260 रुपये की चोरी करने के आरोपी को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने कही ये बात

Prayagraj News

260 रुपये की चोरी करने के आरोपी को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने कही ये बात
Allahabad High Court260 Rupee TheftNo Bail
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 88 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 48%
  • Publisher: 63%

प्रयागराज हाईकोर्ट ने टकसाल से 260 रुपये के सिक्के चोरी के आरोपी कर्मचारी आनंद कुमार को जमानत देने से इनकार कर दिया. साथ ही विभागीय जांच व मुकदमे को साथ चलाने की अनुमति दी. कोर्ट ने कहा कि टकसाल देश की अर्थव्यवस्था से जुड़ा संस्थान है, इसलिए निष्पक्ष जांच जरूरी है. जांच तीन महीने में पूरी करने के निर्देश दिए गए.

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज से अजीब मामला सामनें आया है. यहां इलाहबाद हाईकोर्ट ने महज 260 रुपये चुराने के आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया है और मुकदमे की कार्यवाई और विभागीय जांच एक साथ चलाने की अनुमति दी है.

आरोपी कर्मचारी को टकसाल से 20 रुपये के 13 सिक्के चुराने के आरोप मे पकड़ा गया था. कोर्ट ने टिप्पणी की है की टकसाल सिक्कों की ढलाई मे लगा है . इसलिए इसका देश की अर्थव्यवस्था पर सीधा असर है और निष्पक्ष जांच से संस्था में पारदर्शिता आएगी और कर्मचारियों में विश्वास पैदा होगा, कोर्ट ने विभागीय जांच में निलंबन पर रोक लगाने की आज का खारिज कर दी है यह आदेश जस्टिस अजय भनोट की एकल पीठ ने आनंद कुमार की याचिका पर दिया है. दरअसल नोएडा स्थित टकसाल में असिस्टेंट ग्रेड तृतीय के पद पर कार्यरत आनंद कुमार को 19 दिसंबर 2024 को गेट पर सीआईएसएफ सुरक्षाकर्मियों ने 20 रुपये के 13 सिक्के चोरी करने के आरोप में पकड़ा था. इसके बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने ट्रायल कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया. इससे पूर्व टकसाल अधिकारियों ने तीन दिसंबर 2024 को आरोप पत्र जारी करते हुए याची के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी थी. साथ ही याची को 19 दिसंबर 2024 को निलंबित कर दिया गया. याची ने विभागीय जांच व निलंबन आदेश को याचिका के माध्यम से चुनौती दी. कहा गया कि एक ही मामले में दो कार्यवाही एकसाथ नहीं चल सकती. दोनों कार्यवाही में सबूत समान हैं. ऐसे में विभागीय जांच जारी रखने से याची के प्रति पूर्वाग्रह उत्पन्न होगा और उसे बचाव में नुकसान होगा. विपक्षी के अधिवक्ता प्रांजल मेहरोत्रा ने दलील दी कि आपराधिक कार्यवाही व विभागीय जांच में सबूत अलग हैं. दोनों कार्यवाही का उद्देश्य अलग है इसलिए दोनों एकसाथ चल सकती हैं. Advertisement कोर्ट ने कहा कि याची पर भारत सरकार की टकसाल से रुपये चोरी करने का आरोप है. ऐसे में गंभीर मामले के आरोपी को काम करने देना संस्था के हितों के लिए सही नहीं होगा. जांच पर रोक लगाने से जवाबदेही की कमी की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा. टकसाल जैसे संवेदनशील संस्थान के हित में जांच लंबित रखना उचित नहीं है. कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए विभागीय जांच आदेश की तारीख से तीन महीने के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है. ---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Allahabad High Court 260 Rupee Theft No Bail

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ಸರ್ಕಾರದಿಂದ ಈ ಉದ್ಯೋಗಿಗಳಿಗೆ ನವರಾತ್ರಿ ಉಡುಗೊರೆ... 20% ಬೋನಸ್ ಘೋಷಿಸಿದ ಸಿಎಂ! ಅದೃಷ್ಟವಂತರು ಅಂದ್ರೆ ಈ ಕೆಲಸಗಾರರೇ..ಸರ್ಕಾರದಿಂದ ಈ ಉದ್ಯೋಗಿಗಳಿಗೆ ನವರಾತ್ರಿ ಉಡುಗೊರೆ... 20% ಬೋನಸ್ ಘೋಷಿಸಿದ ಸಿಎಂ! ಅದೃಷ್ಟವಂತರು ಅಂದ್ರೆ ಈ ಕೆಲಸಗಾರರೇ..ಕಚುಟೋಲಿಯಲ್ಲಿ 10 ನೇ ಅಸ್ಸಾಂ ಬೆಟಾಲಿಯನ್ ಸ್ಥಾಪನೆಗೆ ಅಸ್ಸಾಂ ಸಚಿವ ಸಂಪುಟ ₹ 260 ಕೋಟಿ ಅನುದಾನವನ್ನು ಅನುಮೋದಿಸಿದೆ.
Read more »

Bangladesh News: शेख हसीना को बांग्लादेश कोर्ट ने घोषित किया फरार, CID ने अखबारों में छापा नोटिसBangladesh News: शेख हसीना को बांग्लादेश कोर्ट ने घोषित किया फरार, CID ने अखबारों में छापा नोटिसSheikh Hasina declared Fugitive: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फरार घोषित कर दिया गया है. बांग्लादेश में देशद्रोह के मामले में हसीना को 260 लोगों के साथ फरार मान लिया गया है.
Read more »

Bangladesh: पूर्व पीएम हसीना समेत 260 फरार घोषित, जॉय बांग्ला ब्रिगेड पर सरकार उखाड़ने की साजिश का आरोपBangladesh: पूर्व पीएम हसीना समेत 260 फरार घोषित, जॉय बांग्ला ब्रिगेड पर सरकार उखाड़ने की साजिश का आरोपबांग्लादेश के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और 260 अन्य लोगों को ‘जॉय बांग्ला ब्रिगेड’ प्लेटफॉर्म से जुड़े एक राजद्रोह मामले में फरार घोषित करते हुए नोटिस जारी किया है।
Read more »

Ahmedabad Crash: 260 मौतों का मुकदमा अटका, अमेरिकी शटडाउन ने रोकी FAA जांच, परिवारों का लंबा हुआ इंतजारAhmedabad Crash: 260 मौतों का मुकदमा अटका, अमेरिकी शटडाउन ने रोकी FAA जांच, परिवारों का लंबा हुआ इंतजारAir India News: अमेरिका में शटडाउन की वजह से अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया फ्लाइट की जांच रुक गई है. जिसकी वजह से न्याय की राह देख रहे 125 परिवारों का इंतजार और भी बढ़ गया है.
Read more »

Earthquake: ভোরেই ভয়ংকর কেঁপে উঠল পড়শি দেশ! একাধিক মৃত্যু... এখনও বাড়বে সংখ্যা...Earthquake: ভোরেই ভয়ংকর কেঁপে উঠল পড়শি দেশ! একাধিক মৃত্যু... এখনও বাড়বে সংখ্যা...many Killed 260 Injured As 6 3 Magnitude Earthquake Hits Afghanistan
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:40:16