गोरखपुर के इन बैंकों में लावारिश पड़े हुए हैं 260 करोड़, नहीं है कोई दावेदार

Unclaimed Deposits News

गोरखपुर के इन बैंकों में लावारिश पड़े हुए हैं 260 करोड़, नहीं है कोई दावेदार
Gorakhpur BanksRBI GuidelinesAwareness Campaign
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 83 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 53%

गोरखपुर के बैंकों में 260 करोड़ रुपये लावारिस पड़े हैं, जिनका कोई दावेदार नहीं है। आरबीआई के निर्देश पर खाताधारकों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आरबीआई जागरूकता अभियान चला रहा है और 14 नवंबर को लावारिस जमा राशि लौटाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें आरबीआई अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल...

राजीव रंजन, जागरण, गोरखपुर। जिले के विभिन्न बैंकों में एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। विभिन्न बैंकों के करीब सात लाख खातों में करीब 260 करोड़ रुपये डंप पड़े हुए हैं। इस रकम का कोई भी दावेदार नहीं है। लंबे अरसे से इन खातों से कोई लेनदेन नहीं हुआ है। ये वे खाते हैं जिनके खाताधारक या तो अपने खाते के बारे में भूल गए या वे दूसरी जगह चले गए या फिर खाताधारक की मृत्यु हो गई और उनके कानूनी उत्तराधिकारियों को इन खातों की जानकारी नहीं है। ‘अपनी पूंजी अपना अभियान’ के तहत रिजर्व बैंक की ओर से ऐसी रकम को लौटाने की कवायद शुरू की है। 14 नवंबर को इसके लिए विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। बैंक की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कुल 6,97,874 बैंक खातों में 259.

37 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बिना दावेदार के पड़ी हुई है। यह राशि ऐसे खातों में जमा है जिनमें पिछले 10 वर्षों या उससे अधिक समय से कोई लेनदेन नहीं हुआ है। दरअसल भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशा निर्देशों के अनुसार, ऐसे खातों में पड़ी राशि को ‘लावारिश जमा’ के रूप में वर्गीकृत किया जाता है और आरबीआइ द्वारा बनाए गए ‘डिपाजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड’ में स्थानांतरित कर दिया जाता है। यह भी पढ़ें- UP के इस शहर में मार्च में बन कर तैयार हो जाएंगी सीएम ग्रिड की सड़कें, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं आरबीआइ के आंकड़ों के मुताबिक, पूरे देश में ऐसे लावारिस जमा की कुल राशि जून 2025 तक 67,000 करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है। इसी क्रम में गोरखपुर के बैंकों में भी यह बड़ी राशि निष्क्रिय पड़ी है। इनमें बहुत सारे खाते मृतकों के भी हैं।इस तरह पा सकते हैं रकमयदि किसी व्यक्ति को संदेह है कि उसका या उसके परिवार के किसी सदस्य का पैसा बैंक में लावारिस पड़ा हो सकता है, तो बैंक में आकर केवाईसी कराकर खाता को सक्रिय कर सकता है और खाते में जमा राशि प्राप्त कर सकता है। यदि नामिनी है, तो उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र और अपने पहचान पत्र जैसे कुछ बुनियादी दस्तावेज जमा करने होंगे, और बैंक प्रक्रिया को जल्दी पूरा कर देगा। यदि कोई नामिनी नहीं है, तो परिवार को एक उत्तराधिकार प्रमाणपत्र प्राप्त कर बैंक में जमा करना होगा। इसके बाद बैंक खाते को सक्रिय कर देगा। रिजर्व बैंक के निर्देश पर ऐसे खाताधारकों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। दर्ज मोबाइल नंबर पर फोन किया जा रहा है। आरबीआइ की ओर से जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि लोग अपने वैध धन को फिर से प्राप्त कर सकें। इसके लिए अनक्लेम डिपोजिट लौटाने के लिए 14 नवंबर को विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें आरबीआइ के अधिकारी, जनप्रतिनिधि के अलावा प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। - मनोज कुमार श्रीवास्तव, लीड बैंक मैनेजर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Gorakhpur Banks RBI Guidelines Awareness Campaign Special Camp Account Holders Financial Awareness Banking Sector Deposit Return RBI Initiative Gorakhpur News Gorakhpur Latest News Gorakhpur News In Hindi Gorakhpur Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट ने एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में ला दिया नया एंगल, जानें कैसे चली गई 260 लोगों की जान?वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट ने एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में ला दिया नया एंगल, जानें कैसे चली गई 260 लोगों की जान?वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट ने एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में ला दिया नया एंगल, जानें कैसे चली गई 260 लोगों की जान?
Read more »

