जन्मदिन पर जायद खान हुए इमोशनल, बेटों के सरप्राइज ने जीता दिल !
मुंबई, 5 जुलाई । अभिनेता जायद खान आज, 5 जुलाई को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके इस खास दिन को बेहतर बनाने के लिए उनके बेटों ने उन्हें सरप्राइज दिया। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। मैं हूं ना अभिनेता जायद खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जन्मदिन के सरप्राइज का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, हेलो दोस्तों, जब मुझे लगा कि दोपहर की नींद की जरूरत है, तभी दिल में और प्यार उमड़ आया। सरप्राइज कभी-कभी आपको चौंका देते हैं, इस मामले में ये एक बेहतरीन सरप्राइज था।साल 2003 में फिल्म "चुरा लिया है तुमने" से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर जायद खान ने डेब्यू फिल्म के ऑफर से जुड़ा किस्सा शेयर किया। जायद ने बताया कि यह उनके लिए किसी संयोग से कम नहीं था। उन्होंने पिता संजय खान की सलाह को भी याद किया, जो उनकी जिंदगी में खास मायने रखता है।जायद ने बताया कि जब वह एक्टिंग की दुनिया में आने वाले थे तो उन्हें उम्मीद थी कि पिता, फिल्म निर्माता संजय खान के बैनर तले डेब्यू करेंगे, लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और तय कर रखा था। उन्हें अचानक से "चुरा लिया है तुमने" का ऑफर मिला, जिसने उनके करियर की दिशा बदल दी।जायद ने बताया कि वह एक सेट पर एक्टर ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल के साथ थे, तभी उन्हें फिल्म का ऑफर मिला। जायद को वह पल आज भी याद है जब उनसे पूछा गया, तुम बहुत हैंडसम हो, क्या मेरी फिल्म करोगे? उस समय वह पूरी तरह तैयार थे, लेकिन फिर भी फैसला लेने से पहले उन्होंने पिता से सलाह ली थी।जायद ने अपने पिता संजय खान से पूछा कि क्या इस ऑफर को स्वीकार करना ठीक रहेगा? संजय खान ने जवाब दिया, जब तुम अपनी जिंदगी खुद बनाते हो, तो उसे बेहतर तरीके से जी पाते हो।इस सलाह ने जायद को न केवल आत्मविश्वास दिया, बल्कि आगे बढ़ने में काफी मदद की।जायद खान डिजिटल डेब्यू के साथ करियर के एक नए चैप्टर को एक्सप्लोर करने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म "द फिल्म दैट नेवर वॉच" साल 2025 के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट में से एक है। इस कॉमेडी फिल्म में लगभग 22 बॉलीवुड सितारों के कैमियो की खबर है। फिल्म मेकर्स ने डिटेल्स को अभी गुप्त ही रखा है। वहीं, जायद ने हिंट देते हुए बताया, “मेरा किरदार अब तक के किरदारों से बिल्कुल अलग और चुनौतीपूर्ण है।”--आईएएनएसएनएस/ Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शादी पर इमोशनल हुईं हिना खान, दिखाई झलक, बोलीं- मेरी कमियां जानने के बावजूद...एक्ट्रेस हिना खान ने फैन्स को शादी की फोटोज शेयर कर सरप्राइज दे दिया था. बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ हिना ने 12 साल रिश्ते में रहने के बाद शादी की.
Read more »
सरफरोश 2: आमिर खान ने दिल खुश कर दिया! स्क्रिप्ट पर काम शुरू, 26 साल बाद ACP अजय सिंह राठौड़ की होगी वापसीआमिर खान ने दिल खुश कर देने वाली जानकारी दी है। सुपरस्टार एक्टर ने बताया कि उनकी 1999 की सुपरहिट फिल्म 'सरफरोश' के सीक्वल पर काम शुरू हो गया है।
Read more »
जायद खान ने परिवार के साथ मनाई बकरीद, फैंस से अपील कर बोले- 'जितना हो सके दान-पुण्य करें'जायद खान ने परिवार के साथ मनाई बकरीद, फैंस से अपील कर बोले- 'जितना हो सके दान-पुण्य करें'
Read more »
'उसने बाथरूम के फर्श पर आइरा के साथ रात बिताई'आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने अपने जीजू के बारे में खुलासा किया था।
Read more »
VIDEO: 'सितारे जमीन पर' के प्रीमियर पर सलमान ने की आमिर खान की खिंचाई, शाहरुख ने इस जेस्चर से जीता फैंस का दिलआमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' के प्रीमियर पर सितारों का मेला लगा। शाहरुख खान और सलमान खान ने पहुंचकर रौनक बढ़ा दी। जहां सलमान ने पपाराजी के सामने आमिर की खिंचाई की, वहीं शाहरुख ने सबका दिल जीत लिया।
Read more »
शेफाली के निधन पर एक्स हसबैंड का टूटा दिल, बताई अंतिम संस्कार में शामिल न हो पाने की वजहशेफाली के एक्स हसबैंड हरमीत सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्स वाइफ के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है.
Read more »
