरूप मीना,भीमराज भाटी, वीरेंद्र झाला, प्रकाश महावर सुधीर शर्मा का निष्कासन रद्द किया गया है. इसके अलावा विधानसभा चुनाव में पार्टी से बगावत करने के मामले में 6 साल से पार्टी के निष्कासित किए गए नेताओं में एक दर्जन नेता ऐसे हैं जो निर्दलीयलड़कर विधायक बन चुके हैं. इनमें बाबू लाल नागर, संयम लोढ़ा, महादेव सिंह खंडेला, लक्ष्मण मीणा, आलोक बेनीवाल, राजकुमार गौड़, रामकेश मीणा, रमिला खंडिया, बलजीत यादव, कांति मीणा शामिल हैं. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे का कहना है कि बागी नेताओं ने विधानसभा चुनाव में जो कदम उठाया था पार्टी ने उसके खिलाफ एक्शन लिया था लेकिन अब यह चुनावहै देश को बचाने का चुनाव है. लिहाजा जितने भी समान विचारधारा के लोग हैं उन्हें साथ रखना उन्हें जोड़े रखना बेहद जरूरी है. इसमें कहीं कोई दो राय नहीं है कि इन सभी नेताओं का अपने-अपने क्षेत्र में खासा प्रभाव है लेकिन फिर पार्टी के उस अनुशासन के डंडे का क्या जो पार्टी की रीति नीति को चलाने के लिए बेहद जरूरी है. ऐसे अगर चुनाव के समीकरणों के हिसाब से पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेताओं को पार्टी में शामिल किया जाता रहा तो आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी में अनुशासन नाम की कोई चीज नहीं रह जाएगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तराखंड: बीजेपी नेताओं ने तोड़ी आचार संहिता, वोटिंग के फोटो सोशल मीडिया पर डालेलोकसभा चुनाव 2019 (Lok sabha elections 2019) के पहले चरण में उत्तराखंड की 5 सीटों पर वोट डाले गए. एक ओर जहां मतदाताओं ने जमकर वोटिंग की तो दूसरी तरफ बीजेपी के कुछ नेताओं ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन भी किया.
Read more »
सत्ता का नशा : मध्य प्रदेश में मंत्री जी के भतीजे ने दिखाया ट्रैफिक पुलिस को रौब, देखें Videoमध्य प्रदेश में सत्ता का नशा कांग्रेस नेताओं और उनके रिश्तेदारों पर सिर चढ़कर बोल रहा है. कुछ दिन पहले ही इंदौर में ट्रैफिक पुलिस को कांग्रेस के नेताओं के गुस्से का सामना करना पड़ा जिसका वीडियो चर्चा का केंद्र बन गया था ऐसा ही एक मामला और सामने आया है और इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है.
Read more »
आज सुप्रीम कोर्ट को बताएगा EC, बड़बोले नेताओं पर क्या लिया एक्शन
Read more »
LIVE: नेताओं पर EC की सख्ती, आज बिन मायावती रैली करेंगे अखिलेशनेताओं पर जारी चुनाव आयोग की सख्ती, आज बिन मायावती रैली करेंगे अखिलेश लाइव अपडेट- LokSabhaElections2019
Read more »
नेताओं के विवादित बोल पर एक्शन, एससी ने ईसी से कही ये बड़ी बातईसी द्वारा एक्शन लेने पर सहमति जाहिर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लगता है चुनाव आयोग को अपनी शक्तियां याद आ गईं। ऐसे में अब कोर्ट को किसी भी तरह के अंतरिम आदेश को देने की जरूरत नहीं।
Read more »
चुनावी बुखार चढ़ने के साथ ही गिरा नेताओं की भाषा का स्तरदेश में चुनावी बुखार चढ़ने के साथ ही नेताओं की भाषा का स्तर दिन-ब-दिन गिरता प्रतीत हो रहा है और उनकी जुबान फिसलने का सिलसिला जारी है.
Read more »
ट्विटर ने योगी का 'वायरस' बयान हटाया, दूसरे नेताओं के ट्वीट भी हटे-Navbharat Times
Read more »
