MP में तीन सिस्टम एक्टिव...'मोंथा' तूफान का भी असर: श्योपुर-मुरैना समेत 11 जिलों में आज तेज बारिश; 4 दिन तक...

Three Systems Active In MP... 'Montha' Storm Also News

MP में तीन सिस्टम एक्टिव...'मोंथा' तूफान का भी असर: श्योपुर-मुरैना समेत 11 जिलों में आज तेज बारिश; 4 दिन तक...
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 294 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 121%
  • Publisher: 51%

डिप्रेशन (अवदाब), ट्रफ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) के असर से मध्यप्रदेश में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर बना हुआ है। मंगलवार को सात जिलों में बारिश हुई, जबकि भोपाल-इंदौर में आंधी का असर रहा।

श्योपुर-मुरैना समेत 11 जिलों में आज तेज बारिश; 4 दिन तक ऐसा ही मौसमडिप्रेशन , टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से मध्यप्रदेश में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर बना हुआ है। मंगलवार को सात जिलों में बारिश हुई, जबकि भोपाल-इंदौर में आंधी का असर रहा। बुधवार को श्योपुर-मुरैना समेत 11 जिलों में भारीमौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में एक डिप्रेशन एक्टिव है, जिससे एक टर्फ एमपी के पास से गुजर रही है। वहीं, उत्तरी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय है। इस वजह से प्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है। दूसरी ओर, तूफान 'मोंथा' की वजह से तेज आंधी का दौर है। अगले 24 घंटे के दौरान सिस्टम का असर बढ़ेगा। जिसकी वजह से कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ.

दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि सिस्टम की वजह से अगले चार दिन तक प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान श्योपुर, मुरैना, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश के बाकी के जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक का दौर बना रहेगा।सिस्टम की एक्टिविटी होने की वजह से मंगलवार को बैतूल, धार, रतलाम, मुरैना, ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, रीवा और उमरिया में बारिश हुई। भोपाल में तेज आंधी का असर देखने को मिला। बारिश की वजह से कई जिलों में फसलों को नुकसान भी पहुंचा है। बता दें कि मध्य प्रदेश से मानसून की आधिकारिक विदाई हो चुकी है, लेकिन बारिश का दौर जारी है। 29, 30 और 31 अक्टूबर को भी तेज बारिश हो सकती है। 30 अक्टूबर को सिस्टम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा।भिंड में बारिश से ट्रॉलियों में रखा धान भीग गया।रतलाम में मंगलवार बारिश हुई।मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाता है, जो जनवरी तक रहता है। इस बार फरवरी तक ठंड का असर रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले सर्दियों के मौसम में 2010 के बाद सबसे भीषण ठंड का एहसास हो सकता है। सर्दियों के दौरान इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश देखने को मिल सकती है, उत्तर-पश्चिम भारत के इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अधिक संख्या में प्रभावित करेंगे। मौसम विभाग ने भी जल्द ही ला-नीना परिस्थितियां विकसित होने की पुष्टि की है।मौसम विभाग के अनुसार, पूरे मध्य प्रदेश से मानसून विदा हो गया है। इस साल मानसून 3 महीने 28 दिन एक्टिव रहा। 16 जून को प्रदेश में मानसून की एंट्री हुई थी और 13 अक्टूबर को वापसी हुई। इसके बावजूद बारिश का दौर बना हुआ है। अक्टूबर का आखिरी सप्ताह भी बारिश वाला ही रहेगा। इसके बाद ठंड का असर शुरू हो जाएगा। इस बार प्रदेश में मानसून की 'हैप्पी एंडिंग' रही। भोपाल, ग्वालियर समेत 30 जिले ऐसे रहे, जहां 'बहुत ज्यादा' बारिश दर्ज की गई। ओवरऑल सबसे ज्यादा बारिश वाला जिला गुना है। जहां पूरे सीजन 65.7 इंच पानी गिर गया, जबकि श्योपुर में 216.3% बारिश हुई। हालांकि, शाजापुर ऐसा जिला है, जहां सबसे कम 28.9 इंच ही बारिश हुई है।मानसूनी सीजन में मौसम विभाग ने प्रदेश में 106 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया था, लेकिन 15 प्रतिशत पानी ज्यादा गिर गया। ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में दोगुनी बारिश हो गई। इंदौर, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर संभाग के 50 जिलों में कोटा फुल रहा। वहीं, भोपाल, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग के 4 जिले- उज्जैन, शाजापुर, बैतूल और सीहोर में 81.1 से 98.6 प्रतिशत बारिश हुई। इन जिलों में कोटा पूरा नहीं हो पाया। हालांकि, इनमें से तीन जिले- उज्जैन, सीहोर और बैतूल में आंकड़ा 94% से ज्यादा ही है। इस वजह से ये सामान्य बारिश के आसपास ही है, लेकिन शाजापुर 'बारिश की भारी कमी' की कैटेगरी में है। यहां कोटे का 81 प्रतिशत पानी ही गिरा।जानिए, अक्टूबर में 5 बड़े शहरों का मौसम...भोपाल में अक्टूबर का सामान्य औसत अधिकतम तापमान 32.7 और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। पिछले 10 साल में तापमान 33 डिग्री के पार ही रहा। 2015 में यह 37.3 डिग्री तक पहुंच चुका है। 2012 में पारा रिकॉर्ड 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री 12 अक्टूबर 2012 को रहा था। इस महीने बारिश का भी ट्रेंड है। साल 1955 में पूरे महीने साढ़े 7 इंच बारिश हुई थी। 6 अक्टूबर 2009 को 24 घंटे में रिकॉर्ड 5 इंच पानी गिरा था।इंदौर में भी अक्टूबर में तीनों मौसम देखने को मिलते हैं। पिछले 10 साल यानी 2015 से 2024 की बात करें, तो दिन में एक बार 36 डिग्री और तीन बार 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रह चुका है। रात का टेम्प्रेचर 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में रात में ठंड का असर बढ़ जाता है। इस महीने इंदौर में बारिश होने का ट्रेंड है। साल 2013 में सबसे ज्यादा 4 इंच बारिश दर्ज की गई थी। पिछले साल 1 इंच पानी गिरा। इंदौर में 22 अक्टूबर 2000 को दिन का तापमान 37.8 डिग्री तक पहुंच गया था। यह अब तक का रिकॉर्ड है। 25 साल पहले 22 अक्टूबर 1999 को रात का तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह अब तक की सबसे ठंडी रात रही थी। वर्ष 1985 में अक्टूबर महीने में 9 इंच से ज्यादा बारिश हो गई थी। 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश 9 अक्टूबर 1985 को 6.19 इंच हुई थी।ग्वालियर में अक्टूबर महीने में भी दिन में तेज गर्मी पड़ती है। वर्ष 2015 में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। पिछले 10 साल में अमूमन तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहा है। 27 अक्टूबर 1994 को दिन का तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया था, जो अब तक का सबसे ज्यादा है। यहां का औसत अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और औसत न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस है। यहां जिस तरह से गर्मी पड़ती है, उसी तरह से ठंड का असर भी रहता है। 2018 में तापमान 11.9 डिग्री दर्ज किया गया था। 31 अक्टूबर 1952 को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री रहा था। 10 में से 8 साल बारिश का दौर भी रहा। वर्ष 2013 और 2022 में 4 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। सर्वाधिक मासिक बारिश वर्ष 1956 में 8.68 इंच हुई थी। 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश 13 अक्टूबर 1955 को हुई थी। इस दिन 6 इंच पानी बरस गया था।जबलपुर में अक्टूबर महीने में औसत अधिकतम तापमान 31.8 और औसत न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहता है। हालांकि, पिछले 10 साल में दिन-रात का पारा इससे अधिक ही रहा। 11 अक्टूबर 2015 को तापमान 36.1 डिग्री रहा था जबकि पिछले 2 साल से रात में तापमान 14 से 17.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 5 अक्टूबर 1966 को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री दर्ज किया गया था, जो अब तक का सबसे ज्यादा है। 30 अक्टूबर 1952 को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा था। वर्ष 1916 में सबसे ज्यादा 10.46 इंच मासिक बारिश हुई थी। 24 घंटे में सर्वाधिक 5 इंच बारिश 4 अक्टूबर 1977 को हुई थी। पिछले साल हल्की बारिश दर्ज की गई थी।उज्जैन में पिछले 10 में से 3 साल अक्टूबर महीने में बारिश नहीं हुई। वर्ष 2009 में सर्वाधिक मासिक बारिश 4.46 इंच हुई थी। 24 घंटे में सबसे ज्यादा 5 अक्टूबर 2009 को पानी गिरा था। इस दिन 92 मिमी यानी 3.62 इंच बारिश हो गई थी। दूसरी ओर, 5 अक्टूबर 2002 को दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो अब तक का सबसे अधिक है। 29 अक्टूबर 1983 को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री रहा था।MP में तीन सिस्टम एक्टिव...'मोंथा' तूफान का भी असरकश्मीर की संगत ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिखाई मानवताहिमाचल में मौसम हुआ सुहावनाखराब मौसम के कारण नहीं होगा राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सवचक्रवात मोन्था का असर...अंबिकापुर-रायगढ़ में जोरदार बारिशनर्मदापुरम में सुबह से बादल और कोहरा छाया रहानागौर में जल संरक्षण कार्यों की होगी समीक्षा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

