आज से बिहार में 102 पैक्स और व्यापार मंडलों में धान की खरीद शुरू हो रही है। सरकार ने किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस पहल से किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी होगी और उन्हें बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी। सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य भी निर्धारित किया गया...
जागरण संवाददाता, गया। राज्य सरकार ने धान खरीद की प्रक्रिया का औपचारिक एलान कर दिया है। सहकारिता विभाग के माध्यम से धान की खरीदारी की जाएगी। हालांकि, जिले के लिए धान खरीदने का कोई विशेष लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन एक नवंबर को हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक में धान खरीद के लिए समय सीमा तय की गई थी। पहले 15 नवंबर से धान खरीदारी शुरू होने की योजना थी, लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव के कारण अब यह प्रक्रिया 16 नवंबर से प्रारंभ होगी। राज्य सरकार ने धान की खरीद के लिए प्रति क्विंटल दर भी निर्धारित की है। इस वर्ष साधारण धान की दर 2369 रुपये और ग्रेड ए धान की दर 2389 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 69 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। इससे किसानों को सीधा लाभ होगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गया जिले में 102 पैक्स और व्यापार मंडल को धान खरीदने के लिए चिन्हित किया गया है, जहां खरीदारी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।जिला टास्क फोर्स की बैठक में यह स्पष्ट किया गया है कि धान की खरीद केवल निबंधित किसानों से की जाएगी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में 3875 किसान निबंधित हैं, जिनमें 2504 रैयत और 1371 गैर रैयत किसान शामिल हैं। धान की खरीद केवल पोर्टल पर निबंधित किसानों से की जाएगी।धान की कुटाई के लिए 33 राइस मील चिन्हित किए गए हैं। सहकारिता विभाग ने पैक्स और व्यापार मंडल धान क्रय केंद्र पर धान खरीदने के बाद उसे राइस मील में भेजने की व्यवस्था की है। इनमें 27 उसना और 6 अरवा चावल की कुटाई के लिए चिन्हित किए गए हैं।इसके अलावा, मगध सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक से जिले के 102 पैक्सों को धान खरीदने के लिए कैश क्रेडिट राशि आवंटित की गई है। एक लॉट धान की खरीदारी के लिए 10 लाख रुपये और दो लॉट के लिए व्यापार मंडल को 20 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। खरीदारी के बाद पुनः कैश क्रेडिट राशि आवंटित की जाएगी।.
जागरण संवाददाता, गया। राज्य सरकार ने धान खरीद की प्रक्रिया का औपचारिक एलान कर दिया है। सहकारिता विभाग के माध्यम से धान की खरीदारी की जाएगी। हालांकि, जिले के लिए धान खरीदने का कोई विशेष लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन एक नवंबर को हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक में धान खरीद के लिए समय सीमा तय की गई थी। पहले 15 नवंबर से धान खरीदारी शुरू होने की योजना थी, लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव के कारण अब यह प्रक्रिया 16 नवंबर से प्रारंभ होगी। राज्य सरकार ने धान की खरीद के लिए प्रति क्विंटल दर भी निर्धारित की है। इस वर्ष साधारण धान की दर 2369 रुपये और ग्रेड ए धान की दर 2389 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 69 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। इससे किसानों को सीधा लाभ होगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गया जिले में 102 पैक्स और व्यापार मंडल को धान खरीदने के लिए चिन्हित किया गया है, जहां खरीदारी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।जिला टास्क फोर्स की बैठक में यह स्पष्ट किया गया है कि धान की खरीद केवल निबंधित किसानों से की जाएगी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में 3875 किसान निबंधित हैं, जिनमें 2504 रैयत और 1371 गैर रैयत किसान शामिल हैं। धान की खरीद केवल पोर्टल पर निबंधित किसानों से की जाएगी।धान की कुटाई के लिए 33 राइस मील चिन्हित किए गए हैं। सहकारिता विभाग ने पैक्स और व्यापार मंडल धान क्रय केंद्र पर धान खरीदने के बाद उसे राइस मील में भेजने की व्यवस्था की है। इनमें 27 उसना और 6 अरवा चावल की कुटाई के लिए चिन्हित किए गए हैं।इसके अलावा, मगध सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक से जिले के 102 पैक्सों को धान खरीदने के लिए कैश क्रेडिट राशि आवंटित की गई है। एक लॉट धान की खरीदारी के लिए 10 लाख रुपये और दो लॉट के लिए व्यापार मंडल को 20 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। खरीदारी के बाद पुनः कैश क्रेडिट राशि आवंटित की जाएगी।
Bihar Paddy Procurement PACS Paddy Purchase Trade Board Paddy Paddy MSP Bihar Agriculture Farmer Income Crop Procurement Agricultural Trade Paddy Purchase Gaya News Gaya Latest News Gaya News In Hindi Gaya Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Saharsa Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE: सहरसा में BJP के आलोक रंजन 1774 वोटों से आगे, IP गुप्ता से कड़ी टक्करSaharsa Election Result 2025 LIVE Updates:बिहार विधानसभा की सहरसा सीट चर्चा में बनी हुई है। यहां भी त्रिकोणीय मुकाबला है। मैदान में आईपी गुप्ता, आलोक रंजन और किशोर कुमार हैं। यहां पहले चरण में 69.
Read more »
Alamnagar Vidhan Sabha Chunav result: आलमनगर सीट से JDU के नरेंद्र नारायण ने बनाई बढ़त आगे, VIP के नबीन कर रहे पीछाAlamnagar Election Result: आलमनगर विधानसभा सीट के लिए मतदान संपन्न हो चुका है, जहां रिकॉर्ड 69.
Read more »
बरेली में 69 करोड़ की अस्पताल की बिल्डिंग, सीलन और टूटी लाइटें, 3 साल में जर्जर हुआ आधुनिक अस्पतालबरेली में 69 करोड़ रुपये से बना तीन सौ बेड का नवनिर्मित अस्पताल तीन साल में ही जर्जर हो गया। बिल्डिंग में सीलन, टूटी लाइटें और कबाड़ बने स्वास्थ्य उपकरण मरीजों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। रखरखाव फंड की कमी और प्रशासनिक लापरवाही से मरीजों की उम्मीदें...
Read more »
8th Pay Commission: क्या बाहर हो गए 69 लाख पेंशनर्स? बढ़ते आरोपों के बीच स्टाफ बॉडी ने इस दिन बुलाई अहम बैठक8th Pay Commission को लेकर विवाद गहरा गया है। कर्मचारी संगठनों ने आरोप लगाया है कि सरकार 69 लाख पेंशनभोगियों को आयोग के दायरे से बाहर करने की तैयारी में है। इन आरोपों के बीच, स्टाफ बॉडी ने एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसमें कर्मचारी संगठन सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखेंगे और पेंशनभोगियों के हितों की रक्षा के लिए दबाव...
Read more »
कार की सीक्रेट कैविटी में उड़ीसा ले जा रहा था गांजा, मिर्जापुर में UP STF ने पकड़ा, तस्करी नेटवर्क का खुलासाउत्तर प्रदेश एसटीएफ ने मिर्जापुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 69 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 17.25 लाख रुपये है।
Read more »
