चीन के राज्य में 24 घंटे में सालभर जितनी बारिश: सड़क-घर डूबे, रेड अलर्ट जारी; 19 हजार लोगों को रेस्क्यू किया

Flood News

चीन के राज्य में 24 घंटे में सालभर जितनी बारिश: सड़क-घर डूबे, रेड अलर्ट जारी; 19 हजार लोगों को रेस्क्यू किया
Heavy RainChina
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 50 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 30%
  • Publisher: 51%

नॅार्थ चीन के ​​बाओडिंग शहर में शुक्रवार सुबह तक 24 घंटे में 448.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो एक साल की औसत बारिश (500 मिमी) के बराबर है।

नॅार्थ चीन के ​​बाओडिंग शहर में शुक्रवार सुबह तक 24 घंटे में 448.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो एक साल की औसत बारिश के बराबर है। इस इंडस्ट्रियल शहर में भारी बारिश से बाढ़ आ गई। जिसके कारण सड़कें डूब गई, कई रास्ते और पुल टूट गए, और कुछ गांवों में बिजली गुल हो गई। बाओडिंग में शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया। बाओडिंग हेबेई प्रांत का हिस्सा है और राजधानी बीजिंग के पास स्थित है। चाइना मेट्रोलॉजिकल एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, इस आपदा की वजह से 6 हजार घरों से 19 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।चीन के बाओडिंग शहर में 24 घंटे में एक साल जितनी बारिश हुई।हेबेई में भारी बारिश से सड़कें-पुल बंद हो गए। जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। चीन के गुइझोउ प्रांत के रोंगजियांग काउंटी में भारी बारिश के बाद इमारतें और सड़कें बाढ़ के पानी में डूब गई हैं।चीन के बाओडिंग में 19 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए।हेबेई और शानक्सी प्रांत में बाढ़ से निपटने के लिए सरकार ने राहत सामग्री भेजी है, जिनमें 23 हजार इमरजेंसी किट और कंबल शामिल हैं। बाओडिंग में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी है, और हेबेई में इमरजेंसी तैयारियों बढ़ा दी गई हैं। बाओडिंग से 160 किमी दूर राजधानी बीजिंग में भी बारिश का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार दोपहर से शनिवार सुबह तक छह घंटे में 50 मिमी से ज्यादा बारिश की आशंका है, जिससे अचानक बाढ़, भूस्खलन और अन्य दुर्घटनाएं हो सकती हैं। उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया में भारी बारिश की वजह से कई पैंसेंजर ट्रेनें शुक्रवार से मंगलवार तक रद्द कर दी गई हैं। बाढ़ की वजह से लाखों लोगों के विस्थापन के संकट का सामना करना पड़ रहा है।बाओडिंग के झुओझोउ इलाके को 2023 में भी भयानक बाढ़ से जूझना पड़ा था, इस बार फिर से 190 मिमी से ज्यादा बारिश की वजह से आफत में फंस गया है। कई पुल और सड़कें बंद हो गईं। सीएमए ने इस बारिश की तुलना 2023 के एक शक्तिशाली तूफान से की, जिसकी वजह से बीजिंग में 140 साल में सबसे बारिश हुई थी। वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तरी चीन में हाल के सालों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश जलवायु परिवर्तन से जुड़ी हो सकती है। हेबेई प्रांत में पिछले साल 640.

3 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 26.6% ज्यादा थी। 2020 से हर साल एवरेज से ज्यादा बारिश हो रही है। पिछले साल बाओडिंग और आसपास के शहरों में सामान्य से 40% ज्यादा बारिश हुई थी।साउथ कोरिया में बारिश से बाढ़-लैंडस्लाइड, 14 की मौत: PHOTOS:12 लापता, सड़कें-इमारतें डूबी, गांव मलबे में दबा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी साउथ कोरिया में बुधवार से भारी बारिश हो रही है। बारिश से आई बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग अभी भी लापता हैं। आपदा प्रबंधन कार्यालय के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। साउथ कोरिया के गैप्योंग शहर में लैंडस्लाइड से प्रभावित लोग राहत शिविरों में पहुंच रहे हैं।स्पेसएक्स को सब्सिडी मिलने से मस्क का इनकार, बोले- बेहतर काम से प्रोजेक्ट लिए, दूसरी कंपनी को दिया तो एस्ट्रोनॉट स्पेस में फंस जाएंगे2500 साल पुराना इतिहास; 1200 द्वीपों पर फैला; 25 साल में 80% डूबने का खतराभारत ने मालदीव को ₹4850 करोड़ का कर्ज दिया, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत हुईपति-पत्नी उड़ा रहे थे, दोनों की मौत, दो घायल; उड़ान के तुरंत बाद कंट्रोल से बाहर हुआ

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Heavy Rain China

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, उत्तरकाशी भूस्खलन में दो शव बरामदउत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, उत्तरकाशी भूस्खलन में दो शव बरामदउत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, उत्तरकाशी भूस्खलन में दो शव बरामद
Read more »

उत्तराखंड में सोमवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल बंद करने के आदेशउत्तराखंड में सोमवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल बंद करने के आदेशउत्तराखंड में सोमवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल बंद करने के आदेश
Read more »

यहां भारी बारिश, बादल फटने से तबाहीयहां भारी बारिश, बादल फटने से तबाहीHimachal Pradesh के Mandi में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही, आज भी रेड अलर्ट
Read more »

यहां भारी बारिश, बादल फटने से तबाहीयहां भारी बारिश, बादल फटने से तबाहीHimachal Pradesh के Mandi में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही, आज भी रेड अलर्ट
Read more »

हाजीपुर समेत 4 जिलों में तेज बारिश,सभी जिलों में अलर्ट: नवादा में जलजमाव; पटना में अबतक 33% कम बरसात, 5 दिन...हाजीपुर समेत 4 जिलों में तेज बारिश,सभी जिलों में अलर्ट: नवादा में जलजमाव; पटना में अबतक 33% कम बरसात, 5 दिन...बिहार में मानसून सक्रिय है। राज्य के सभी 38 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। alert regarding rain in 38 districts of bihar
Read more »

दिल्ली में अचानक तेज बारिश ने लोगों की बढ़ाई समस्या, मौसम विभाग का रेड अलर्टदिल्ली में अचानक तेज बारिश ने लोगों की बढ़ाई समस्या, मौसम विभाग का रेड अलर्टदिल्ली में अचानक तेज बारिश ने लोगों की बढ़ाई समस्या, मौसम विभाग का रेड अलर्ट
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:29:21