ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में दो सगे भाइयों ने एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। नाबालिग जब 5 महीने की प्रेग्नेंट हो गई, तो आरोपियों ने उसे जिंदा दफनाने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
जिंदा दफनाने की कोशिश की, 5 महीने की प्रेग्नेंट थी; आरोपियों की उम्र 60-55 सालओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में दो भाइयों ने एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। नाबालिग जब 5 महीने की प्रेग्नेंट हो गई, तो आरोपियों ने उसे जिंदा दफनाने की कोशिश की। वे पिछले एक साल से नाबालिग के साथ रेप कर रहे थे। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान भाग्यधर दास और पंचानन दास के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 60 और 55 साल है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।मामले में तीसरा संदिग्ध, तुलु अभी लापता है। उसकी तलाश जारी है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी भाई एक मठ में काम करते थे, जहां नाबालिग अक्सर जाती थी। नाबालिग के पिता ने आरोप लगाया कि उन्होंने शुरुआत में एक स्थानीय पंचायत पदाधिकारी को जानकारी दी थी, लेकिन उसने घटना को दबाने के लिए पैसे ऑफर किए और पुलिस में शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।नाबालिग को अबॉर्शन की धमकी दे रहे रहे थे आरोपी पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी नाबालिग को लगातार अबॉर्शन कराने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने मदद के बहाने पीड़िता को एक जगह बुलाया। नाबालिग वहां पहुंची तो उसने देखा कि आरोपियों ने जमीन में एक गड्ढा खोदा हुआ था। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने अबॉर्शन नहीं कराया, तो वे उसे जिंदा ही गड्ढे में गाड़ देंगे। पीड़ित किसी तरह आरोपियों से बच निकली और अपने पिता को पूरी आपबीती सुनाई। उसके पिता ने कुजांग पुलिस स्टेशन में रेप और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है। नाबालिग का जिला मुख्यालय अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया गया।ओडिशा में पिछले 6 दिनों के दौरान रेप का यह तीसरा, और जगतसिंहपुर जिले में दूसरा मामला है। इससे पहले, 22 जुलाई को जगतसिंहपुर में एक बर्थडे पार्टी से लौटते समय दो लोगों ने एक 18 साल की युवती अगवा कर लिया और उसके साथ रेप किया। पीड़िता एक खेत में खून से लथपथ पाई गई थी। पीड़ित जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती है। 20 जुलाई को राज्य के मलकानगिरी जिले में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। एक नाबालिग लड़की को तीन लोगों ने अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। वह किसी तरह उनके चंगुल से बच निकली, लेकिन घर लौटते समय रास्ते में एक ट्रक ड्राइवर ने उसके साथ फिर से रेप किया।1.
12 जुलाई: बालासोर में छात्रा ने कॉलेज में खुद को आग लगाई थीइससे पहले, 12 जुलाई को ओडिशा के ही बालासोर जिले के फकीर मोहन कॉलेज में एक 20 साल की छात्रा ने खुद को आग लगा ली थी। छात्रा में कॉलेज फैकल्टी के खिलाफ सेक्शुअल हैरेसमेंट की शिकायत दी थी, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। घटना वाले दिन, छात्रा फैकल्टी की शिकायत करने कॉलेज के प्रिंसिपल के पास गई थी। प्रिंसिपल के ऑफिश से निकलने के बाद उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। वह करीब 95 फीसदी झुलस चुकी थी। 14 जुलाई की देर रात भुवनेश्वर AIIMS में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।घटना पुरी के बालंगा थाने से सिर्फ डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर हुई थी। बालासोर की घटना के मजह 8 दिन बाद, पुरी में 19 जुलाई को 15 साल की नाबालिग लड़की पर तीन लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। नाबालिग को 20 जुलाई को भुवनेश्वर एम्स से एयरलिफ्ट करके दिल्ली एम्स लाया गया था। उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस घटना पर कहा, 'हम शर्मिंदा हैं।' जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने 21 जुलाई को कहा कि ग्रामीण इलाकों की स्कूली लड़कियों, घरेलू महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए। कोर्ट ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और महिला सुरक्षा पर गंभीर चिंता जताई।प्रोफेसर सेक्शुअली हैरेस करते थे, प्रिंसिपल बोले-सबूत लेकर आओ', छात्रा के पिता बोले-क्लास में बेइज्जती करते थे HoD विक्टिम ने कॉलेज प्रिंसिपल दिलीप कुमार घोष से लेकर इंटरनल कंप्लेंट कमेटी तक सभी से मामले की शिकायत भी की। पिता का आरोप है कि कॉलेज ने हर बार शिकायत को नजरअंदाज कर दिया। प्रोफेसर समीर और प्रिंसिपल दिलीप ने ही अपराजिता को जान देने के लिए मजबूर किया।7 का अंतिम संस्कार परिजन ने किया, बाकी 19 का अस्पताल प्रशासन नेअग्निवीर शहीद, 2 जवान घायल; क्रॉस फायरिंग में युवक की मौत, परिवार का प्रदर्शन; सीएम बोले- बेहद दुर्भाग्यपूर्णटैंक-बंकर और ऊंचे इलाकों में दुश्मन को तबाह करेगी, लॉन्चिंग के बाद टारगेट अपडेट भी कर पाएंगेदावा- पूर्व उपराष्ट्रपति के जाने की संभावना कम; कांग्रेस ने संसद में विदाई समारोह की मांग की थी
Odisha Gangrape Case Balasore Fm College Puri Rape Case Aiims Bhubaneswar Puri Girl Condition Puri Crime Puri Girl Attack Case Odisha Crime News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इटावा के दांदरपुर गांव में फिर बवाल, 'अहीर रेजीमेंट' के लोगों ने पुलिस की गाड़ी तोड़ी, फायरिंगदो कथावाचकों से बदसलूकी मामले में अहीर रेजीमेंट के लोग गांव में घुसने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पथराव शुरू कर दिया।
Read more »
दरिंदा बाप अपनी ही मासूम बेटियों से... कमरे में पहुंचते ही देख कांप उठी मांRajasthan News: जयपुर की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो नाबालिग बच्चियों के साथ दरिंदगी करने वाले कलयुगी पिता को पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया है.
Read more »
मुजफ्फरपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर गर्भवती महिला से दुष्कर्म, आरोपी तांत्रिक गिरफ्तारMuzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सिवाईपट्टी इलाके में झाड़-फूंक के नाम पर सात महीने की गर्भवती महिला से तांत्रिक ने दो दिनों तक दुष्कर्म किया.
Read more »
ओडिशा : माली में अगवा युवक की रिहाई के लिए परिवार ने सरकार से लगाई गुहारओडिशा : माली में अगवा युवक की रिहाई के लिए परिवार ने सरकार से लगाई गुहार
Read more »
Airport News: रनवे की तरफ बढ़ रही थी फ्लाइट, अचानक CISF ने घेर लिया प्लेन, पैसेंजर्स में मचा हड़कंप, 2 अरे...SpiceJet News: स्पाइस जेट की मुंबई जा रही फ्लाइट SG-9282 के कॉकपिट में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे दो पैसेंजर को सीआईएसएफ ने डिटेन किया है.
Read more »
ओडिशा : उद्योग मंत्री संपद स्वैन ने ओडिशा टेक्स 2025 के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कीओडिशा : उद्योग मंत्री संपद स्वैन ने ओडिशा टेक्स 2025 के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की
Read more »
