बरेली में 69 करोड़ की अस्पताल की बिल्डिंग, सीलन और टूटी लाइटें, 3 साल में जर्जर हुआ आधुनिक अस्‍पताल

69 Crore Hospital News

बरेली में 69 करोड़ की अस्पताल की बिल्डिंग, सीलन और टूटी लाइटें, 3 साल में जर्जर हुआ आधुनिक अस्‍पताल
Hospital DisrepairSeepage In BuildingBroken Lights
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 14 sec. here
  • 29 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 103%
  • Publisher: 53%

बरेली में 69 करोड़ रुपये से बना तीन सौ बेड का नवनिर्मित अस्पताल तीन साल में ही जर्जर हो गया। बिल्डिंग में सीलन, टूटी लाइटें और कबाड़ बने स्वास्थ्य उपकरण मरीजों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। रखरखाव फंड की कमी और प्रशासनिक लापरवाही से मरीजों की उम्मीदें...

अनूप गुप्ता, जागरण, बरेली। मरीजों को आधुनिक और सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए नवनिर्मित तीन सौ बेड अस्पताल में लगाई गई 69 करोड़ की रकम बर्बाद हो रही है। हाल ये है कि इस बिल्डिंग में अभी से ही काफी सीलन आ गई है। फाल्स सीलिंग और उसमें लगाईं गईं महंगी लाइटें उधड़नी शुरू हो गई है। इतना ही नहीं, मरीजों के लिए मंगवाए गए बेड तमाम मशीनें सहित अन्य स्वास्थ्य सेवा से जुड़े उपकरण भी या तो कबाड़ हो चुके हैं, या फिर वे बर्बाद होने की कगार पर पहुंच चुके हैं। स्वास्थ्य अधिकारी बिल्डिंग और सामान के रखरखाव की ओर से आंखें मूंदकर बैठ गए हैं। जिला व महिला अस्पताल में अलावा मरीजों को बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, इसके लिए शासन ने तीन सौ बेड के लिए दिल खोलकर धनराशि खर्च की। मार्च 2013 से इस अस्पताल को बनाने का प्रोजेक्ट शुरू हुआ। करीब 10 साल बाद जुलाई 2022 में इसका संचालन शुरू कर दिया गया। करीब 14 एकड़ में बने इस हास्पिटल को बनाने में तकरीबन 69 करोड़ की रकम खर्च भी कर डाली गई, लेकिन इसके बाद शासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तक आधुनिक अस्पताल को उसके भरोसे छोड़ दिया गया। अब हाल ये है कि अस्पताल की बिल्डिंग में जगह-जगह सीलन आने के साथ उधड़नी शुरू हो गई है। फाल्स सीलिंग और उसमें लगाई गईं महंगी लाइटें उधड़कर टूटने और गिरने लगी हैं। इतना ही नहीं, यहां प्रथम तल पर मेडिसिन स्टोर के पास बड़े से हाल में मरीजों के लिए आए बेेड, कुर्सियां सहित दूसरे सामने कबाड़ की तरह छोड़ दिए गए हैं। जिनका शायद अब तक एक बार भी इस्तेमाल नहीं किया गया था। इसके अलावा बंद लिफ्ट, जगह-जगह टूटे केबिन व शीशे, मकड़ी के जाले देखकर करोड़ों रुपये की बर्बाद होती रकम को आसानी से देखा जा सकता है। आज तक नहीं मिला वार्षिक मरम्मत के लिए फंड तीन सौ बेड अस्पताल बनने के बाद से आज तक इस बिल्डिंग की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। अधिकारी इसकी वजह बताते हैं कि अस्पताल के हैंडओवर होने के बाद से अब तक वार्षिक मरम्मत के लिए जो फंड जारी होता है, वह अब तक आवंटित नहीं हुआ है। इसके लिए कई बार शासन को भी अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी। नेताओं की कमजोर पैरवी तोड़ रही मरीजों की उम्मीद एक तरफ मंच पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा करते नहीं थकने वाले हमारे जनप्रतिनिधियों को तीन सौ बेड अस्पताल के बदसूरत होने, झाड़ियां उगने और कबाड़ हो रहे स्वास्थ्य उपकरण नहीं दिखाई दे रहे हैं। यहां आंख और नाक-कान के डाक्टरों को छोड़ दें तो मरीजों के लिए कोई सुविधा ही नहीं है। बड़ी जांच के नाम पर यहां सीटी स्कैन ही हो पा रहा है। शासन ने अब तक यहां दूसरे तमाम चिकित्सकों की तैनाती तो दूर स्टाफ स्ट्रक्चर तक तैयार नहीं किया है। इसके लिए नेताओं की कमजोर पैरवी मरीजों की उम्मीदों को तोड़ रही है। तीन सौ बेड हास्पिटल के लिए अभी मेंटीनेस फंड नहीं मिला है। शासन से कई बार कहा जा चुका है। इसका बजट मिलते ही व्यवस्थाओं में सुधार कराया जाएगा। - डा.

