Famous Mutton Shops: मटन का टेस्टी स्वाद लेना है तो आपको यूपी जाना होगा. यूपी के गोरखपुर में बहुत ही लाजवाब मटन मिलता है, वो भी कम कीमत में.
रजत भट्ट: मटन खाने के लिए लोगों का एक अलग ही क्रेज देखने के लिए मिलता है. लेकिन ऐसी बहुत कम जगह हैं, जहां अच्छा और स्वादिष्ट मटन मिलता हो. जैसे गोरखपुर में. यहां मटन के शौकीनों के लिए कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप बेहतरीन स्वाद का आनंद ले सकते हैं.
यहां के मटन बनाने का तरीका न केवल अनोखा है, बल्कि इसके स्वाद में भी एक खासियत है. जो खाने वालों को बार-बार अपनी ओर खींच लाता है. आइए जानते हैं गोरखपुर की 5 मशहूर मटन दुकानों के बारे में. 1. भोलाराम मटन, विजय चौक गोरखपुर के विजय चौक स्थित भोलाराम मटन की दुकान अपने खास मसालों और अनोखे तरीके से मटन बनाने के लिए प्रसिद्ध है. यहां के मटन में मसालों का संतुलन और धीमी आंच पर पकाने की कला इसे बेहद लजीज बनाती है. इस दुकान का मटन खाने वालों के दिल में खास जगह रखता है और यहां की भीड़ इसका प्रमाण है. यहां आपको 150 में मटन और चावल मिल जाएंगे. 2. अदालत मटन शहर के कूड़ाघाट में स्थित अदालत मटन शॉप अपने मटन की कोमलता और जायके के लिए जानी जाती है. यहां मटन को खास देसी मसालों और पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है, जिससे इसका स्वाद बिल्कुल अलग और बेमिसाल होता है. यहां का मटन खाने के बाद आप इसके फैन बन जाएंगे. 200 में मटन और रोटी का मजा मिलेगा. 3. कालिका मटन कालिका मटन पैडलेगंज में स्थित एक विश्वसनीय दुकान है, जहां का मटन काफी समय से गोरखपुर वासियों के बीच लोकप्रिय है. यहां का मटन बनाने का तरीका पीढ़ियों से चला आ रहा है, इसमें मसालों का इस्तेमाल और पकाने की विधि इसे और भी खास बनाती है. यहां का मटन स्पेशल मसालों से तैयार होता है. धीरे-धीरे पकाया जाता है. 200 से मटन की शुरुआत होती है और हांडी हजार रुपए तक की होती है. 4. गुलाम मटन सेंटर, असुरन चौक असुरन चौक पर स्थित गुलाम मटन सेंटर अपने तीखे और मसालेदार मटन के लिए जाना जाता है. यहां का मटन मसालों के साथ अच्छे से मिलाया जाता है और तंदूर में पकाया जाता है, जो इसे अन्य दुकानों से अलग बनाता है. तीखे स्वाद के शौकीनों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं. यहा आपको मटन के साथ चिकन का भी मजा ले सकते है. 5. शेरू मटन कॉर्नर, राप्तीनगर राप्ती नगर स्थित शेरू मटन कॉर्नर अपने खास तौर पर बनाए जाने वाले मटन करी और फ्राई के लिए मशहूर है. यहां का मटन न केवल कोमल होता है, बल्कि उसमें मसालों का खास मेल और पारंपरिक पद्धति इसे और भी स्वादिष्ट बनाती है. यहां का मटन करी गोरखपुर में एक ब्रांड के रूप में पहचाना जाता है. दाम 300 रुपए है.
Where Best Mutton Is Serve Best Mutton Shop In Gorakhpur Gorakhpur Mai Sabse Acha Mutton Khan Milta Hai गोरखपुर की फेमस मटन शॉप यूपी में कहां बेस्ट मटन मिलता है सबसे टेस्टी मटन कहां पर खाएं
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी के लोग इस मटन के लिए हैं दीवाने...लाजवाब होता है स्वाद, खाने के लिए लगती है भारी भीड़Best Place to Eat Mutton: गोरखपुर में कई ऐसी जगह हैं, जहां पर लोग जाकर शानदार मटन और चिकन का मजा लेते हैं. लेकिन कुछ खास ऐसी जगह हैं, जहां पर आपको मटन की स्पेशल वैरायटी मिलेगी. यहां मटन मटके में तैयार किया जाता है. इसी वजह से गोरखपुर का कालिका मटन बहुत फेमस है. यहां पर आप जाकर लोग मटन की अलग-अलग वैरायटी का मजा ले सकते हैं.
Read more »
नॉनवेज का बाप....सुबह खाएंगे तो शाम तक छाई रहेगी मस्ती, स्वाद में बिहार-बंगाल भी फेलगोरखपुर में कई ऐसे दुकान हैं जहां पर आपको स्पेशल मटन खाने को मिल जाएंगे. लेकिन अगर मटन का खास स्वाद लेना है तो, शहर के दुकान दानाराम पर आपको जरूर जाना चाहिए. जहां पर आपको कुकर मटन खाने को मिलेगा. इस कुकर मटन में स्पेशल मसाले डाले जाते हैं और कम आंच पर पकाया जाता है.
Read more »
72 साल पुरानी दुकान....जहां मिलता है बेस्ट घेवर, बिना मिलावट के होता है तैयारGhevar Best Shop: घेवर तो आपने बहुत खाए होंगे. लेकिन आज हम आपको गाजियाबाद के फेमस घेवर के बारे में बताएंगे. यहां की एक दुकान 72 साल से लोगों के दिलों पर राज कर रही है.
Read more »
सोने से तैयार होता है यह खास घेवर, कीमत 25000, खरीदने के लिए लगती है लाइनBest Ghevar: सावन की शुरुआत के साथ ही घेवर खाने के लिए लोग उत्सुक रहते हैं. लेकिन समय के साथ घेवर में वो पुराने वाली बात रही नहीं है. इसी को देखते हुए हम आपके लिए एक ऐसी दुकान की जानकारी लाए हैं, जहां एक नहीं बल्कि 5 तरह के घेवर आपको मिल जाएंगे. फिरोजाबाद के स्टेशन रोड पर स्थित श्री दाऊजी मिठाई की दुकान पर 5 तरह के घेवर मिलते हैं.
Read more »
800 ग्राम खोया, 200 ग्राम चीनी...फिर इलायची, ये है विश्व प्रसिद्ध पेड़ा, रोजाना 1.5 क्विंटल खपतअशोक कुमार ने बताया कि इस दुकान में शुद्ध खोया का पेड़ा मिलता है. पेड़ा की 100 % गारंटी होती है. जहां 370 रुपए से 400 रुपए केजी तक का पेड़ा उनके दुकान में मिलता है. जहां उनके दुकान में तैयार किया गया पेड़ा में आपको विशेष इलायची की खुशबू मिलेगी, क्योंकि सदियों से उनके दुकान में इलायची वाला पेड़ा ही बनाया जाता है.
Read more »
इस जड़ी बूटी से तैयार होता है एक खास इत्र, औषधीय गुण से है भरपूरनागरमोथा एक प्रकार की घास या खरपतवार के रूप में उगता है, जिसका पौधा छोटा होता है और जड़ काफी मजबूत होती है. आयुर्वेद में नागरमोथा का उपयोग हजारों सालों से एक विशेष जड़ी-बूटी के रूप में किया जा रहा है. इसके पत्ते, बीज व जड़ सभी में अनेक स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं.
Read more »
