गुफा में यूं साधना कर रहे मोदी, सामने आई तस्वीर

United States News News

गुफा में यूं साधना कर रहे मोदी, सामने आई तस्वीर
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 61 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 28%
  • Publisher: 63%

गुफा में यूं साधना कर रहे मोदी, सामने आई फोटो

Lok Sabha Election 2019: गुफा में यूं साधना कर रहे मोदी, सामने आई फोटो भाषा May 18, 2019 3:56 PM पीएम नरेन्द्र मोदी ने केदारनाथ स्थित पवित्र गुफा में साधना की। Lok Sabha Election 2019: करीब डेढ़ माह तक चली लोकसभा चुनाव की थकान भरी कवायद का परिणाम आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को केदारनाथ पहुंचे और उन्होंने भगवान शिव का रूद्राभिषेक कर उनकी आराधना की। प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से उतरने पर स्लेटी रंग के पहाड़ी परिधान और पहाड़ी टोपी पहने और कमर में केसरिया गमछा बांधे दिखाई दिए। हेलीपैड से मंदिर पहुंचने के पैदल रास्ते के दोनों ओर मौजूद श्रद्धालुओं तथा स्थानीय जनता का उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया । मंदिर परिसर में पहुंचने पर केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद वह भगवान शिव की पूजा अर्चना और रूद्राभिषेक के लिये मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे । करीब आधे घंटे चली इस पूजा के बाद प्रधानमंत्री ने मंदिर की परिक्रमा की और श्रद्धालुओं का फिर हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इसके बाद पीएम केदारनाथ श्राइन के समीप पवित्र गुफा में ध्यान लगाया। गेरुआ वस्त्र धारण किए पीएम मोदी पूरी तरह साधना में मगन हो गए। केदारनाथ में प्रधानमंत्री का ध्यान करने तथा वहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा करने का भी कार्यक्रम है । मोदी रविवार को बद्रीनाथ जायेंगे। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि मोदी के आगमन से उत्तराखंड की जनता और भाजपा बहुत उत्साहित है। प्रधानमंत्री के इस दौरे का मकसद पूरी तरह से आध्यात्मिक है। Prime Minister Narendra Modi meditates at a holy cave near Kedarnath Shrine in Uttarakhand.

pic.twitter.com/KbiDTqtwwEइससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी अपने दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर यहां के निकट जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचे जहां उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनकी अगवानी की। चर्चा में रहा प्रधानमंत्री का परिधान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पारंपरिक पहाड़ी परिधान में विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम पहुंचे और उनका परिधान लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में 11755 फीट की उंचाई पर स्थित केदारनाथ में मोदी स्लेटी रंग का चोगा, पहाड़ी टोपी और कमर में केसरिया गमछे में नजर आये और हैलीपैड से केदारनाथ मंदिर तक का पैदल रास्ता उन्होंने पहाड़ी अंदाज में छड़ी लेकर तय किया। संभवत: पहली बार पहने ऐसे लिबास में वह पूरी तरह से आध्यात्मिक रंग में रंगे नजर आये। पिछले दो साल में चौथी बार भोले के धाम केदारनाथ पहुंचे मोदी ने भगवान शिव की पूजा अर्चना और रूद्राभिषेक करने के बाद मंदिर की परिक्रमा की और बर्फ से ढंके सफेद पर्वत की चोटियों को भी निहारा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता का प्रसन्न भाव से हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चंडीगढ़: मोदी की रैली में प्रदर्शनकारी बेच रहे थे 'मोदी पकौड़े', पुलिस ने हिरासत में लियाचंडीगढ़: मोदी की रैली में प्रदर्शनकारी बेच रहे थे 'मोदी पकौड़े', पुलिस ने हिरासत में लियाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चंडीगढ़ में एक रैली के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने ग्रैजुएशन का कपड़ा पहनकर पकौड़े बेचते हुए बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि ये ‘मोदीजी का पकौड़ा’ है.
Read more »

मोदी बिन भीगे नहाने वालों में से हैं- PC पर ट्विटर यूजर्स यूं ले रहे मजेमोदी बिन भीगे नहाने वालों में से हैं- PC पर ट्विटर यूजर्स यूं ले रहे मजेLoksabha Elections 2019: आम चुनाव प्रचार के खत्म होने से ऐन पहले शुक्रवार (17 मई, 2019) शाम बीजेपी की पीसी हुई। शाह के साथ उसमें पीएम भी मौजूद रहे। पार्टी की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने दावा किया कि वे इस बार 300 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे और सरकार एनडीए की ही बनेगी।
Read more »

आज बाबा केदारनाथ के दर्शन करेंगे PM मोदी, इस खास गुफा में लगाएंगे ध्यानआज बाबा केदारनाथ के दर्शन करेंगे PM मोदी, इस खास गुफा में लगाएंगे ध्यानप्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह करीब नौ से सवा नौ बजे वीआईपी हेलीपैड पर लैंड करेगा. यहां से प्रधानमंत्री मंदिर परिसर तक पहुंचेंगे. जहां मंदिर परिसर के पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे. करीब 9.30 बजे पीएम मोदी बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे.
Read more »

LIVE: चुनाव प्रचार के बाद केदारनाथ पहुंचे पीएम मोदी, गुफा में करेंगे ध्यानLIVE: चुनाव प्रचार के बाद केदारनाथ पहुंचे पीएम मोदी, गुफा में करेंगे ध्यानप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केदारनाथ और 19 मई को बद्रीनाथ जाएंगे. लोकसभा चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद पीएम मोदी बाबा केदार से जीत का आशीर्वाद लेंगे. पीएम मोदी आज सुबह 9 बजे केदारनाथ पहुंचने के बाद वहां बनी गुफा में ध्यान करेंगे.
Read more »

केदारनाथ में पीएम मोदी, 5 साल में चौथीं बार बाबा के दरबार मेंकेदारनाथ में पीएम मोदी, 5 साल में चौथीं बार बाबा के दरबार मेंकेदारनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। वह 5 साल में चौथीं बार बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे हैं।
Read more »

LIVE: बाबा केदार के मंदिर में पूजा कर रहे हैं पीएम मोदी, गुफा में करेंगे ध्यानLIVE: बाबा केदार के मंदिर में पूजा कर रहे हैं पीएम मोदी, गुफा में करेंगे ध्यानपीएम मोदी की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है. गुरुड़चट्टी में साधना के बाद यह पहला मौका है जब मोदी केदारनाथ में ध्यान करेंगे. ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम की ऊंचाई समुद्र तल से 11,700 फीट है.
Read more »

भगवान शिव की शरण में PM मोदी, 12250 फीट की ऊंचाई पर गुफा में करेंगे ध्यानभगवान शिव की शरण में PM मोदी, 12250 फीट की ऊंचाई पर गुफा में करेंगे ध्यानकेदारनाथ मंदिर दर्शन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने यहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की. इसके बाद में प्रधानमंत्री केदारनाथ गुफा में ध्यान भी करेंगे और रविवार को बद्रीनाथ जायेंगे.
Read more »

LIVE: केदारनाथ मंदिर के बाद गुफा पहुंचे PM मोदी, सुबह तक करेंगे ध्‍यान साधनाLIVE: केदारनाथ मंदिर के बाद गुफा पहुंचे PM मोदी, सुबह तक करेंगे ध्‍यान साधनाकेदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने वहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:27:54