8th Pay Commission: क्या बाहर हो गए 69 लाख पेंशनर्स? बढ़ते आरोपों के बीच स्टाफ बॉडी ने इस दिन बुलाई अहम बैठक

8Th Pay Commission News

8th Pay Commission: क्या बाहर हो गए 69 लाख पेंशनर्स? बढ़ते आरोपों के बीच स्टाफ बॉडी ने इस दिन बुलाई अहम बैठक
Pensioners BenefitsStaff Body MeetingGovernment Employees
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 140 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 90%
  • Publisher: 53%

8th Pay Commission को लेकर विवाद गहरा गया है। कर्मचारी संगठनों ने आरोप लगाया है कि सरकार 69 लाख पेंशनभोगियों को आयोग के दायरे से बाहर करने की तैयारी में है। इन आरोपों के बीच, स्टाफ बॉडी ने एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसमें कर्मचारी संगठन सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखेंगे और पेंशनभोगियों के हितों की रक्षा के लिए दबाव...

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने 3 नवंबर को 8वें वेतन आयोग की अधिसूचना जारी की थी। अब इसके बाद पहला बड़ा कदम 15 नवंबर को होने जा रहा है। लाखों केंद्रीय कर्मचारियों की तरफ से सरकार से बात करने वाले NC-JCM स्टाफ साइड ने अपनी स्टैंडिंग कमेटी की अहम बैठक दिल्ली में बुलाई है। हालांकि, AIRF जनरल सेक्रेटरी शिवा गोपाल मिश्रा द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में एजेंडा साफ नहीं है, लेकिन बैठक में कर्मचारियों और करीब 69 लाख पेंशनर्स से जुड़ी कई अहम रणनीतियों पर चर्चा होने की पूरी उम्मीद है। क्यों अहम है यह बैठक? सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग के गठन की अधिसूचना जारी होने के बाद यह स्टाफ साइड की पहली रणनीतिक बैठक है। यहीं से तय होगा कि वेतन, पेंशन, भत्तों, सर्विस कंडीशंस और पेंशनर्स की मांगें किस तरह सरकार के सामने रखी जाएंगी। स्टाफ साइड ही वह मान्यता-प्राप्त मंच है जिसके जरिए कर्मचारी और पेंशनर्स अपने हितों की पैरवी करते हैं। यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: एरियर के लिए करना होगा लंबा इंतजार? 2027-28 नहीं बल्कि इतने साल बाद मिलेगा बढ़ा हुआ पैसा! NC-JCM क्या है और कैसे काम करता है? NC-JCM तीन-स्तरीय सिस्टम है, जिसमें कर्मचारी पक्ष और मंत्रालयों के प्रतिनिधि बातचीत करते हैं। इसमें तीन लेवल पर चर्चा होती है। पहली है- नेशनल काउंसिल, जहां वेतन आयोग जैसे बड़े मुद्दे उठते हैं। दूसरी है- डिपार्टमेंटल काउंसिल और तीसरी है- रीजनल/ऑफिस काउंसिल। स्टाफ साइड में बड़े कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि होते हैं, जिनका काम कर्मचारियों व पेंशनर्स के हितों की रक्षा करना है। 15 नवंबर की बैठक में क्या उठ सकता है? हालांकि पत्र में एजेंडा नहीं लिखा, लेकिन पहले उठाए गए मुद्दों के आधार पर माना जा रहा है कि ये पॉइंट चर्चा में आ सकते हैं। वेतन स्तर में संशोधन पेंशन सुधार DA मर्जर अंतरिम राहत हेल्थ बेनिफिट्स फरवरी में स्टाफ साइड ने सरकार को इन मुद्दों की विस्तृत सूची दी थी, लेकिन इन्हें अंतिम टर्म ऑफ रेफ्रेंस में शामिल नहीं किया गया। इसलिए इस बार इन्हीं छूटे हुए बिंदुओं पर जोर रहने की संभावना है। 69 लाख पेंशनर्स की टेंशन क्यों बढ़ी? ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन ने हाल ही में सरकार को पत्र लिखकर ToR में कई गंभीर असंगतियों की शिकायत की है। AIDEF ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भेजे पत्र में कहा है कि, ToR में 8वें वेतन आयोग की तारीख-ए-इम्प्लीमेंटेशन का स्पष्ट जिक्र नहीं है। सबसे बड़ा आरोप है कि ToR में 69 लाख पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स की पेंशन रिवीजन का कोई जिक्र ही नहीं है। फेडरेशन ने इसे 'दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित' बताया। AIDEF ने यह भी चेताया कि ToR यह संकेत देता है कि सरकार शायद 10 साल पर होने वाली वेतन आयोग प्रणाली में बदलाव कर सकती है, जबकि 7वें वेतन आयोग में तारीख साफ तौर पर 1 जनवरी 2016 लिखी गई थी। इन सबके बीच माना जा रहा है कि 15 नवंबर को NC-JCM स्टाफ साइड की होने वाली बैठक भले ही अंदरूनी हो, लेकिन इसका असर सीधे कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स पर पड़ेगा। पेंशन रिवीजन शामिल होगा या नहीं, इम्प्लीमेंटेशन डेट क्या होगी, और वेतन संशोधन कैसे आगे बढ़ेगा, इन सब पर स्टाफ साइड को एक मजबूत रणनीति बनानी होगी, ताकि सरकार के साथ होने वाली आधिकारिक बातचीत में उनका पक्ष ठोस रहे।.