260 की स्पीड पर वीडियो बनाने वाला मैनेजर मुश्किल में260 की स्पीड पर वीडियो बनाने वाला मैनेजर मुश्किल मेंजर्मन ऑटोबॉन पर 260 की स्पीड से गाड़ी भगाना और उसका वीडियो बनाना, अब एक इटैलियन मैनेजर पर भारी पड़ रहा है.
Read more »

दिल्ली: नंद नगरी में सक्रिय शराब तस्कर गिरफ्तार, 260 क्वार्टर बरामददिल्ली: नंद नगरी में सक्रिय शराब तस्कर गिरफ्तार, 260 क्वार्टर बरामददिल्ली: नंद नगरी में सक्रिय शराब तस्कर गिरफ्तार, 260 क्वार्टर बरामद
Read more »

ಸರ್ಕಾರದಿಂದ ಈ ಉದ್ಯೋಗಿಗಳಿಗೆ ನವರಾತ್ರಿ ಉಡುಗೊರೆ... 20% ಬೋನಸ್ ಘೋಷಿಸಿದ ಸಿಎಂ! ಅದೃಷ್ಟವಂತರು ಅಂದ್ರೆ ಈ ಕೆಲಸಗಾರರೇ..ಸರ್ಕಾರದಿಂದ ಈ ಉದ್ಯೋಗಿಗಳಿಗೆ ನವರಾತ್ರಿ ಉಡುಗೊರೆ... 20% ಬೋನಸ್ ಘೋಷಿಸಿದ ಸಿಎಂ! ಅದೃಷ್ಟವಂತರು ಅಂದ್ರೆ ಈ ಕೆಲಸಗಾರರೇ..ಕಚುಟೋಲಿಯಲ್ಲಿ 10 ನೇ ಅಸ್ಸಾಂ ಬೆಟಾಲಿಯನ್ ಸ್ಥಾಪನೆಗೆ ಅಸ್ಸಾಂ ಸಚಿವ ಸಂಪುಟ ₹ 260 ಕೋಟಿ ಅನುದಾನವನ್ನು ಅನುಮೋದಿಸಿದೆ.
Read more »

Earthquake: ভোরেই ভয়ংকর কেঁপে উঠল পড়শি দেশ! একাধিক মৃত্যু... এখনও বাড়বে সংখ্যা...Earthquake: ভোরেই ভয়ংকর কেঁপে উঠল পড়শি দেশ! একাধিক মৃত্যু... এখনও বাড়বে সংখ্যা...many Killed 260 Injured As 6 3 Magnitude Earthquake Hits Afghanistan
Read more »

260 रुपये की चोरी करने के आरोपी को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने कही ये बात260 रुपये की चोरी करने के आरोपी को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने कही ये बातप्रयागराज हाईकोर्ट ने टकसाल से 260 रुपये के सिक्के चोरी के आरोपी कर्मचारी आनंद कुमार को जमानत देने से इनकार कर दिया. साथ ही विभागीय जांच व मुकदमे को साथ चलाने की अनुमति दी. कोर्ट ने कहा कि टकसाल देश की अर्थव्यवस्था से जुड़ा संस्थान है, इसलिए निष्पक्ष जांच जरूरी है. जांच तीन महीने में पूरी करने के निर्देश दिए गए.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:54:42