टीचर्स बोले- ई अटेंडेंस के लिए डेटा नहीं खरीद सकते: हाईकोर्ट में कहा- हमारे पास अच्छा स्मार्टफोन नहीं; सरका...टीचर्स बोले- ई अटेंडेंस के लिए डेटा नहीं खरीद सकते: हाईकोर्ट में कहा- हमारे पास अच्छा स्मार्टफोन नहीं; सरका...Madhya Pradesh Teachers E Attendance Controversy Update; Follow MP High Court, Jabalpur Teachers, Hamare Shikshak App Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

कंगना रनोट बठिंडा पहुंचीं, थोड़ी देर में पेशी: पुलिस ने कोर्ट में नाकाबंदी की; महिला किसान को ₹100 में धरना ...कंगना रनोट बठिंडा पहुंचीं, थोड़ी देर में पेशी: पुलिस ने कोर्ट में नाकाबंदी की; महिला किसान को ₹100 में धरना ...Mandi BJP MP Kangana Ranaut Defamation Case Update; Follow Bathinda Court Hearing, Punjab Farmers Protest Latest News Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »

बेटी बोली- पापा को थार से कुचला, हमारे कपड़े फाड़े: गुना में जमीन विवाद में किसान की हत्या, परिवार को पीटा; 1...बेटी बोली- पापा को थार से कुचला, हमारे कपड़े फाड़े: गुना में जमीन विवाद में किसान की हत्या, परिवार को पीटा; 1...Madhya Pradesh (MP) Guna Farmer Murder Case; गुना में जमीन विवाद को लेकर एक किसान पर 15 लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। लाठी-डंडों से जमकर पीटा
Read more »

MP News: ट्रैफिक पुलिस ने लाखों के 57 मॉडिफाइड साइलेंसर और 1 हूटर किए नष्ट, 2 महीने में हजारों का चालानMP News: ट्रैफिक पुलिस ने लाखों के 57 मॉडिफाइड साइलेंसर और 1 हूटर किए नष्ट, 2 महीने में हजारों का चालानMP News: ट्रैफिक पुलिस ने लाखों के 57 मॉडिफाइड साइलेंसर और 1 हूटर किए नष्ट, 2 महीने में हजारों का चालान
Read more »

MP News: सोमवार को पुलिस बैंड, घुड़सवार और पूरे राजसी ठाट-बाट से निकली श्री महाकालेश्वर की पहली सवारीMP News: सोमवार को पुलिस बैंड, घुड़सवार और पूरे राजसी ठाट-बाट से निकली श्री महाकालेश्वर की पहली सवारीMP News: सोमवार को पुलिस बैंड, घुड़सवार और पूरे राजसी ठाट-बाट से निकली श्री महाकालेश्वर की पहली सवारी
Read more »

भाजपा नेता ने युवक को प्लास्टिक पाइप से पीटा, VIDEO: बालाघाट में मंडल अध्यक्ष पर केस, बोले- चाकू दिखाकर रंग...भाजपा नेता ने युवक को प्लास्टिक पाइप से पीटा, VIDEO: बालाघाट में मंडल अध्यक्ष पर केस, बोले- चाकू दिखाकर रंग...MP Balaghat BJP Mandal President Sateesh Lilhare Assault Viral Video; बालाघाट में भाजपा नेता का युवक को पीटने का मामला सामने आया है। यह घटना 25 अक्टूबर की बताई जा रही है
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:50:58