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने 3 नवंबर को 8वें वेतन आयोग की अधिसूचना जारी की थी। अब इसके बाद पहला बड़ा कदम 15 नवंबर को होने जा रहा है। लाखों केंद्रीय कर्मचारियों की तरफ से सरकार से बात करने वाले NC-JCM स्टाफ साइड ने अपनी स्टैंडिंग कमेटी की अहम बैठक दिल्ली में बुलाई है। हालांकि, AIRF जनरल सेक्रेटरी शिवा गोपाल मिश्रा द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में एजेंडा साफ नहीं है, लेकिन बैठक में कर्मचारियों और करीब 69 लाख पेंशनर्स से जुड़ी कई अहम रणनीतियों पर चर्चा होने की पूरी उम्मीद है। क्यों अहम है यह बैठक? सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग के गठन की अधिसूचना जारी होने के बाद यह स्टाफ साइड की पहली रणनीतिक बैठक है। यहीं से तय होगा कि वेतन, पेंशन, भत्तों, सर्विस कंडीशंस और पेंशनर्स की मांगें किस तरह सरकार के सामने रखी जाएंगी। स्टाफ साइड ही वह मान्यता-प्राप्त मंच है जिसके जरिए कर्मचारी और पेंशनर्स अपने हितों की पैरवी करते हैं। यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: एरियर के लिए करना होगा लंबा इंतजार? 2027-28 नहीं बल्कि इतने साल बाद मिलेगा बढ़ा हुआ पैसा! NC-JCM क्या है और कैसे काम करता है? NC-JCM तीन-स्तरीय सिस्टम है, जिसमें कर्मचारी पक्ष और मंत्रालयों के प्रतिनिधि बातचीत करते हैं। इसमें तीन लेवल पर चर्चा होती है। पहली है- नेशनल काउंसिल, जहां वेतन आयोग जैसे बड़े मुद्दे उठते हैं। दूसरी है- डिपार्टमेंटल काउंसिल और तीसरी है- रीजनल/ऑफिस काउंसिल। स्टाफ साइड में बड़े कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि होते हैं, जिनका काम कर्मचारियों व पेंशनर्स के हितों की रक्षा करना है। 15 नवंबर की बैठक में क्या उठ सकता है? हालांकि पत्र में एजेंडा नहीं लिखा, लेकिन पहले उठाए गए मुद्दों के आधार पर माना जा रहा है कि ये पॉइंट चर्चा में आ सकते हैं। वेतन स्तर में संशोधन पेंशन सुधार DA मर्जर अंतरिम राहत हेल्थ बेनिफिट्स फरवरी में स्टाफ साइड ने सरकार को इन मुद्दों की विस्तृत सूची दी थी, लेकिन इन्हें अंतिम टर्म ऑफ रेफ्रेंस में शामिल नहीं किया गया। इसलिए इस बार इन्हीं छूटे हुए बिंदुओं पर जोर रहने की संभावना है। 69 लाख पेंशनर्स की टेंशन क्यों बढ़ी? ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन ने हाल ही में सरकार को पत्र लिखकर ToR में कई गंभीर असंगतियों की शिकायत की है। AIDEF ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भेजे पत्र में कहा है कि, ToR में 8वें वेतन आयोग की तारीख-ए-इम्प्लीमेंटेशन का स्पष्ट जिक्र नहीं है। सबसे बड़ा आरोप है कि ToR में 69 लाख पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स की पेंशन रिवीजन का कोई जिक्र ही नहीं है। फेडरेशन ने इसे 'दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित' बताया। AIDEF ने यह भी चेताया कि ToR यह संकेत देता है कि सरकार शायद 10 साल पर होने वाली वेतन आयोग प्रणाली में बदलाव कर सकती है, जबकि 7वें वेतन आयोग में तारीख साफ तौर पर 1 जनवरी 2016 लिखी गई थी। इन सबके बीच माना जा रहा है कि 15 नवंबर को NC-JCM स्टाफ साइड की होने वाली बैठक भले ही अंदरूनी हो, लेकिन इसका असर सीधे कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स पर पड़ेगा। पेंशन रिवीजन शामिल होगा या नहीं, इम्प्लीमेंटेशन डेट क्या होगी, और वेतन संशोधन कैसे आगे बढ़ेगा, इन सब पर स्टाफ साइड को एक मजबूत रणनीति बनानी होगी, ताकि सरकार के साथ होने वाली आधिकारिक बातचीत में उनका पक्ष ठोस रहे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Pensioners Benefits Staff Body Meeting Government Employees Pension Policy Employee Unions Pay Scale Revision Central Government Employees Pensioners Concerns 8Th Pay Commission Update

