प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह करीब नौ से सवा नौ बजे वीआईपी हेलीपैड पर लैंड करेगा. यहां से प्रधानमंत्री मंदिर परिसर तक पहुंचेंगे. जहां मंदिर परिसर के पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे. करीब 9.30 बजे पीएम मोदी बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे.
केदारनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीर्थ पुरोहित प्रवीण तिवारी और श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के आचार्य ओमकार शुक्ला द्वारा पूजा कराई जाएगी. लगभग 20 मिनट की पूजा में रुद्राभिषेक व अन्य पूजाएं की जाएंगी.
बीकेटीसी के कार्याधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री शाम 7.30 बजे बाबा केदार की आरती में भी शामिल होंगे, जबकि बुधवार को श्रीबदरीनाथ धाम रवाना होने से पूर्व प्रधानमंत्री बाबा केदार के दर्शन करेंगे.पीएम मोदी ध्यान गपफा में साधना करेंगे. ये गुफा केदारनाथ मंदिर से लगभग दो किलोमीटर दूर मंदाकिनी नदी के दूसरी तरफ मौजूद है. पहाड़ी शैली में बनी इस गुफा में सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं. आपको बता दें कि करीब डेढ़ साल पहले 20 अक्टूबर 2017 को केदारनाथ में पुनर्निर्माण के तहत सात सौ करोड़ की पांच परियोजनाओं के शिलान्यास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धाम में ध्यान गुफाओं के निर्माण पर जोर दिया था और कहा था कि, बाबा केदार का धाम आध्यात्म का केंद्र है.रात्रि विश्राम के लिए पीएम मोदी केदारनाथ में ही रुकेंगे. डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार का कहना है कि केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री के रात्रि विश्राम करने का भी कार्यक्रम है ऐसे में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था पुलिस करने का दावा कर रही है.सुबह 9 से 9.15 बजे- पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर VIP हेलीपैड पर लैंड करेगा.सुबह 9.55 बजे- मंदिर के गर्भगृह से बाहर आएंगे और मंदिर की परिक्रमा करेंगे.रात 8 बजे- विश्राम के लिए अपने रात्रि प्रवास के लौटेंगे.सुबह 7.30 बजे- VIP हेलीपैड से बदरीनाथ धाम के लिए करेंगे प्रस्थान.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, लोगों ने लगाए मोदी-मोदी के नारेजब पत्रकारों ने वाड्रा से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि 'मंदिर में राजनीतिक बातें नहीं की जानी चाहिए। धार्मिक यात्रा पर मुंबा देवी दर्शन के लिए आया हूं।
Read more »
आज मध्यप्रदेश के उज्जैन, रतलाम और इंदौर के दौरे पर रहेंगी प्रियंका, बाबा महाकाल के करेंगी दर्शन
Read more »
दिल्ली के बाहर AAP का भविष्य तय करेंगे पंजाब के लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2019 में पंजाब की सभी 13 सीटों पर 19 मई को वोट डाले जाएंगे. इस बार के चुनाव में सबसे बड़ी प्रतिष्ठा आम आदमी पार्टी की लगी है, 2014 में पार्टी के चार सांसद जीतने में कामयाब रहे थे, लेकिन 2019 आते-आते स्थिति इतनी विपरीत हो चुकी है कि पिछले नतीजे को दोहराना आसान नहीं है.
Read more »
अमित शाह के कोलकाता रोड शो में हिंसा: TMC ने मांगा EC से समय तो BJP बोली- ममता के प्रचार पर लगे बैन, 10 बड़ी बातेंभाजपा अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के मंगलवार को कोलकाता में हुए विशाल रोड शो के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुईं. हालांकि शाह को किसी तरह की चोट नहीं आई और पुलिस उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गई. अधिकारियों ने बताया कि शहर के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़क उठी जब विद्यासागर कॉलेज के भीतर से टीएमसी के कथित समर्थकों ने शाह के काफिले पर पथराव किया, जिससे दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई. गुस्साए भाजपा (BJP) समर्थकों ने भी उसी तरह प्रतिक्रिया दी और कॉलेज के प्रवेशद्वार के बाहर टीएमसी प्रतिद्वंद्वियों के साथ मारपीट करते नजर आए. बाहर खड़ी कई मोटरसाइकलों को आग के हवाले कर दिया गया. ईश्वर चंद्र विद्यासागर की आवक्ष प्रतिमा भी झड़प के दौरान तोड़ दी गई. पुलिसकर्मी पानी भरी बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश करते देखे गए. रोडशो के लिए तैनात किए गए कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) के दस्ते ने तुरंत हरकत में आते हुए इन समूहों का पीछा किया.
Read more »
काशी में जब होगी वोटिंग, तब केदारनाथ में बाबा का आशीर्वाद ले रहे होंगे मोदी
Read more »
दिग्विजय सिंह के लिए धुनी रमाना पड़ा भारी, कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ FIR दर्जभोपाल लोकसभा सीट से कांंग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के पक्ष में धुनी रमाने और चुनाव प्रचार करने वाले कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. यह मामला भारतीय जनता पार्टी की शिकायत पर दर्ज किया गया है.
Read more »
आज सुबह 9.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे केदारबाबा के दर्शन, ये रहा उनका पूरा कार्यक्रमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज को प्रात: नौ बजे केदारनाथ पहुंचेंगे। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद प्रधानमंत्री पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे और ध्यान गुफा भी जाएंगे। narendramodi Kedarnath PMModi
Read more »
पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा, बाबा केदार और बदरीविशाल के करेंगे दर्शनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केदारनाथ और 19 मई को बद्रीनाथ जाएंगे... PMNarendraModi ModiInKedarnath BJP4India narendramodi
Read more »
