छत्तीसगढ़ में एक ही स्कूल के 35 बच्चों ने काटी अपनी कलाई, ब्लेड से एक-दूसरे को मारी ब्लेड Chhattisgarh 35 Student Cut wrists with blade
" छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां एक सरकारी स्कूल के 35 छात्रों ने एक-दूसरे को देखकर अपनी कलाइयां जख्मी कर लीं. यह जानकारी तब सामने आई जब परिजनों ने बच्चों के हाथों पर चोट के निशान देखे.
जांच में पता चला कि यह मामला करीब 20 दिन पुराना है. बच्चों के घाव अब भर रहे हैं. फिलहाल सभी छात्र सुरक्षित हैं. उनकी काउंसलिंग कराई गई है. शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है.Advertisment प्रशासन ने शुरू की जांच अधिकारियों ने बताया कि धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड में स्थित दहदहा गांव के एक सरकारी माध्यमिक स्कूल के 35 छात्रों ने किसी धारदार चीज से अपनी कलाई पर चोट पहुंचा ली. जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल सभी विद्यार्थी स्वस्थ हैं और उनके घाव भर रहे हैं. प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को समझाया गया है. शिक्षकों और पैरेंट्स को बच्चों पर नजर रखने की सलाह दी है. परिजनों ने हाथ पर देखे जख्म तो खुली पोल कुरूद क्षेत्र के तहसीलदार सूरज बंछोर ने बताया कि इस स्कूल के विद्यार्थियों के परिजनों ने 13 फरवरी को अपने बच्चों की कलाई पर कटने के निशान देखे. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन को दी. बाद में जब स्कूल प्रबंधन ने मामले की जांच की तो पता चला कि 35 छात्रों ने अपनी कलाई को किसी धारदार चीज से जख्मी किया है. इसके बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से घटना की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई. छात्रों ने कलाई काट ली तहसीलदार सूरज बंछोर ने बताया कि पता चलने पर उन्होंने, शिक्षा विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों की टीम के साथ स्कूल का दौरा किया. जांच में यह बात सामने आई है कि करीब एक महीने पहले छात्रों ने अपनी कलाई काट ली थी. अब छात्रों की कलाई पर केवल चोट के निशान बचे हैं और उनके घाव पूरी तरह भर चुके हैं. बच्चों से बात करने से लग रहा है कि उन्होंने एक दूसरे को देखकर इस तरह का कदम उठाया है. इतनी बड़ी संख्या में बच्चों का हाथ काटना जांच का विषय बंछोर ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बच्चों का हाथ काटना जांच का विषय है. माता-पिता और शिक्षकों को बच्चों पर नजर रखने को कहा गया है. कुरूद क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र कुमार साहू ने बताया कि यह मामला 13 फरवरी को सामने आया था जो करीब 15 से 20 दिन पुराना है. डॉक्टरों को शक है कि बच्चों ने नशे की लत के कारण ऐसा किया है. 16 फरवरी को सभी विद्यार्थियों की काउंसलिंग की गई है. "
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आईजी दफ्तर के पास हत्या: 45 सेकंड में चलाईं 35 से 40 गोलियां, युवक को 35 गोली मार किया कत्ल; रोहतक में गैंगवाररोहतक में आईजी दफ्तर से सिर्फ 100 मीटर दूर सेक्टर-1 रोड पर सोमवार शाम बाइक सवार तीन शूटरों ने अंकित उर्फ बाबा गैंग के सोनीपत निवासी दिनेश उर्फ गोगा (24) की 30-35 गोलियां मारकर
Read more »
35 बच्चों ने ब्लेड से काटे अपने हाथ, आखिर खुद को क्यों पहुंचाया नुकसान?छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कुरुद ब्लॉक के दहदहा मिडिल स्कूल में 35 बच्चों ने अपने हाथों पर ब्लेड या किसी नुकीली चीज से कट लगा लिए. घटना का पता चलते ही गांव और स्कूल में हड़कंप मच गया है. शिक्षा विभाग और डॉक्टरों की टीम बच्चों की काउंसलिंग कर रही है.
Read more »
अमेरिका के 50 फाइटर जेट मिडिल ईस्ट रवाना: इनमें F-22, F-35 और F-16 शामिल, अमेरिका बोला- ईरान शर्तें नहीं मा...US VP Vance: Iran Not Ready for Our Terms. Follow latest US Iran nuclear deal updates.
Read more »
12 साल पुरानी वो कल्ट क्लासिक फिल्म, हीरो-डायरेक्टर ने नहीं ली फीस, कहानी ऐसी जीत लिए 35 अवॉर्ड, IMDB पर 8 रेटिंगबॉलीवुड में जब भी किसी कल्ट फिल्म की बात होती है, तो फेमस डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की साल 2014 में आई एक फिल्म की जरूर होती है. इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि सिनेमा की परिभाषा ही बदल दी थी. फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.
Read more »
यूपी: भागवत से सीएम योगी की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, करीब 35 मिनट तक दोनों के बीच हुई गुप्तगूप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में फेरबदल होने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह मोहन भागवत से हुई मुलाकात ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी
Read more »
CG News: 35 स्कूली बच्चों ने काट ली अपनी कलाइयां, परिजनों की शिकायत के बाद मचा हड़कंप, जांच में जुटी टीमCG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सरकारी मिडिल स्कूल के 35 बच्चों ने अपनी कलाइयां काट ली। मामला प्रकाश में आने पर स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। प्रशासन-पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले
Read more »