इंतेजार हुैसन, प्रभारी सीएमएस, तीन सौ बेड अस्पताल यह भी पढ़ें- आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़े में आधार से लिंक मोबाइल नंबर बदलने वालों की तलाश, UIDAI से मांगी गई जानकारी यह भी पढ़ें- फ्री अल्ट्रासाउंड सुविधा धरी रह गई, मरीज निजी सेंटरों में देने को मजबूर हजारों रुपए

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Hospital Disrepair Seepage In Building Broken Lights Bareilly Hospital Healthcare Infrastructure Government Hospital Hospital Maintenance Public Health Uttar Pradesh Healthcare 300-Bed Hospital Neglect Hospital Maintenance Issues India Bareilly Public Health Facility Government Hospital Mismanagement Unused Medical Equipment Waste Lack Of Hospital Repair Funding Dilapidated Healthcare Infrastructure False Ceiling Collapse Hospital बरेली अस्पताल खबर 69 करोड़ अस्पताल परियोजना तीन सौ बेड अस्पताल बरेली स्वास्थ्य विभाग लापरवाही उत्तर प्रदेश सरकारी अस्पताल स्थिति अस्पताल में सीलन और टूट-फूट Bareilly News Bareilly Latest News Bareilly News In Hindi Bareilly Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गोरखपुर AIIMS में आएंगे 55 सीनियर रेजिडेंट, 69 कर्मचारी; नियुक्ति की प्रक्रिया शुरूगोरखपुर AIIMS में आएंगे 55 सीनियर रेजिडेंट, 69 कर्मचारी; नियुक्ति की प्रक्रिया शुरूगोरखपुर एम्स प्रशासन चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 55 सीनियर रेजिडेंट और 69 कर्मचारियों की नियुक्ति करने जा रहा है। खून और पेशाब की जांच के लिए 40 जूनियर मेडिकल लैब टेक्नीशियन नियुक्त किए जाएंगे। एम्स निजी लैब से जांच नहीं कराएगा और अपनी व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा। जनरल मेडिसिन और रेडियोलॉजी विभाग में भी सुधार किया...
Read more »

Singheshwar Vidhan Sabha Chunav Result: सिंहेश्वर में इन 3 पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर, क्या RJD बचा पाएगी सीट?Singheshwar Vidhan Sabha Chunav Result: सिंहेश्वर में इन 3 पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर, क्या RJD बचा पाएगी सीट?Singheshwar Election Result: सिंहेश्वर विधान सभा चुनाव 2025 में दो चरणों में मतदान हुआ, जिसमें रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई। सिंहेश्वर में पहले चरण में 69.
Read more »

Gold Silver Price Hike: सोना-चांदी ने फिर तोड़े रिकॉर्ड, दिनभर में ₹7700 बढ़ी कीमत; अचानक क्यों भागे दाम?Gold Silver Price Hike: सोना-चांदी ने फिर तोड़े रिकॉर्ड, दिनभर में ₹7700 बढ़ी कीमत; अचानक क्यों भागे दाम?Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 3,000 रुपए बढ़कर 1,30,900 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी 7,700 रुपए बढ़कर 1,69,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गई। निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ने और डॉलर में कमजोरी के कारण कीमतों में वृद्धि हुई। MCX पर सोने में मामूली बढ़त हुई, लेकिन चांदी में...
Read more »

पूर्णिया विधानसभा चुनाव 2025: आज मतगणना, प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसलापूर्णिया विधानसभा चुनाव 2025: आज मतगणना, प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसलापूर्णिया जिले में विधानसभा चुनाव 2025 के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। शुक्रवार को ईवीएम में बंद 69 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी, जिसमें पहले पोस्टल मतों की गिनती होगी। दोपहर तक चुनाव परिणाम की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। मतगणना के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतगणना कराने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
Read more »

Saharsa Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE: सहरसा में BJP के आलोक रंजन 1774 वोटों से आगे, IP गुप्ता से कड़ी टक्करSaharsa Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE: सहरसा में BJP के आलोक रंजन 1774 वोटों से आगे, IP गुप्ता से कड़ी टक्करSaharsa Election Result 2025 LIVE Updates:बिहार विधानसभा की सहरसा सीट चर्चा में बनी हुई है। यहां भी त्रिकोणीय मुकाबला है। मैदान में आईपी गुप्ता, आलोक रंजन और किशोर कुमार हैं। यहां पहले चरण में 69.
Read more »

Alamnagar Vidhan Sabha Chunav result: आलमनगर सीट से JDU के नरेंद्र नारायण ने बनाई बढ़त आगे, VIP के नबीन कर रहे पीछाAlamnagar Vidhan Sabha Chunav result: आलमनगर सीट से JDU के नरेंद्र नारायण ने बनाई बढ़त आगे, VIP के नबीन कर रहे पीछाAlamnagar Election Result: आलमनगर विधानसभा सीट के लिए मतदान संपन्न हो चुका है, जहां रिकॉर्ड 69.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:32:32