चक्रवात मोन्था आंध्र प्रदेश के बाद ओडिशा पहुंचा: यहां 100kmph की रफ्तार की हवा, समुद्र में लहरें उठीं; आंध्...

India Weather News

चक्रवात मोन्था आंध्र प्रदेश के बाद ओडिशा पहुंचा: यहां 100kmph की रफ्तार की हवा, समुद्र में लहरें उठीं; आंध्...
Imd WeatherCpld Wave UpdatesWeather India
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 362 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 169%
  • Publisher: 51%

India Weather, Imd Weather, Cpld Wave Updates, Weather India, IMD Alert, IMD Weather forecast, Weather News

चक्रवात मोन्था बुधवार सुबह ओडिशा के गंजम में गोपालपुर बीच पर पहुंचा है। मंगलवार रात को आंध्र प्रदेश-यनम को पार करके काकीनाडा के दक्षिण में आगे बढ़ा था। गंजम के समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। 80-100kmph की रफ्तार से हवा चल रही है। ओडिशा यहां के 8 जिले गंजम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, कंधमाल, कालाहांडी और नबरंगपुर में चक्रवात का असर है। राज्य सरकार के मुताबिक, यहां से 11 हजार लोगों को निकाला गया है। 30 हजार लोगों को निकालने की तैयारी है। ODRF की 30 टीम और NDRF की 5 टीमों को तैनात किया गया है। इससे पहले रात में चक्रवात आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम तट से टकराया था। मंगलवार शाम 7.

