नॉनवेज का बाप....सुबह खाएंगे तो शाम तक छाई रहेगी मस्ती, स्वाद में बिहार-बंगाल भी फेल

Gorakhpur News

नॉनवेज का बाप....सुबह खाएंगे तो शाम तक छाई रहेगी मस्ती, स्वाद में बिहार-बंगाल भी फेल
MuttonOldRecipe
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 80 sec. here
  • 20 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 94%
  • Publisher: 51%

गोरखपुर में कई ऐसे दुकान हैं जहां पर आपको स्पेशल मटन खाने को मिल जाएंगे. लेकिन अगर मटन का खास स्वाद लेना है तो, शहर के दुकान दानाराम पर आपको जरूर जाना चाहिए. जहां पर आपको कुकर मटन खाने को मिलेगा. इस कुकर मटन में स्पेशल मसाले डाले जाते हैं और कम आंच पर पकाया जाता है.

गोरखपुर में अगर आप ऑथेंटिक मटन का टेस्ट लेना चाहते हैं. वह साथ ही वैरायटी में अलग-अलग मटन खाना चाहते हैं तो, आपको शहर के ‘दानाराम’ होटल पर जाना चाहिए. जहां पर आपको लगभग 70 साल पुराने मसाले का स्वाद और मटन की कई वैरायटी खाने को मिलेगी.

टेस्ट ऐसा की एक बार जो चला गया वह दोबारा जरूर जाता है. गोरखपुर के जिला अस्पताल रोड पर जाने के बाद आपको वहां एक होटल दिखेगा. जिसे ‘दानाराम’ के नाम से जाना जाता है. इसे तीन भाई मिलकर चलाते हैं. दुकान पर अक्सर आपको ‘प्रीतम दास आहूजा’ मिलेंगे वह बताते हैं कि, मटन बनाने का तरीका आज भी उनके यहां 70 साल पुराना है. इसकी शुरूआत उनके पिताजी ने की थी और कुछ स्पेशल मसाले जो सिर्फ, विरासत में पिताजी ने इन लोगों को दी है. उसी से आज भी मटन तैयार होता है. दुकान पर पहुंचने के बाद प्रीतम आहूजा से लोकल 18 से बात की. वह बताते हैं कि, इस दुकान को उनके तीन भाई मिलकर चलाते हैं. पिताजी ने इसकी शुरुआत की थी, वह एक महीने में एक बार मसाला खरीदते हैं और उसमें कुछ सीक्रेट चीज मिलाकर तैयार कर लेते हैं. फिर वह पूरे महीने चलता है. यह काम उनके पिताजी ने शुरू किया था. यहां चिकन चंगेजी, चिकन मसाला के साथ मटन मसाला, कीमा कलेजी, मटन दो प्याजा दिया जाता है. प्रीतम के दुकान पर पहुंचने के बाद आपको मटन के साथ चिकन की भी कई वैरायटी खाने को मिलेगी. इस दुकान का नाम दाना राम है. लेकिन लोग इसे सिंधी होटल के नाम से जानते हैं. प्रीतम के यहां कारिगर मौजूद है लेकिन मटन यह तीनों भाई मिलकर तैयार करते हैं. हर रेसिपी में अलग मसला इस्तेमाल होता है. यहां पर आपको रोटी के साथ लिट्टी और चावल भी मिल जाएगा. प्रीतम की दुकान दानाराम पर पहुंचने के बाद आपको कई वैरायटी के मटन खाने को मिलेंगे. लेकिन अगर आप यहां जाते हैं तो, इनका स्पेशल कुकर मटन जरूर ट्राई कीजिएगा. इस मटन को कुकर में तैयार किया जाता है. इसमें खास मसाले डाले जाते हैं. कुकर से मटन की खुशबू ऐसी आतीं हैं कि, कस्टमर खींचे चले जाते हैं. उनके यहां मटन 150 से 200 रुपए में मिलना शुरू होता है. चिकन 100 रुपए में इसके साथ कीमा कलेजी भी 150 रुपए में आपको मिलेगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Mutton Old Recipe Special Spices Special Taste Best Mutton Secret गोरखपुर मटन पुराना रेसिपी स्पेशल मसाले खास स्वाद तीन भाई चलाते दुकान बाबा के मसाले का

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मंडे ब्रेकफास्ट में बनाएं गोभी उत्तपम स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त, नोट करें रेसिपीमंडे ब्रेकफास्ट में बनाएं गोभी उत्तपम स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त, नोट करें रेसिपीGobhi Uttapam For Breakfast:उत्तपम भी एक लोकप्रिय साउथ इंडियन डिश हैं जिसे साउथ भारत में सबसे ज्यादा नाश्ते में खाया जाता है.
Read more »

नॉनवेज जैसा है इस फल का स्वाद, मांसाहारी भी नहीं बता पाएंगे दोनों में फर्कनॉनवेज जैसा है इस फल का स्वाद, मांसाहारी भी नहीं बता पाएंगे दोनों में फर्कनॉनवेज जैसा है इस फल का स्वाद, मांसाहारी भी नहीं बता पाएंगे दोनों में फर्क
Read more »

सुबह की करें हेल्दी शुरुआत, नाश्ते में ओट्स खाएंगे तो सेहत को होंगे 5 बड़े फायदेसुबह की करें हेल्दी शुरुआत, नाश्ते में ओट्स खाएंगे तो सेहत को होंगे 5 बड़े फायदेBenefits Of Eating Oats in Breakfast: ओट्स, जिसे हिंदी में जई के नाम से भी जाना जाता है, एक नाश्ते का एक हेल्दी ऑप्शन है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है. ये एक तरह का होल ग्रेन है, जिसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन, और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है.
Read more »

सुबह किया था भैंस का शिकार, शाम को मिला बाघ का शव, रणथम्भौर में फिर अमंगलसुबह किया था भैंस का शिकार, शाम को मिला बाघ का शव, रणथम्भौर में फिर अमंगलRajasthan, sawai madhopiur News:सवाई-माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क के बाघ T-58 की मौत हो गई. वह Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

ये महज मिठाई नहीं ताकत का है खजाना! स्वाद का भी राजा, खाएंगे तो होगा अलग एहसासये महज मिठाई नहीं ताकत का है खजाना! स्वाद का भी राजा, खाएंगे तो होगा अलग एहसासमिठाई विक्रेता बताते हैं की सबसे पहले वह गरी, छुहारा, ताल मखाना, किशमिश, चिरौंजी, बादाम, काजू जैसी विभिन्न मेवाओं को अच्छे से तैयार करने के बाद देसी घी में भुनने के बाद प्रयोग करते हैं.
Read more »

बलिया के दही-बड़े ने मचाई धूम, इस चीज से होती है तैयार, स्वाद के दीवाने हैं लोगबलिया के दही-बड़े ने मचाई धूम, इस चीज से होती है तैयार, स्वाद के दीवाने हैं लोगबलिया: स्वादिष्ट दही बड़ा के स्वाद का आनंद तो आपने बेहद लिया होगा. लेकिन आज जिस अनोखे दही बड़े की हम बात करेंगे उसको देख और सुन आप भी हिल जाएंगे. बिल्कुल सही सुना आपने ज्वार (Sorghum) का दही बड़ा… इसके आगे तो अब उड़द का दही बड़ा भी स्वाद में फेल हो गया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:38:05