लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के 928 उम्मीदवारों के हलफनामों को खंगालने से सामने आया कि 23% उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है. LokSabhaElections2019 (patelanandk)
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है. इस चरण में सबसे ज्यादा ऐसे उम्मीदवार हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. इस चरण के 928 उम्मीदवारों के हलफनामों को खंगालने से सामने आया कि 23% उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है.
बता दें कि तीसरे चरण में 21%, दूसरे चरण में 16% और पहले चरण में 17% उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी थी. अब चौथे चरण में 21 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके खिलाफ महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं. चौथे चरण में कुल 943 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें 928 के ब्यौरे को खंगाला गया.12 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ ऐसे मामलों की जानकारी दी है जिसमें दोष सिद्ध हो चुका है. 5 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ हत्या के मामले हलफनामे में घोषित किए हैं. 24 उम्मीदवारों के खिलाफ हत्या की कोशिश के मामले दर्ज हैं. वहीं 4 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ अपहरण से जुड़े अपराधों की जानकारी दी. 16 उम्मीदवारों के खिलाफ हेट स्पीच के मामले दर्ज हैं. प्रमुख पार्टियों में से बीजेपी के 57 में से 25 के खिलाफ आपराधिक मामले हैं. इसी तरह के कांग्रेस के 57 में से 18 और बीएसपी के 54 में से 11 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसी तरह चुनावी रण में ताल ठोक रहे 345 उम्मीदवारों में से 45 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए होने वाले मतदान में शामिल 71 संसदीय क्षेत्रों में से 37 को रेड अलर्ट क्षेत्र घोषित किया गया है. रेड अलर्ट क्षेत्र उसे कहा जाता है जहां 3 से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी दी हो. नेशनल इलेक्शन वाच और एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने चौथे चरण के कुल 943 उम्मीदवारों में से 928 के हलफनामों का अध्ययन किया. रिपोर्ट बनाए जाने तक 15 उम्मीदवारों के सही तरीके से स्कैन किए गए और पूर्ण हलफनामों के उपलब्ध नहीं होने की वजह से उनका विश्लेषण नहीं किया जा सका. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली के रण ने पकड़ी रफ्तार, AAP-BJP के उम्मीदवारों ने भरा पर्चाउत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पर्चा भरा. कांग्रेस की तरफ से शीला दीक्षित के आने बाद ये सीट हाई प्रोफाइल सीट बन गई है. मनोज तिवारी ने कहा कि शीला दीक्षित के मैदान में आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन टक्कर में मजा आएगा. इस सीट से आम आदमी पार्टी ने वरिष्ठ नेता दिलीप पांडेय चुनाव लड़ रहे हैं. विरोधियों पर वार करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि एक ने दिल्ली का पहले कूड़ा किया और दूसरा अब कर रहा है.
Read more »
कांग्रेस के लिए किया था प्रचार, ओलंपियन रेसलर नरसिंह के खिलाफ FIRLoksabha Elections 2019: नरसिंह मौजूदा समय में महाराष्ट्र पुलिस में एसिस्टेंट कमिश्नर पद पर तैनात हैं।
Read more »
PM के खिलाफ बनारस से चुनाव लड़ेंगे तेलंगाना के 50 किसानहालांकि, इस पहल को छेड़ने वाला ऑल इंडिया टर्मरिक फार्मर्स एसोसिएशन फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा है कि आखिर पीएम के खिलाफ कितने किसान चुनावी मैदान में उतरेंगे।
Read more »
पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे तमिलनाडु और तेलंगाना के 100 किसान-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: किसानों की समस्याओं और उनके मुद्दों को रेखांकित करने के लिए तमिलनाडु और तेलंगाना के 100 किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लडे़ेंगे।
Read more »
CJI के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की आंतरिक जांच के लिए बना पैनल-Navbharat TimesIndia News: देश के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की आंतरिक जांच के लिए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के सीनियर मोस्ट जज जस्टिस एस. ए. बोबडे को नियुक्त किया गया है।
Read more »
सीजेआई के ख़िलाफ़ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच जस्टिस एसए बोबडे करेंगेसीजेआई के ख़िलाफ़ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच जस्टिस एसए बोबडे करेंगे SupremeCourt CJI JusticeSABobde सुप्रीमकोर्ट सीजेआई जस्टिसएसएबोबडे
Read more »
महंगी पड़ी योगी के खिलाफ टिप्पणी, कैसरगंज में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ FIRगोण्डा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नाथ सम्प्रदाय के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए कैसरगंज संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद विनय कुमार पांडेय बिन्नू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Read more »
चौथा चरण: कमलनाथ के बेटे नकुल सबसे रईस, 660 करोड़ से ज्यादा की संपत्तिचौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों के लिए 943 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें से 928 उम्मीदवारों के एफिडेविट की जांच की गई. 210 (23%) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. 306 (33%) उम्मीदवार करोड़पति हैं. मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा सीट के कांग्रेस उम्मीदवार और सीएम कमलनाथ के बेटे नकुल के पास 660 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है. महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर मध्य से कांग्रेस उम्मीदवार प्रिया सुनील दत्त के पास 96 करोड़ की संपत्ति है.
Read more »
CJI के खिलाफ साजिश के दावे की होगी जांच, SC के इस पूर्व जज को कमानदरअसल, कोर्ट में वकील उत्सव बैंस ने दावा किया था कि यौन शोषण मामले में सीजेआई रंजन गोगोई के खिलाफ साजिश की गई है।
Read more »
हेमंत करकरे के जूनियर रहे पूर्व ACP ने साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ भरा पर्चा– News18 हिंदीमध्य प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीट भोपाल पर एक नया ट्विस्ट आया है. यहां से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ हेमंत करकरे के जूनियर रहे रियाजुद्दीन देशमुख ने अपना नामांकन दाखिल किया है. रियाजुद्दीन महाराष्ट्र पुलिस के पूर्व ACP रहे हैं
Read more »
