चुनाव प्रचार के बाद Kedarnath पहुंचे पीएम मोदी, गुफा में करेंगे ध्यान लाइव:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को केदारनाथ और 19 मई को बद्रीनाथ जाएंगे. लोकसभा चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद पीएम मोदी बाबा केदार से जीत का आशीर्वाद लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9 बजे केदारनाथ पहुंचने के बाद वहां बनी गुफा में ध्यान करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे. इसके बाद वह हेलिकॉप्टर के जरिए केदारनाथ पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले केदारनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक करेंगे. पीएम मोदी की यात्रा को देखते हुए प्रशासन, पुलिस और एसपीजी तैयारियों में जुट गई है. पीएम मोदी की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है. गुरुड़चट्टी में साधना के बाद यह पहला मौका है जब मोदी केदारनाथ में ध्यान करेंगे. ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम की ऊंचाई समुद्र तल से 11,700 फीट है. जबकि मंदिर परिसर से डेढ़ किमी दूर बनी ध्यान गुफा की ऊंचाई करीब 12,250 फीट है. हालांकि 18 मई को केदारनाथ और बद्रीनाथ में बारिश होने का अनुमान है. लेकिन इससे पीएम के कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ेगा. 2017 में कपाट खुलने के मौके पर पीएम मोदी ने प्रथम भक्त के तौर पर बाबा केदार के दर्शन कर रुद्राभिषेक किया था. उसके बाद से अब वे चौथी बार केदारनाथ आ रहे हैं. 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के बाद पुनर्निर्माण पर लगातार उनकी नजर रही है. केदारनाथ के पुनरुत्थान का जिम्मा संभालने के बाद मोदी ने ही केदारनाथ गुफा के पुनर्निर्माण के निर्देश दिए थे. पिछले साल बनकर तैयार गुफा का संचालन इस साल से शुरू हो गया. इस साल महाराष्ट्र के जय शाह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुफा में रुकने वाले दूसरे भक्त होंगे.-पीएम मोदी सुबह 7:30 बजे दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून के लिए रवाना होंगे.- सुबह 8.30 पर केदारनाथ धाम के लिए रवाना होंगे पीएम.- 9.30 से 10 बजे तक पूजा दर्शन कार्यक्रम.- 11 से 11.30 पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा मीटिंग.- सुबह 7 बजे केदारधाम मंदिर प्रस्थान.- 9.45 बद्रीनाथ हेलीपैड पर आगमन.- 10.50 बद्रीनाथ हेलीपेड से जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav News on 13th May 2019 - जो खुद जमानता पर हैं वो आपके इस सेवक को अपनी डिक्शनरी से नई-नई गालियां दे रहे हैं। इनकी गालियों से ये चौकीदार डिगने वाला नहीं है: हिमाचल के सोलन में पीएम मोदीलोकसभा चुनाव 2019 के लिए 6 चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। राजनीतिक दलों के बीच सातवें और अंतिम चरण के लिए जोर आजमाइश जारी है। कोई भी पार्टी अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना नहीं चाह रही है। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी आज मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, बीजेपी चीफ अमित शाह पश्चिम बंगाल में हल्ला बोलेंगे। पीएम मोदी इस समय हिमाचल प्रदेश के सोलन में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। हर चुनावी अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »
पीएम मोदी के ख़िलाफ़ बयान और मोदी के विवादित बोलचुनावों में कई नेताओं की ऐसी ज़ुबान फिसली है कि वो निजी ज़िंदगी में भी तांक-झांक पर उतर आए हैं.
Read more »
पीएम मोदी की 'महाविजय' के लिए वाराणसी में जुटे बीजेपी के सभी दिग्गज-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: सातवां चरण, जिसमें वाराणसी जैसी सबसे अहम सीट पर चुनावी मुकाबला होना है। प्रधानमंत्री मोदी की उम्मीदवारी को देखते हुए नैशनल और स्टेट बीजेपी के सभी दिग्गज नेता काशी में ही मौजूद हैं। उधर, कांग्रेस प्रियंका के रोड शो की तैयारियां करने में जुटी है।
Read more »
काशी की जनता के लिए पीएम मोदी का वीडियो संदेशप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के वोटरों के लिए खास वीडियो जारी किया है. उन्होंने काशी में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए वोटरों ने अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है.
Read more »
पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद संजय निरुपम को EC ने थमाया कारण बताओ नोटिससंजय निरुपम ने कहा था कि बनारस के लोगों ने जिस व्यक्ति को चुना है वे औरंगजेब के आधुनिक अवतार हैं. क्योंकि बनारस में कॉरिडोर के नाम पर सैकड़ों मंदिरों को तुड़वाया गया.
Read more »
पीएम मोदी के भाई क्यों बैठे धरने परजयपुर की यात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी एक पुलिस थाने के सामने धरने पर बैठे. पाँच बड़ी ख़बरें.
Read more »
मणिशंकर अय्यर ने 'नीच' वाली टिप्पणी को ठहराया सही तो PM मोदी बोले- ये गालियां मेरे लिए गिफ्ट, मैं नहीं जनता देगी जवाबकांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. इस बार अय्यर ने एक लेख के जरिए पीएम के खिलाफ की गई पुरानी टिप्पणी को सही ठहराया है. अय्यर ने 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव के समय पीएम मोदी को नीच किस्म का आदमी कहा था. वहीं अब उन्होंने पीएम मोदी को अब तक का सबसे बदजुबान पीएम कहा है.
Read more »
जानें क्यों थाने के बाहर धरने पर बैठे पीएम नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी मंगलवार (14 मई) को करीब 4 घंटे तक पुलिस थाने के सामने धरने पर बैठे रहे। बताया जा रहा है कि अजमेर से जयपुर की ओर जाते वक्त उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट नहीं दी गई तो वह नाराज हो गए।
Read more »
LIVE UPDATES: लोकसभा चुनाव 2019 हर चुनावी हलचल की अपडेट - पश्चिम बंगाल के बासीरहाट में पीएम मोदी की रैली, अपडेट्स के लिए जुड़े रहें
Read more »
पीएम मोदी करेंगे बाबा केदार के दर्शन; जौलीग्रांट एयरपोर्ट से केदारनाथ के लिए हुए रवानाप्रधानमंत्री शनिवार को केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन करेंगे। जबकि रविवार को वे बदरीविशाल के दर्शन करेंगे।
Read more »