30 बजे से देर रात लगभग 1 बजे तक लगभग 5 घंटे लैंडफॉल था। इस दौरान 90-100kmph की रफ्तार से हवा चली थी। जो कि 110kmph पहुंची थी। मछलीपट्टनम में कई जगह पेड़ गिरे, समुद्र किनारे के मकान ढहे। कई इलाकों में बिजली के तार टूट गए और पोल गिरे। शहर की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। कोनासीमा में घर पर पेड़ गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत हुई। 2 अन्य भी पेड़ गिरने की घटना में घायल हुए। मौसम विभाग ने बताया था कि अगले 6 घंटे में मोन्था भयंकर तूफान से साइक्लोनिक तूफान में बदल जाएगा। इसकी इंटेंसिटी कम हो जाएगी। मोन्था ने 300 KM का एरिया कवर किया हुआ है।मोन्था का असर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बंगाल और ओडिशा के जिलों में देखा जा रहा है। इन राज्यों में 80-90 kmph तक हवा चल रही है। कई जगह पेड़ उखड़ गए हैं, समुद्र तटों पर ऊंची लहरे उठ रही हैं। चारों तटीय राज्यों के तटीय इलाकों से 50 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। सोमवार-मंगलवार को दक्षिण मध्य रेलवे जोन की कुल 120 ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। इसके अलावा विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से सभी 32 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। वहीं, विजयवाड़ा एयरपोर्ट से 16 और तिरुपति एयरपोर्ट से 4 फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं।मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान के असर से केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और झारखंड में अगले 3 दिन तक बारिश हो सकती है। तूफान मोन्था को यह नाम थाइलैंड ने दिया है। थाई भाषा में इसका अर्थ है सुगंधित फूल। मंगलवार सुबह से ही आंध्र, तमिलनाडु, बंगाल और ओडिशा के तटीय जिलों में बारिश और 90 से 110kmph की रफ्तार से आंधी चल रही है।आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में तेज हवाओं के चलते पेड़ गिर गया।ओडिशा के पुरी बंदरगाह पर समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगी हैं।समुद्र में हलचल बढ़ने से ओडिशा के गोपालपुर बंदरगाह पर लोगों की आवाजाही रोक दी गई है।मौसम विभाग के मुताबिक, 'मोन्था के आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के आस-पास के इलाकों में लैंडफॉल के बाद 6 घंटे तक इसकी इंटेंसिटी बनी रहने की संभावना है। 29 अक्टूबर तक आंध्र प्रदेश और यनम में ज्यादातर इलाकों में तेज बारिश की संभावना बनी रहेगी। कुछ इलाकों में 20cm तक बारिश हो सकती है। 30 अक्टूबर को मोन्था प्रभावित राज्यों में बारिश का असर रहेगा।ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि उनकी सरकार चक्रवात मोन्था का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। तूफान से प्रभावित होने की संभावना वाले लोगों के लिए 8 दक्षिणी जिलों में 2,000 से ज्यादा आपदा राहत केंद्र खोले हैं। राज्य सरकार के 2,048 आपदा राहत केंद्रों में 11,396 लोगों को रखा गया है।चक्रवात ‘मोन्था’ के असर से पुरी में समुद्र बेहद खतरनाक और उफान पर है। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी जिग्यान्सु बेहेरा ने बताया कि समुद्र में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है क्योंकि हादसे का खतरा बहुत अधिक है।चक्रवात मोन्था के कारण आंध्र प्रदेश की 43,000 हेक्टेयर से ज्यादा फसलें पानी में डूब गईं, जिससे 83,000 से ज्यादा किसान प्रभावित हुए हैं। कुल 292 मंडलों और 1,712 गांवों में नुकसान की सूचना मिली है। सबसे ज्यादा नुकसान धान और कपास की फसलों को हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, कुल क्षतिग्रस्त क्षेत्र का 80% हिस्सा इन्हीं फसलों का है। लगभग 31,267 हेक्टेयर धान की फसल और 15,680 हेक्टेयर कपास की फसल लगातार बारिश और बाढ़ में नष्ट हो गई।ओडिशा के गंजाम में चक्रवात ‘मोन्था’ के असर से समुद्र उफान पर है। तेज लहरों ने समुद्र तट की जमीन को काट दिया और किनारे स्थित कई मकानों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, समुद्र की लहरें लगातार तेज हो रही हैं और पानी घरों तक पहुंच रहा है। प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।चक्रवात ‘मोन्था’ के असर से मछलीपट्टनम तट पर तेज हवाएं चल रही हैं। मंगिनापुडी बीच रोड पर तीन पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया। दो पेड़ हटा दिए गए हैं, जबकि एक पेड़ बिजली के खंभे पर झुका हुआ है। एनडीआरएफ की 10वीं बटालियन के कमांडर ईश्वर राव गड्डे ने बताया कि टीम कल से लगातार हालात पर नजर रख रही है। उन्होंने कहा, “आज दोपहर हवा की रफ्तार बहुत बढ़ गई। हमने सिविल प्रशासन से हाइड्रा की मदद मांगी है, क्योंकि इस काम के लिए जेसीबी उपयुक्त नहीं है।”डिशा के मलकानगिरी में चक्रवात ‘मोन्था’ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने गर्भवती महिलाओं के लिए खास इंतजाम किए हैं। जिन महिलाओं की डिलीवरी अगले 15 दिनों में होनी है, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। इन्हें जिले के 7 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बने ‘मां गृह’ में रखा जा रहा है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज मिल सके।चक्रवात ‘मोन्था’ के असर से आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। तेज हवाओं और लगातार बारिश से कई इलाकों में बिजली के तार टूट गए और पोल गिर गए। इससे पूरा शहर अंधेरे में डूब गया है। चक्रवात के तट से टकराने के दौरान हवाओं की रफ्तार 100kmph तक हो गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। राहत दल स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और बिजली बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया है।मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात ‘मोन्था’ की निगरानी लगातार की जा रही है। इसके लिए डॉपलर वेदर रडार मछलीपट्टनम और विशाखापट्टनम में लगाए गए हैं। इसके अलावा तटीय वेधशालाओं, ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन , जहाजों और उपग्रहों से भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।IMD भुवनेश्वर के सीनियर साइंटिस्ट संजीव द्विवेदी ने कहा- साइक्लोन मोन्था का लैंडफॉल प्रोसेस अभी भी चल रहा है। यह पिछले छह घंटों से लगभग 15 km प्रति घंटे की स्पीड से बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। 28 अक्टूबर को रात 9:30 बजे तक यह सिस्टम आंध्र प्रदेश और यनम तटों के पा, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में मौजूद रहा। यह आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम से लगभग 230 km दक्षिण-पश्चिम में और ओडिशा में गोपालपुर से लगभग 480 km दक्षिण-पश्चिम में है। लैंडफॉल प्रोसेस जारी है। इस गंभीर साइक्लोनिक तूफान में अभी हवा की स्पीड 90-100 kmph है, जो 110 kmph तक जा सकती है। फोरकास्ट के मुताबिक, यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा और अगले दो घंटों में काकीनाडा के दक्षिण में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश और यनम तटों को पार करेगा।राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ने चक्रवात मोन्था के मद्देनजर राहत और बचाव कार्यों के लिए बचाव दल की 45 टीमें तैनात की हैं। यह चक्रवात मुख्य रूप से तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा को प्रभावित करेगा। NDRF ने बताया कि आंध्र प्रदेश में 10, ओडिशा में 6, तमिलनाडु और तेलंगाना में 3-3, छत्तीसगढ़ में 2 और पुडुचेरी में 1 टीम तैनात की गई है। 20 अतिरिक्त टीमों को"स्टैंडबाय" पर रखा गया है।ओडिशा के मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि NDRF, ODRAF और फायर सर्विस की 128 टीमें तैनात कर दी गई हैं। 28-29 अक्टूबर को हवा की रफ्तार 80 से 110kmph तक पहुंच सकती है। राहत की बात है कि तूफान तेजी से आगे बढ़ रहा है, क्योंकि इससे समुद्र में ऊर्जा इकट्ठा नहीं होगी और नुकसान कम होने की उम्मीद है।पीएम नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू से बात की और हालात का जायजा लिया। आंध्र प्रदेश के कृष्णा, गुंटूर, बापटला और वेस्ट गोदावरी जिलों में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना है। इसके कारण सोमवार को स्कूल बंद रखे गए हैं।चेन्नई और आसपास के तीन जिलों रानीपेट, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम में भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं पुडुचेरी और विल्लुपुरम में भी बारिश के आसार हैं।बंगाल में मंगलवार से शुक्रवार तक कई जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, 24 परगना, मेदिनीपुर, बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद में भारी बारिश और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका जताई गई है।भाई बोले- पिता जातिगत भेदभाव के खिलाफ रहे, चारों बेटों के नाम के पीछे कांत जोड़ाधोखाधड़ी रोकने के लिए TRAI और DoT का फैसला, पिछले साल ट्रायल हुआ थाचंडीगढ़ में बोली- पति ने की, ससुराली नशा तस्कर; 10 वेब सीरीज में काम कर चुकीराजस्थान के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्टराजस्थान में बारिश, बूंदी में 5 इंच तक बरसा पानीउदयपुर में दो दिन से बारिश, फतहसागर के गेट खोलेNCR में बादल छाने से बदला मौसम, सर्दी की दस्तकउज्जैन में बारिश से खेत तालाब बने,मंडी में सोयाबीन भीगागोरखपुर में बारिश के बीच महिलाओं ने दिया अर्घ्य

