चुनाव आयोग ने दोगुनी की BLO की सैलरी, ERO और AERO को भी मिलेगा मानदेय

Election Commission News

चुनाव आयोग ने दोगुनी की BLO की सैलरी, ERO और AERO को भी मिलेगा मानदेय
BLOEROAERO
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 78 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 63%

यह फैसला चुनाव प्रणाली को मजबूत करने और फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों की मेहनत को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है. चुनाव आयोग के अनुसार, इलेक्टोरल रोल लोकतंत्र की नींव हैं और इन्हें तैयार करने के पीछे एक बड़ी मशीनरी काम करती है.

भारत निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल ऑफिसर्स, बीएलओ सुपरवाइजर्स और अन्य चुनावी अधिकारियों के लिए सैलरी और मानदेय में बड़ा बदलाव किया है. आयोग ने घोषणा की है कि बीएलओ की सैलरी अब दोगुनी कर दी गई है, जबकि बीएलओ सुपरवाइजर्स की सैलरी और इंसेंटिव में भी बढ़ोतरी की गई है.

यह फैसला चुनाव प्रणाली को मजबूत करने और फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों की मेहनत को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है. चुनाव आयोग के अनुसार, इलेक्टोरल रोल लोकतंत्र की नींव हैं और इन्हें तैयार करने के पीछे एक बड़ी मशीनरी काम करती है. इसमें इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स, असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स, बीएलओ सुपरवाइजर्स और बीएलओ शामिल हैं, जो बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करते हैं. चुनाव आयोग के अनुसार, बीएलओ की सैलरी पहले 6,000 रुपए थी, जो अब बढ़ाकर 12,000 रुपए कर दी गई है. वहीं, इलेक्टोरल रोल में बदलाव के लिए बीएलओ को मिलने वाला इंसेंटिव 1,000 रुपए से बढ़ाकर 2,000 रुपए कर दिया गया है. बीएलओ सुपरवाइजर्स की सैलरी बढ़कर 18 हजार हुई बीएलओ सुपरवाइजर्स की सैलरी 12,000 रुपए से बढ़कर 18,000 रुपए हो गई है. सबसे बड़ी घोषणा यह रही कि पहली बार एईआरओ और ईआरओ को भी मानदेय दिया जाएगा, जिसमें ईआरओ को 30,000 रुपए और एईआरओ को 25,000 रुपए दिए जाएंगे. इसके अलावा, आयोग ने बिहार से शुरू होने जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत बीएलओ के लिए 6,000 रुपए के स्पेशल इंसेंटिव को भी मंजूरी दी है. सुपरवाइजर को सालाना मिलना चाहिए मानदेय चुनाव आयोग के इस कदम से जमीनी स्तर पर काम कर रहे कर्मचारियों को उचित सम्मान और आर्थिक समर्थन मिलेगा. इससे उनका मनोबल बढ़ाने की कोशिश की गई है. भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से सभी राज्योंकेंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारियों को पत्र लिखा गया है. इस पत्र में कहा गया है कि कमीशन ने निर्देश दिया है कि बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर को निर्देश के अनुसार मानदेय सालाना मिलना चाहिए. यह भी पढ़ेंः SIR ठीक है लेकिन यह हम पर..., बंगाल में सियासी खलबली के बीच ममता के मंत्री का बयान

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

BLO ERO AERO चुनाव आयोग बीएलओ ईआरओ

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

TMC चुनाव आयोग से आज मिलेगी, कांग्रेस ने BLO की मौत को मर्डर बतायाTMC चुनाव आयोग से आज मिलेगी, कांग्रेस ने BLO की मौत को मर्डर बतायाTMC आज चुनाव आयोग से मुलाकात करेगी। कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया के दौरान BLO की मौत को लेकर BJP पर निशाना साधा, इसे मर्डर करार दिया। सुप्रीम कोर्ट में SIR के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई हुई। चुनाव आयोग ने SIR पर राजनीतिक दलों द्वारा डर का माहौल बनाने का आरोप लगाया। 12 राज्यों में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का दूसरा फेज चल रहा है।
Read more »

SIR के लिए डाटा कलेक्ट कर रहीं BLO टेंपों में भूल गईं टैबलेट, मची अफरी-तफरीSIR के लिए डाटा कलेक्ट कर रहीं BLO टेंपों में भूल गईं टैबलेट, मची अफरी-तफरीएसआईआर के लिए डेटा जुटा रहीं एक बीएलओ से टेम्पो में टैबलेट छूट गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। टैबलेट में महत्वपूर्ण जानकारी थी। घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और टैबलेट की खोज शुरू कर दी गई है। डेटा सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।
Read more »

रायबरेली में SIR सर्वे के दौरान BLO और लेखपाल पर हमला, प्रधान और पिता गिरफ्ताररायबरेली में SIR सर्वे के दौरान BLO और लेखपाल पर हमला, प्रधान और पिता गिरफ्तारउत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में मतदाता सूची संशोधन के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है. सलोन क्षेत्र में सर्वे के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और लेखपाल पर गांव के प्रधान और उसके पिता ने हमला कर दस्तावेज फाड़ दिए. पुलिस ने दोनों आरोपियों दीपक यादव और उनके पिता कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है.
Read more »

कोलकाता में मुआवजे की मांग को लेकर BLO ने सीईओ दफ्तर के सामने किया प्रदर्शनकोलकाता में मुआवजे की मांग को लेकर BLO ने सीईओ दफ्तर के सामने किया प्रदर्शनकोलकाता में बीएलओ अधिकार रक्षा मंच ने सीईओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि एसआईआर ड्यूटी के दौरान मरने वाले बीएलओ के परिवारों को मुआवजा दिया जाए। मुर्शिदाबाद में एक बीएलओ की कथित तौर पर काम के दबाव के कारण मौत हो गई थी, जिसके बाद यह प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कार्यालय में घुसने से रोका, जिससे हंगामा...
Read more »

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: BLO का मानदेय हुआ दोगुना; पर्यवेक्षकों का बढ़ाया भत्ता, ERO- AERO को भी मिलेंगे पैसेचुनाव आयोग का बड़ा फैसला: BLO का मानदेय हुआ दोगुना; पर्यवेक्षकों का बढ़ाया भत्ता, ERO- AERO को भी मिलेंगे पैसेचुनाव आयोग ने बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के मानदेय में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। शनिवार शाम आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बीएलओ का मानदेय 6000 रुपये से बढ़ाकर 12000 रुपये कर
Read more »

BLO की बल्ले-बल्ले, चुनाव आयोग ने दोगुना किया वेतन, ERO और AERO की भी हुई मौजBLO की बल्ले-बल्ले, चुनाव आयोग ने दोगुना किया वेतन, ERO और AERO की भी हुई मौजचुनाव आयोग ने शनिवार को बूथ लेवल ऑफिसर बीएलओ का पारिश्रमिक 6,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये कर दिया। इस फैसले में बीएलओ सुपरवाइजरों का वेतन भी बढ़ा दिया गया है, जिनका पारिश्रमिक 12,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया गया है।चुनाव आयोग ने बताया कि ऐसा अंतिम संशोधन 2015 में किया गया...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:39:17