Gautam Gambhir Video: साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को मिली हार के बाद फैंस गुस्से में हैं. गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में जब टीम इंडिया हारी तो स्टेडियम में मैच देखने आए कुछ फैंस ने गौतम गंभीर के खिलाफ नारे लगाए, जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया को 2-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया को पहले कोलकाता और फिर गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका ने हराया. इस हार के बाद खास तौर से टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की जमकर आलोचना हो रही है.
यही वजह है कि गुवाहाटी में जब मैच खत्म हुआ तो स्टेडियम में मैच देखने आए कुछ दर्शकों ने उनका नाम लेकर हाय-हाय के नारे लगाए. सिर्फ फैंस ही नहीं, कई क्रिकेट एक्सपर्ट भी गौतम गंभीर के अप्रोच पर सवाल उठा रहे हैं. गंभीर ने जिस तरह टीम सिलेक्शन किया और जिस रणनीति के साथ खिलाड़ियों को मैदान पर उसे देखकर हर किसी का दिमाग चकरा गया. इस वजह से अब गौतम गंभीर पर ना सिर्फ कोचिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि उन्हें कोच से पद हटाए जाने की मांग भी होने लगी है. Indian fans chant slogans at the Guwahati stadium “Gautam Gambhir Hay Hay”.#INDvsSA #GautamGambhir #TestCricket pic.twitter.com/YDnClJnwG6 — Mamta Jaipal November 26, 2025 ये भी पढ़ें-कितने लंबे हैं तेम्बा बावुमा, जिसे जसप्रीत बुमराह ने बौना कहकर चिढ़ाया, उसी ने घर में घुसकर टीम इंडिया को हराया गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा? साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में मिली हार के बाद गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए थे. इस दौरान उनके कई तीखे सवाल पूछे गए. इस पर गंभीर ने अपनी कोचिंग में टीम इंडिया की पिछली सफलता के बारे में सबको बताया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने कहा, “मेरे भविष्य का फैसला बीसीसीआई को करना है, लेकिन मैं वही व्यक्ति हूं जिसने इंग्लैंड में आपको अनुकूल परिणाम दिलाए और मैं चैंपियंस ट्रॉफी में भी कोच था. दोष सभी का है और इसकी शुरुआत मुझसे होती है.” ये भी पढ़ें-सबको पता है रोहित शर्मा, विराट कोहली और अश्विन ने किसकी वजह से लिया संन्यास, टीम को ट्रांजिशन में किसने पहुंचाया? उन्होंने कहा, “हमें बेहतर खेल दिखाना होगा. पहली पारी में एक समय हमारा स्कोर एक विकेट पर 95 रन था, जो सात विकेट पर 122 रन हो गया. यह स्वीकार्य नहीं है. आप किसी एक व्यक्ति या किसी खास शॉट को दोष नहीं दे सकते. दोष सबका है. मैंने कभी किसी एक व्यक्ति को दोष नहीं दिया और आगे भी ऐसा नहीं करूंगा.”
Gautam Gambhir News Gautam Gambhir Team India Gautam Gambhir Indian Cricket Team Gautam Gambhir Head Coach Gautam Gambhir Video गौतम गंभीर न्यूज गौतम गंभीर क्रिकेट गौतम गंभीर के खिलाफ लगे नारे गौतम गंभीर टीम इंडिया
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gautam Gambhir Video: मैच खत्म होने के बाद बाउंड्री के पास पहुंचे गौतम गंभीर, जो बोला, इससे बड़ी बेइज्जती प...एशिया कप में भारत पाकिस्तान मैच के बाद गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को सिर्फ अंपायर से हाथ मिलाने को कहा, पाकिस्तानी टीम को नजरअंदाज किया, जिससे विवाद और बेइज्जती बढ़ गई.
Read more »
ಉಕ್ಕಿ ಹರಿಯಿತು ಎದೆಯ ಆಳದಲ್ಲಿ ಅಡಗಿಸಿಟ್ಟಿದ್ದ ಕೋಟಿ ಭಾವನೆಗಳು.. ಕೋಚ್ ಗಂಭೀರ್ ಆನಂದದ ಕ್ಷಣಕ್ಕೆ ಸಾಕ್ಷಿಯಾದ್ರೂ ಟೀಂ ಇಂಡಿಯಾ ಅಭಿಮಾನಿಗಳುGautam Gambhir Reaction Video: ತಿಲಕ್ ವರ್ಮಾ ಸಿಕ್ಸ್ ಭಾರಿಸುತ್ತಿದ್ದಂತೆ ಗಂಭೀರ್ ಫುಕ್ ಖುಷ್ ಆಗಿದ್ದರು.
Read more »
43 வயதானாலும் சண்டை போட பிடிக்கும்.. காரணத்தை அடுக்கும் கம்பீர்!Gautam Gambhir: 43 வயதானாலும் சண்டை போட பிடித்திருக்கிறது என இந்திய அணியின் பயிற்சியாளர் கெளதம் கம்பீர் தெரிவித்துள்ளார்.
Read more »
கம்பீரின் பிடிவாதம்.. 2வது முறையாக ஒருநாள் தொடரை இழந்த இந்தியா.. முழு விவரம்!Gautam Gambhir: இந்திய அணிக்கு தலைமை பயிற்சியாளராக கெளதம் கம்பீர் வந்த பின்னர் 2வது முறையாக ஒருநாள் தொடரை இழந்துள்ளது.
Read more »
பதவி விலகுகிறாரா கவுதம் கம்பீர்? இதை செய்தால் போதும்!Gautam Gambhir: கவுதம் கம்பீர் பதவி விலகும் அளவிற்கு ஒன்றும் செய்யவில்லை என செளரவ் கங்குலி கூறி உள்ளார்.
Read more »
दिल्ली हाईकोर्ट ने गंभीर के खिलाफ क्रिमिनल केस खारिज किया: कोरोना महामारी के दौरान दवाओं की जमाखोरी के आरोप...Gautam Gambhir COVID-19 Drugs Case Update; Follow Delhi High Court, Gautam Gambhir Foundation Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