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Imd Weather Cpld Wave Updates Weather India IMD Alert IMD Weather Forecast Weather News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

MP, गुजरात और राजस्थान में भारी बारिश का रेड अलर्ट: गौरीकुंड में लैंडस्लाइड, केदारनाथ रूट बंद; ओडिशा में बै...MP, गुजरात और राजस्थान में भारी बारिश का रेड अलर्ट: गौरीकुंड में लैंडस्लाइड, केदारनाथ रूट बंद; ओडिशा में बै...IMD Weather Rainfall LIVE Photos Update; Bihar Himachal Flood | Uttarakhand Mumbai Rajasthan Delhi MP Rain Alert
Read more »

राजस्थान में बारिश का रेड अलर्ट: 8 जिलों में स्कूलों की छुट्टी; पटना जंक्शन पर रेल ट्रैक डूबा; ओडिशा के गां...राजस्थान में बारिश का रेड अलर्ट: 8 जिलों में स्कूलों की छुट्टी; पटना जंक्शन पर रेल ट्रैक डूबा; ओडिशा के गां...IMD Weather Rainfall LIVE Photos Update; Bihar Himachal Flood | Uttarakhand Mumbai Rajasthan Delhi MP Rain Alert
Read more »

हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटा, 2 की मौत: राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात, सड़कों पर नाव चल रहीं; MP समेत 5...हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटा, 2 की मौत: राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात, सड़कों पर नाव चल रहीं; MP समेत 5...IMD Weather Rainfall LIVE Photos Update; Bihar Himachal Flood | Uttarakhand Mumbai Rajasthan Delhi MP Rain Alert
Read more »

MP-राजस्थान में बाढ़ के हालात, 14 जिलों में स्कूल बंद: गाजियाबाद में सोसायटी का बेसमेंट धंसा; लैंडस्लाइड से...MP-राजस्थान में बाढ़ के हालात, 14 जिलों में स्कूल बंद: गाजियाबाद में सोसायटी का बेसमेंट धंसा; लैंडस्लाइड से...IMD Weather Rainfall LIVE Photos Update; Bihar Himachal Flood | Uttarakhand Mumbai Rajasthan Delhi MP Rain Alert
Read more »

Extreme heavy rain alert: ২৪ ঘণ্টায় ২০ সেন্টিমিটার! প্রবল থেকে প্রবলতর... ভয়ংকর বৃষ্টিপাতের সতর্কতা জারি মৌসম ভবনের...Extreme heavy rain alert: ২৪ ঘণ্টায় ২০ সেন্টিমিটার! প্রবল থেকে প্রবলতর... ভয়ংকর বৃষ্টিপাতের সতর্কতা জারি মৌসম ভবনের...IMD issues rain alert heavy to extreme rainfall in multiple states Weather Update
Read more »

West Bengal Heavy Rain Alert: ভয়ংকর ঝড় বৃষ্টি চলবে আগামী আরও দুদিন! ভারী থেকে অতিভারী বৃ্ষ্টির সতর্কতা সারা রাজ্য জুড়ে...ব্যাপক বজ্রপাত...West Bengal Heavy Rain Alert: ভয়ংকর ঝড় বৃষ্টি চলবে আগামী আরও দুদিন! ভারী থেকে অতিভারী বৃ্ষ্টির সতর্কতা সারা রাজ্য জুড়ে...ব্যাপক বজ্রপাত...IMD issues rain alert heavy to extreme rainfall in multiple states Weather Update
Read more »



Render Time: 2026-04-01 21:44:38