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

8th Pay Commission: આઠમાં પગાર પંચ પર નવું અપડેટ, શું આ કર્મચારીઓ સામેલ કરવામાં આવશે?8th Pay Commission: આઠમાં પગાર પંચ પર નવું અપડેટ, શું આ કર્મચારીઓ સામેલ કરવામાં આવશે?8th Pay Commission: હાલમાં ફક્ત કેન્દ્ર સરકારના કર્મચારીઓ જ પગાર પંચની ભલમણો હેઠળ મળતા ભથ્થા અને પગારને પાત્ર હોય છે. ત્યારે આ જે કર્મચારીઓ છે તેમને તેનો લાભ મળશે કે નહીં?
Read more »

8வது ஊதியக்குழு சூப்பரான செய்தி: இந்த ஊழியர்களின் சம்பளமும் உயருமா? அதிகரிக்கும் நம்பிக்கை8வது ஊதியக்குழு சூப்பரான செய்தி: இந்த ஊழியர்களின் சம்பளமும் உயருமா? அதிகரிக்கும் நம்பிக்கை8th Pay Commission Latest News: கிராமப்புற டாக் சேவகர்களுக்கும் 8வது ஊதியக்குழுவின் நன்மைகள் கிடைக்குமா? விரிவான தகவல்களை இந்த பதிவில் காணலாம்.
Read more »

8th Pay Commission: अगर सरकार ने मानी यह मांग, आठवें वेतन आयोग में इन लोगों को होगा सबसे ज्‍यादा फायदा8th Pay Commission: अगर सरकार ने मानी यह मांग, आठवें वेतन आयोग में इन लोगों को होगा सबसे ज्‍यादा फायदाGramin Dak Sevak Salary: GDS केंद्रीय सरकारी कर्मचारी नहीं हैं, इसलिए उन्‍हें सातवें वेतन आयोग के दायरे में नहीं रखा गया. ये डाककर्मी गांवों में छोटे ब्रांच पोस्ट ऑफिस चलाते हैं. डाक डिलीवरी, मनी ऑर्डर, बैंकिंग, आधार से जुड़ा काम और सरकारी योजनाएं संभालते हैं.
Read more »

8th Pay Commission: क्या रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी और वेतन आयोग का लाभ नहीं मिलेगा? जानिए सच्चाई8th Pay Commission: क्या रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी और वेतन आयोग का लाभ नहीं मिलेगा? जानिए सच्चाईPIB Factcheck: सोशल मीडिया पर एक मैसेज काफी वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार ने रिटायर कर्मचारियों के डीए बढ़ोतरी आदि लाभों को बंद कर दिया है। जानें इस मैसेज की सच्चाई।
Read more »

8th Pay Commission: డీఏ, రిటైర్మెంట్‌ బెనిఫిట్స్‌పై ప్రభుత్వ ఉద్యోగులకు కేంద్రం సంచలన ప్రకటన8th Pay Commission: డీఏ, రిటైర్మెంట్‌ బెనిఫిట్స్‌పై ప్రభుత్వ ఉద్యోగులకు కేంద్రం సంచలన ప్రకటనBig Announcement On 8th Pay Commission Retired Govt Employees Stop Getting DA Hikes And Pay Commission Benefits: ఎంతో ఆశగా ఎదురుచూస్తున్న 8వ వేతన సంఘంపై తాజాగా ఓ వార్త ఉద్యోగ వర్గాలను తీవ్ర కలకలం రేపింది. ముఖ్యంగా రిటైరయిన ఉద్యోగులకు ఆందోళనకు గురి చేస్తోంది.
Read more »

8th Pay Commission: ಕೇಂದ್ರ ಸರ್ಕಾರಿ ನೌಕರರ ವೇತನ 157% ಏರಿಕೆ!8th Pay Commission: ಕೇಂದ್ರ ಸರ್ಕಾರಿ ನೌಕರರ ವೇತನ 157% ಏರಿಕೆ!8th Pay Commission Latest News: ನೀವು ಸರ್ಕಾರಿ ಉದ್ಯೋಗಿಯಾಗಿದ್ದರೆ ಅಥವಾ ಪಿಂಚಣಿದಾರರರಾಗಿದ್ದಲ್ಲಿ ಈ ಸುದ್ದಿ ನಿಮಗೆ ಪ್ರಮುಖವಾಗಿದೆ. ವಾಸ್ತವವಾಗಿ, ಕೇಂದ್ರ ಸರ್ಕಾರಿ ನೌಕರರ ವೇತನ ಹೆಚ್ಚಳ ಮತ್ತು ಪಿಂಚಣಿದಾರರ ಪಿಂಚಣಿ ಹೆಚ್ಚಳವನ್ನು ನಿರ್ಧರಿಸುವಲ್ಲಿ ಫಿಟ್‌ಮೆಂಟ್ ಅಂಶವು ಪ್ರಮುಖ ಪಾತ್ರ ವಹಿಸುತ್ತದೆ.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:10:43