Urad-Cultivation: किसान गेहूं की कटाई के बाद दलहनी फसलों की खेती कर अच्छी आमदनी कर सकते हैं, पर इन फसलो की खेती सीजन के हिसाब से की जाएं तो यह अच्छे रेट में जाती है. ऐसी ही एक फसल है उड़द, जिसकी डिमांड बाजार में बहुत अधिक होती है. जिसकी खेती कर किसान लाखों रुपए मुनाफा कमा सकते हैं.
हमारे देश में दलहन के अलावा हर तरह की फसलें उगाई जाती हैं और इन फसलों से किसानों को अच्छा मुनाफा भी होता है. तो वहीं किसान अगर सीजन के तौर पर दलहन में उड़द की खेती कर सकते हैं. क्योंकि उड़द की मांग पूरे साल होती है.
इसलिए हमेशा ही इसके अच्छे दाम मिलते हैं. इसलिए अगर किसान के पास सिंचाई की सुविधा है, तो वो रबी फसल जैसे गेहूं और सरसों की कटाई के बाद उड़द की खेती कर सकते हैं. इसकी कुछ उन्नत किस्में हैं, जो कम समय में अच्छी उपज देती हैं. जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि बाराबंकी जिले में उड़द की खेती अधिक की जाती है और उड़द एक ऐसी दलहनी फसल है, जिसकी डिमांड भी बाजारों में खूब रहती है. जिससे किसानों को अच्छा लाभ ही होता है. वहीं किसान अगर इसकी मार्च महीने में इसकी खेती करना चाहते हैं, तो इसकी कुछ उन्नत किस्मों की खेती कर सकते हैं. इससे किसान बेहद कम समय मेंअच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. आजाद उड़द 2: उड़द की इस उन्नत किस्म की खेती उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर की जाती है. उड़द की यह किस्म बुवाई के बाद 75 से 80 दिनों में तैयार हो जाती है. इसके दाने बड़े आकार के होते हैं. साथ ही मध्यम काले रंग के होते हैं. उड़द की इस किस्म की खेती से किसान एक हेक्टेयर में 10-11 क्विटंल तक का उत्पादन हासिल कर सकते हैं. उड़द टी 9: उड़द की इस किस्म के दाने मध्यम आकार के होते हैं और इनका रंग काला और चमकदार होता है. उत्तर प्रदेश के किसान इस किस्म को सबसे अधिक पसंद करते हैं और यहां पर सबसे अधिक इस किस्म की खेती की जाती है. उड़द की यह किस्म बुवाई के 75 से 80 दिनों के बाद कटाई के लिए पूरी तरह तैयार हो जाती है. गर्मियों में इसकी खेती करने पर यह मॉनसून से पहले तैयार हो जाती है. इस किस्म से प्रति हेक्टेयर 9 से 10 क्विंटल तक का उत्पादन प्राप्त होता है. पीडीयू 1 किस्मः उड़द की यह अधिक उत्पादन देने वाली किस्म है. भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने इस किस्म को विकसित किया है. उड़द की इस किस्म की खेती करके किसान प्रति हेक्टेयर 10 से 11 क्विंटल तक का उत्पादन हासिल कर सकते हैं. उड़द की पी.यू.-31 किस्म मध्यम आकार के दानों वाली किस्म है. यह किस्म 70 से 80 दिन में पककर तैयार हो जाती है. यह किस्म राजस्थान के लिए उपयुक्त पाई गई है. इस किस्म से करीब 10 से 12 क्विंटल प्रति हैक्टेयर तक पैदावार प्राप्त की जा सकती है. उड़द की ईपीयू 94-1 किस्म पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में उगाने के लिए उपयुक्त है. यह किस्म 85 दिन में पककर तैयार हो जाती है. इस किस्म से करीब 11 से 12 क्विंटल प्रति हैक्टेयर तक पैदावार प्राप्त की जा सकती है.
When To Cultivate Urad Time Of Cultivation Of Urad Improved Variety Of Urad Better Species Of Urad Which Cultivation To Do In February March उड़द की खेती कैसे करें उड़द की खेती कब करें उड़द की खेती का समय उड़द की उन्नत किस्म उड़द की बेहतर प्रजाति फरवरी मार्च में कौन सी खेती करें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गन्ने की कटाई के बाद किसान खेत में लगा दें ये फसल, डीएम की सैलरी से भी ज्यादा होगी कमाई, बन जाएंगे मालामालBottle Gourd Cultivation: गन्ने की कटाई के बाद किसान लौकी की किस्म अर्का बहार और पूसा नवीन उगा सकते हैं. किसानों को कम दिनों में अच्छा मुनाफा मिलेगा. खास बात यह है कि यह किस्म 400 से 450 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन देती है.
Read more »
तापमान में गई गिरावट; किसान बोले- गेहूं-सरसों की फसल गिरने का डरहरियाणा के नारनौल में बुधवार रात को बारिश और तेज आंधी के साथ मौसम में बदलाव आया है। इस वजह से तापमान में गिरावट आई है और किसानों को गेहूं और सरसों की फसल के गिरने का डर सता रहा है।
Read more »
पिला, सफेद नहीं...! काले गेहूं की खेती से फरीदाबाद के किसान बने मालामालपिला, सफेद नहीं...! काले गेहूं की खेती से फरीदाबाद के किसान बने मालामाल, बाजार में आते ही हुआ लाखों का मुनाफा
Read more »
फरवरी में करें यह यह खेती, सिर्फ 70 दिनों में बन जाएंगे मालामाला, जानें तरीकाआलू की खुदाई के बाद खाली पड़े खेतों में करें यह खेती, सिर्फ 70 दिनों में बन जाएंगे मालामाल, जानें तरीका
Read more »
इस खेती से अब किसान बन जाएंगे मालामाल, सरकार दे रही तीन गुना अधिक अनुदानइस खेती से अब किसान बन जाएंगे मालामाल, सरकार दे रही तीन गुना अधिक अनुदान, बंपर होगी कमाई
Read more »
Insulin farming: किसान करें इंसुलिन की खेती, ये महीना है सबसे बेस्ट, बन जाएंगे मालामालInsulin farming: धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में खेती किसानी की अपार संभावनाएं हैं. यहां सिर्फ धान ही नही औषधीय पौधों की खेती कर किसान अतिरिक्त आय कमा सकते हैं. इन्हीं में से एक है इंसुलिन की खेती जो कि किसानों के लिए अतिरिक्त आय का एक लाभकारी साधन बन सकती है.
Read more »
