Bokaro Famous Pani Puri: बोकारो में यूं तो कई जगह पानी पूरी मिलती है पर महारानी स्टॉल पर मिलने वाले इस आइटम की बात ही अलग है. घर चलाने के लिए सोनी ने यह स्टॉल शुरू किया था और आज ग्राहक उनके स्वाद के फैन हैं. उनकी कमाई भी हो रही है और लोगों को बेहतरीन टेस्ट भी परोसा जा रहा है.
Bokaro Famous Pani Puri : हमारे आसपास हर गली-मोहल्ले में पानी-पूरी सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड मानी जाती है, जिसे बड़े और छोटे सभी वर्ग के लोग खूब खाना पसंद करते हैं. ऐसे में बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के मेने रोड के सामने स्थित महारानी पानी पूरी स्टॉल अपने अनोखे नाम के साथ बेहतरीन स्वाद के लिए फेमस है.
यहां दूर-दूर से लोग पानी पूरी खाने के लिए आते हैं और यहां दिनभर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिलती है. चाट भी परोसी जाती है स्टॉल की संचालिका सोनी कुमारी ने बताया कि वे बीते 6 महीने से इस स्टॉल का संचालन कर रही हैं. उनके यहां पानी पूरी के अलावा समोसा चाट और पापड़ी चाट भी मिलती है, जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं और ग्राहक यहां 10 रुपये में 6 पीस पानी पूरी का मजा ले सकते हैं, वहीं 20 रुपये में मटर और पापड़ी से तैयार स्पेशल पापड़ी चाट और समोसा चाट भी यहां बनायी जाती है. यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी के दिन कुछ ऐसे सजाएं थाल, खुद कान्हा हो जाएं निहाल, प्रसाद में बनाएं ये आइटम, झटपट तैयार, स्वाद बेमिसाल! कैसे पड़ा नाम? महारानी पानी पूरी स्टॉल के अनोखे नाम को लेकर सोनी ने बताया कि घर पर उन्हें प्यार से ‘रानी’ बुलाया जाता है. इसी से प्रेरित होकर उन्होंने अपने स्टॉल का नाम ‘महारानी पानी पूरी’ रखा ताकि जब भी लड़कियां यहां आकर पानी पूरी खाएं तो उन्हें भी महारानी जैसी ठाठ-बाट का एहसास हो. साथ ही वे अपनी सहेलियों को बता सकें कि आज उन्होंने महारानी के हाथों से पानी पूरी खायी है. रेसिपी की साझा वहीं पानी पूरी की स्पेशल रेसिपी को लेकर सोनी बताती हैं कि वह स्टॉल पर ताजा आलू और घर के बने मसाले और इमली पानी का इस्तेमाल करती हैं, जिससे पानी पूरी और चाट का स्वाद बहुत ही टेस्टी होता है. पारिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर सोनी ने बताया कि साल 2012 में उनकी शादी हुई थी, लेकिन 2017 में बीमारी के कारण उनके पति धीरज कुंदु का निधन हो गया. इसके बाद परिवार को संभालने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा. खुद का काम करने की ठानी इसके बाद उन्होंने कई प्राइवेट कंपनी जैसे सहारा कपड़ों के मॉल में काम किया लेकिन उससे आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार नहीं हुआ. ऐसे में दो बच्चों की जिम्मेदारी के बीच उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खुद का बिजनेस शुरू करने का फैसला लिया और आज वह पानी पूरी स्टॉल का सफलतापूर्वक संचालन कर रही हैं. उनके स्टॉल पर रोजाना 100 प्लेट चाट और 500 पीस पानी पूरी की खपत हो जाती है. उनकी दुकान सुबह 10:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक चलती है. ग्राहकों की काफ भीड़ लगती है. अगर आपको भी इस टेस्टी पानी पूरी का स्वाद लेना है तो ये स्टॉल विजिट करना ना भूलें. यह भी पढ़ें: थोड़ा सा हुनर, थोड़ी मेहनत, 60 हजार का इनवेस्टमेंट और रोज 2500 की कमाई! सुपर है ये आइडिया, बदल देगा आपकी जिंदगी
बोकारो फेमस पानी पूरी Bokaro Street Food बोकारो स्ट्रीट फूड Maharani Pani Puri महारानी पानी पूरी Bokaro Famous Street Food Maharanu Panipuri बोकारो का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड महारानी पानीपूरी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल रहेगा फिट, पेट की सेहत सुपरहिट, अगर रोजाना खाएंगे इस आटे की रोटीआप आमतौर पर गेहूं की रोटी खाना पसंद करते होंगे, लेकिन जरा सी आदत को बदलेंगे तो सेहत में जबरदस्त चेंज आ सकता है, जो ओवरऑल वेल बीइंग के लिए अच्छा है.
Read more »
मेथी दाने का पानी या पेस्ट? डैमेज बालों को रिपेयर करने के लिए कौन-सा ऑप्शन है बेस्ट!मेथी दाने का पानी या पेस्ट? डैमेज बालों को रिपेयर करने के लिए कौन-सा ऑप्शन है बेस्ट!
Read more »
डिनर टाइम में दिल नहीं मानता, खा लेते हैं टेस्टी Cheese, सेहत पर कैसा होगा असर?दूध से बनी चीज़ का नाम सुनते ही काफी लोगों के मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात के वक्त इसको खाना चाहिए या न नहीं?
Read more »
US Economy after Trump: न नौकरी, न विकास... ट्रंप के 'खोखले' वादों की आर्थिक आंकड़ों ने खोली पोल, व्हाइट हाउस ने कहा- सब चंगा सीTrump Tariffs and US Economy: अमेरिका की अर्थव्यवस्था हिलने लगी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में न तो लोगों को नौकरी मिल रही है न देश का विकास हो रहा है।
Read more »
महाराष्ट्र में यहां खुल गया कांच का पुल, चलने वालों का ऐसे धक-धक करता है दिल, नीचे दिखता है बस पानी ही पानीNapne Waterfall Glass Bridge: महाराष्ट्र में वॉटरफॉल और ग्लास ब्रिज का मजा लेना चाहते हैं, तो भववाड़ी के करीब नपने वॉटरफॉल का शानदार नजारा देखने के लिए जा सकते हैं। इस जगह पर आपको मजेदार हरे भरे नजारे देखने को मिलेंगे। एडवेंचर लवर्स के लिए नया हॉटस्पॉट...
Read more »
डिलीवरी के बाद ज्यादा पानी पीने से क्या सचमुच पेट 'मटके'जैसा फूल जाता है? जानिए डॉक्टर प्रिया सोनी से जानिएअगर आपकी हाल ही में डिलीवरी हुई है और आप जानना चाहती हैं कि इस वक्त में कितनी मात्रा में पानी पीना चाहिए, तो यह लेख आपके लिए मददगार हो सकता है।
Read more »
